Proton होमपेज

Proton Mail Bridge को इंस्टॉल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bridge का परिचय

Proton Mail Bridge का इस्तेमाल करने के लिए, आपको ये करना होगा:

  1. Proton Mail Bridge ऐप डाउनलोड करें.
  2. अपने खाता(खाते) को Proton Mail Bridge में जोड़ें।
  3. अपने ईमेल क्लाइंट (Outlook, Thunderbird, Apple Mail) को Proton Mail Bridge का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करें.

अपने प्लैटफॉर्म के लिए Proton Mail Bridge यहां से डाउनलोड करें।

अपने खाता(खाते) को Proton Mail Bridge में जोड़ें

1. Proton Mail Bridge इंस्टॉल करें, ऐप खोलें, अपने Proton Mail खाते की जानकारी दर्ज करें और साइनइन करें पे क्लिक करें।

2. आपका खाता अब सफलतापूर्वक Proton Mail Bridge से कनेक्ट हो गया है। अपना ईमेल क्लाइंट चुनने के लिए किसी एक बटन का इस्तेमाल करें, ताकि हमारा सेटअप विज़ार्ड आपके खाते को कॉन्फ़िगर करने में बेहतर सहायता कर सके।

सारे स्टेप पूरे होने के बाद, सेटअप पूरा हो जाएगा।

नोट्स

1. डिफॉल्ट रूप से, आप संयुक्त पते मोड में होंगे। इसका मतलब है कि आपके सभी पतों से ईमेल एक ही मेलबॉक्स में साथ भेजे और प्राप्त किए जाएंगे।

स्प्लिट पते मोड आपको अपने हर पते को क्लाइंट में अलग से जोड़ने की अनुमति देता है। स्प्लिट पते मोड का इस्तेमाल करने के लिए:

a. स्प्लिट पते स्विच चालू करें।

b. सामने आए कन्फर्मेशन बॉक्स में स्प्लिट मोड सक्षम करें पे क्लिक करें।

2. नए ईमेल भेजना और प्राप्त करना अक्षम करने के लिए अपने खाते का साइनआउट करें। आपके मौजूदा ईमेल अब भी आपके ईमेल क्लाइंट में स्टोर रहेंगे। जब तक आपका खाता साइनआउट रहेगा, तब तक आपका ईमेल क्लाइंट Bridge से कनेक्ट नहीं कर पाएगा।

अगर आप साइनआउट हो चुके हैं, जो आपके पासवर्ड बदलने पर भी हो सकता है, तो अपने खाते को एक्सेस करने के लिए दोबारा साइनइन करें (अगर आपके पास सिर्फ एक Proton खाता है, तो आप Welcome स्क्रीन से साइनइन करेंगे)।

Bridge में और खाते कैसे जोड़ें

Bridge आपको असीमित पैसे वाले खाते जोड़ने और उन्हें आपके ईमेल क्लाइंट से कनेक्ट करने की अनुमति देता है। और खाते जोड़ने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

1. Bridge खोलने के बाद, नीचे-बाएं कोने में आपको एक “+” आइकन दिखेगा। प्लस आइकन पे क्लिक करें और आपको लॉगइन स्क्रीन दोबारा दिखाई देगा।

2. अब अपनी लॉगइन जानकारी दर्ज करें, और आप Bridge में एक नया खाता जोड़ पाएंगे।

3. हर खाते की अपनी संरचना जानकारी होती है, आप बाईं तरफ से खाते चुनकर किसी भी खाते की संरचना जानकारी देख सकते हैं।

4. संरचना गाइड देखने के लिए, Bridge में “ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करें” बटन पे क्लिक करें और उस ईमेल क्लाइंट को चुनें जिसे आप कॉन्फ़िगर करना चाहें।

अपना ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करें

आखिरी स्टेप है अपने ईमेल क्लाइंट (जैसे Outlook, Thunderbird, या Apple Mail) को कॉन्फ़िगर करना।

जानें कि अपना ईमेल क्लाइंट कैसे कॉन्फ़िगर करें

कोई सवाल? हमारे Proton Mail Bridge अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me