नए Proton Calendar कार्यक्रमों के लिए न्योते कैसे भेजें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कार्यक्रम संभालें
Proton Calendar(नई विंडो) के साथ, आप किसी भी व्यक्ति को अपने बनाए कार्यक्रम में उन्हें प्रतिभागी के रूप में जोड़कर आमंत्रित कर सकते हैं।
न्योता भेजना कार्यक्रम बनाते समय या बाद में कार्यक्रम में बदलाव करके संभव है।
नए कार्यक्रम में प्रतिभागी जोड़ें
कार्यक्रम बनाते समय किसी प्रतिभागी को न्योता भेजने के लिए, विंडो के निचले दाएं कोने से अधिक विकल्प चुनें। प्रतिभागी जोड़ें फील्ड में हर प्रतिभागी का ईमेल पता जोड़ें।
जब आप ईमेल पता टाइप करना शुरू करेंगे, तो सुझावों की एक सूची दिखाई देगी। इसमें आपके Proton Contacts और अन्य ईमेल प्रदाता शामिल हैं। चुनने के लिए, उस ईमेल पते पर क्लिक करें जिसे आप न्योता भेजना चाहते हैं या अपने कीबोर्ड के Up/Down और Enter कीज़ का इस्तेमाल करें।
उनका ईमेल पता दर्ज करने के बाद, आप तय कर सकते हैं कि प्रतिभागी की उपस्थिति वैकल्पिक है या नहीं। इसके लिए, उनके ईमेल पते के बगल में संपर्क आइकन पर क्लिक करें। ऐसे में उनके ईमेल न्योते में लिखा होगा: “इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति वैकल्पिक है।”
आपका नाम और ईमेल पता प्रतिभागियों की सूची में आयोजक के रूप में भी दिखाई देगा। अन्य प्रतिभागी ईमेल न्योता इसी ईमेल पते से प्राप्त करेंगे।

सूची से किसी प्रतिभागी को मिटाने के लिए, उनके ईमेल पते के बगल में मौजूद “X” बटन पर क्लिक करें।
कैलेंडर चुनना
अगर आपके पास अलग-अलग ईमेल पतों से जुड़े कई कैलेंडर हैं, तो आप वह कैलेंडर चुन सकते हैं जहां आप चाहते हैं कि कार्यक्रम दिखे, और वह ईमेल पता भी जो न्योता(न्योतों) भेजेगा।
इसके लिए, सूचना जोड़ें के नीचे मौजूद कैलेंडर फील्ड तक नीचे स्क्रॉल करें।
न्योते भेजना
कार्यक्रम की सारी जानकारी और प्रतिभागियों के ईमेल पते जोड़ने के बाद, न्योते सभी प्रतिभागियों को भेजने के लिए कार्यक्रम को सहेजें।
जब कोई प्रतिभागी आपके न्योते का जवाब देता है, तो आपको एक सत्यापन ईमेल प्राप्त होगा और आपके कैलेंडर में कार्यक्रम अपडेट हो जाएगा।
अगर कार्यक्रम प्रतिभागी के जवाब को दर्शाने के लिए अपडेट नहीं हुआ है, तो सत्यापन ईमेल खोलकर देखें — इससे कार्यक्रम अपने आप अपडेट हो जाएगा।

आप किसी कार्यक्रम में 100 तक प्रतिभागी जोड़ सकते हैं। बाद में, आप अपने कार्यक्रम का न्योता अपडेट या रद्द कर सकते हैं।