मौजूदा Proton Calendar कार्यक्रमों के लिए न्योते कैसे भेजें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- प्रतिभागियों को संभालें
आप Proton Calendar(नई विंडो) में बनाए गए किसी कार्यक्रम के लिए किसी को भी प्रतिभागी के रूप में जोड़कर आमंत्रित कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम को बनाते समय या बाद में उसे संपादित करके प्रतिभागियों को जोड़ा जा सकता है।
Proton Calendar में मौजूदा किसी कार्यक्रम में प्रतिभागी जोड़ने के लिए, यह ज़रूरी है कि वह कार्यक्रम आपने बनाया हो। इस कार्यक्रम के आयोजक के रूप में आप दिखाई देंगे।
किसी कार्यक्रम में प्रतिभागी जोड़ना
सबसे पहले, अपने कैलेंडर में कार्यक्रम चुनें और विकल्प बदलें. चुनें। नीचे स्क्रॉल करके प्रतिभागी जोड़ें फील्ड पर जाएं, जहां आप प्रतिभागियों के ईमेल पते जोड़ सकते हैं.
ईमेल पता टाइप करना शुरू करते ही, आपको सुझावों की सूची दिखाई देगी। इसमें आपकी Proton Contacts सूची और अन्य ईमेल प्रदाता शामिल होते हैं। चुनने के लिए, उस ईमेल पते पे क्लिक करें जिसे न्योता भेजना है, या कीबोर्ड के Up/Down और Enter कीज़ का उपयोग करें।
उनका ईमेल पता दर्ज करने के बाद, आप तय कर सकते हैं कि प्रतिभागी की उपस्थिति वैकल्पिक है या नहीं। इसके लिए, उनके ईमेल पते के बगल में संपर्क आइकन पर क्लिक करें। ऐसे में उनके ईमेल न्योते में लिखा होगा: “इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति वैकल्पिक है।”
आपका नाम और ईमेल पता प्रतिभागियों की सूची में आयोजक के रूप में भी दिखाई देगा। अन्य प्रतिभागी इसी ईमेल पते से ईमेल न्योता प्राप्त करेंगे।

सूची से किसी प्रतिभागी को मिटाने के लिए, उनके ईमेल पते के बगल में दिए ‘X’ आइकन पर क्लिक करें।
न्योते भेजना
कार्यक्रम की सारी जानकारी और प्रतिभागियों के ईमेल पते जोड़ने के बाद, सभी प्रतिभागियों को न्योते भेजने के लिए कार्यक्रम को सहेजें करें।
जब कोई प्रतिभागी आपके न्योते का जवाब देता है, तो आपको सत्यापन ईमेल प्राप्त होगा और आपके कैलेंडर में कार्यक्रम अपडेट हो जाएगा। अगर प्रतिभागी की प्रतिक्रिया के अनुसार कार्यक्रम अपडेट नहीं हुआ है, तो सत्यापन ईमेल खोलने की कोशिश करें, इससे कार्यक्रम अपने आप अपडेट हो जाएगा.

आप किसी कार्यक्रम में 100 तक प्रतिभागी जोड़ सकते हैं। बाद में, आप अपने कार्यक्रम का न्योता अपडेट या रद्द कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि किसी दूसरे कैलेंडर से Proton Calendar में आयात किए गए कार्यक्रमों में प्रतिभागी जोड़ना संभव नहीं है।