Proton होमपेज

कैलेंडर की स्थिति

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
कैलेंडर संभाले

अपने Proton Mail ईमेल पतों में से किसी एक का इस्तेमाल करके कैलेंडर बनाने के बाद, अपने प्लैन व्यवस्थित करने के लिए उसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। Proton Calendar में, सभी कैलेंडर निम्नलिखित स्थितियों का संयोजन दिखाएंगे:

  • सक्रिय
  • डिफॉल्ट
  • अक्षम
  • सिंक नहीं हुआ

अपने किसी भी कैलेंडर की स्थिति देखने के लिए, Proton Calendar पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर पे जाएं

(नई विंडो)

आपके बनाए गए हर कैलेंडर की स्थिति या यूआरएल का इस्तेमाल करके सब्सक्राइब किए गए हर कैलेंडर की स्थिति आपको दिखेगी। इन स्थितियों का मतलब नीचे समझाया गया है।

सक्रिय

अगर आपका ईमेल पता सक्रिय है, तो उससे जुड़ा कैलेंडर (या कैलेंडर) भी सक्रिय होंगे। आप किसी सक्रिय कैलेंडर में कार्यक्रम बदल सकते हैं (एक अपवाद है Android ऐप में भेजे गए न्योते) और कार्यक्रम के न्योते भेज सकते हैं। कार्यक्रम के न्योते उस कैलेंडर से जुड़े ईमेल पते का इस्तेमाल करके भेजे जाएंगे।

अगर आप किसी लिंक का इस्तेमाल करके बाहरी कैलेंडर जोड़ें, तो नया कैलेंडर अपने आप आपके डिफॉल्ट ईमेल पते का इस्तेमाल करके बनेगा और सक्रिय होगा।

आप सिर्फ सक्रिय ईमेल पते का इस्तेमाल करके ही नया कैलेंडर बना सकते हैं या बाहरी कैलेंडर जोड़ सकते हैं।

डिफॉल्ट

अगर आपके पास सिर्फ एक सक्रिय निजी कैलेंडर है, तो वह कैलेंडर आपके डिफॉल्ट कैलेंडर के रूप में मार्क हो जाएगा।

अगर आपके पास कई कैलेंडर हैं, तो उनमें से सिर्फ एक को ही डिफॉल्ट के रूप में मार्क किया जा सकता है। अगर आप अपना डिफॉल्ट कैलेंडर बदलना चाहें, तो अपने किसी सक्रिय निजी कैलेंडर को चुनकर उसे डिफॉल्ट के रूप में मार्क कर सकते हैं।

इसके लिए, calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर → मेरे कैलेंडर पे जाएं और जिस कैलेंडर को डिफॉल्ट बनाना चाहें, उसके बगल में डिफ़ॉल्ट बनाएँ चुनें।

जब आप कोई नया कार्यक्रम बनाते हैं, तो Proton Calendar उसे अपने आप डिफॉल्ट कैलेंडर में जोड़ देगा, लेकिन आप कार्यक्रम बनाने के फॉर्म का इस्तेमाल करके कोई दूसरा कैलेंडर चुन सकते हैं।

जब आपको किसी कार्यक्रम के लिए न्योता मिले, तो Proton Calendar वह कार्यक्रम अपने आप आपके डिफॉल्ट कैलेंडर में जोड़ देगा, लेकिन न्योते का जवाब देने के बाद आप बदल सकते हैं कि आप ये कार्यक्रम किस कैलेंडर में जोड़ते हैं। चाहे आप कार्यक्रम किसी भी कैलेंडर में जोड़ें, आप उस ईमेल पते का इस्तेमाल करके जवाब देंगे जिस पर न्योता भेजा गया था।

यूआरएल से जोड़े गए बाहरी कैलेंडर को आपका डिफॉल्ट कैलेंडर नहीं बनाया जा सकता।

अक्षम

दो कारणों से आपके कैलेंडर को अक्षम लेबल मिल सकता है:

  • कैलेंडर किसी अक्षम ईमेल पते से जुड़ा है
  • कैलेंडर किसी ऐसे ईमेल से जुड़ा है जिससे आप ईमेल नहीं भेज सकते। एक उदाहरण होगा वह कैलेंडर जो छोटे डोमेन वाले ईमेल पते (pm.me) से जुड़ा है जबकि आप Free plan पर सब्सक्राइब हैं

अक्षम कैलेंडर को आप अब भी रीड-ओनली मोड में एक्सेस कर सकते हैं, और अपने अक्षम निजी कैलेंडर से कार्यक्रम मिटा सकते हैं। अगर आपके सब्सक्राइब किए गए बाहरी कैलेंडर अक्षम हैं, तो आप उन्हें भी मिटा सकते हैं।

अक्षम कैलेंडर में कार्यक्रम आयात नहीं कर सकते, लेकिन उन्हें निर्यात या मिटा सकते हैं।

अक्षम कैलेंडर भी आपके कैलेंडर की अधिकतम सीमा में गिने जाते हैं।

जानें कि आप कितने कैलेंडर बना सकते हैं

अक्षम पते से जुड़ा कैलेंडर

अगर आप किसी ईमेल पते का इस्तेमाल करके कैलेंडर बनाते हैं और बाद में उसे अक्षम कर देते हैं, तो वह कैलेंडर भी अक्षम हो जाएगा। ईमेल पता दोबारा सक्रिय करके आप कैलेंडर को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं।

जानें कि ईमेल पता कैसे अक्षम करें

छोटे डोमेन पते से जुड़ा कैलेंडर

अगर आपने पहले Proton के किसी पेड प्लान पर सब्सक्राइब किया था और अपने छोटे pm.me ईमेल पते का इस्तेमाल करके कैलेंडर बनाया था, और फिर अपनी सदस्यता रद्द कर दी, तो proton.me/mail ईमेल पते से जुड़ा कोई भी कैलेंडर भी अक्षम हो जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप Free plan पर सब्सक्राइब करते हैं, तो अपने छोटे proton.me/mail ईमेल पते का इस्तेमाल आप सिर्फ ईमेल प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

आप यह कैलेंडर मिटाकर अपने मुख्य पते का इस्तेमाल करके नया कैलेंडर बना सकते हैं, या अपना प्लान अपग्रेड करके इस कैलेंडर को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं।

सिंक नहीं हुआ

यूआरएल का इस्तेमाल करके बाहरी कैलेंडर जोड़ने के बाद, यह कैलेंडर मूल कैलेंडर के साथ सिंक होना बंद कर सकता है। “सिंक नहीं हुआ” स्थिति के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जैसे मूल कैलेंडर के मालिक ने आपके सब्सक्राइब किए गए यूआरएल को अमान्य कर दिया हो।

अगर यह समस्या बनी रहे, तो आप कैलेंडर को दोबारा सब्सक्राइब कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me