Proton Mail Bridge के लिए सिस्टम आवश्यकताएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bridge का परिचय
Proton Mail Bridge आधिकारिक रूप से इन पर सहायता प्राप्त है:
Windows
- Windows 10 (22H2) और Windows 11 के अपडेटेड 64-bit वर्ज़न।
macOS
- macOS 15 (Sequoia) और macOS 26 (Tahoe)।
Linux
- 64-bit DEB, RPM और PKGBUILD पैकेज के रूप में उपलब्ध। Ubuntu के नवीनतम LTS वर्ज़न और Fedora Workstation के नवीनतम वर्ज़न के लिए आधिकारिक रूप से सहायता प्राप्त है।
हार्डवेयर
- Bridge सिर्फ 64-bit सिस्टम पे सहायता देता है। Apple silicon (M-series Macs) पे चलने वाले डिवाइस को छोड़कर, ये बाकी ARM डिवाइस को सहायता नहीं देता।
- ज़रूरी डिस्क स्पेस आपके मेलबॉक्स के साइज़ पे निर्भर करेगा। मेमोरी की बात करें, तो Bridge को किसी भी समय 2 जीबी RAM से ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
किसी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आधिकारिक सहायता का मतलब है कि हम हर रिलीज़ को हर सिस्टम के साथ टेस्ट करते हैं। आधिकारिक रूप से सहायता प्राप्त वर्ज़न के लिए हम तकनीकी सहायता का सबसे ऊंचा स्तर दे पाएंगे। सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अन्य वर्ज़न काम करने चाहिए, हालांकि, हमने इन्हें पूरी तरह टेस्ट नहीं किया है।