Proton होमपेज

Proton Calendar में किसी कार्यक्रम का न्योता कैसे अपडेट करें या रद्द करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
कार्यक्रम संभालें

Proton Calendar(नई विंडो) से आप किसी भी व्यक्ति को अपने बनाए हुए कार्यक्रम में उसे प्रतिभागी के रूप में जोड़कर और न्योते भेजकर आमंत्रित कर सकते हैं। बाद में आप कार्यक्रम की जानकारी बदलकर न्योता अपडेट कर सकते हैं।

जानें कि किसी व्यक्ति को प्रतिभागी के रूप में नए कार्यक्रम में या Proton Calendar के किसी मौजूदा कार्यक्रम में कैसे जोड़ें।

कार्यक्रम के न्योते भेजने के बाद आप कार्यक्रम की जानकारी बदल सकते हैं।

सभी प्रतिभागियों को नई कार्यक्रम जानकारी के साथ तुरंत ईमेल सूचना मिल जाएगी (किसी कार्यक्रम का सूचना सेक्शन बदलने से ये अपडेट नहीं भेजे जाएंगे)।

अगर आप कार्यक्रम का समय बदलते हैं, तो प्रतिभागियों को नया समय भी पक्का करना होगा।

ज़्यादा प्रतिभागी जोड़कर या उन्हें हटाकर न्योता अपडेट करने पर सिर्फ प्रभावित प्रतिभागियों को सूचना मिलेगी।

अगर आप अपने Proton Calendar में कई कैलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि किसी कार्यक्रम में प्रतिभागी जोड़ने के बाद आप उस कैलेंडर को नहीं बदल सकते जिसमें आपने उन्हें जोड़ा था।

कार्यक्रम कैसे रद्द करें

प्रतिभागी जोड़ने के बाद कार्यक्रम रद्द करना संभव है। अगर आप न्योते भेजने के बाद कार्यक्रम मिटा देते हैं, तो सभी प्रतिभागियों को रद्द होने की जानकारी देने वाला ईमेल मिल जाएगा।

कार्यक्रम पे क्लिक करें → कार्यक्रम मिटाएं (कचरा आइकन)।

कार्यक्रम को कचरे में डालें

अगर कार्यक्रम बार-बार दोहराया जाने वाला कार्यक्रम है, तो आप सिर्फ यह कार्यक्रम मिटाना चुन सकते हैं, या सभी कार्यक्रम (इस कार्यक्रम के पुराने इंस्टेंस समेत) मिटा सकते हैं।

तैयार होने पर मिटाएं पे क्लिक करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me