Proton होमपेज

IMAP, SMTP, और POP3 सेटअप

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bridge का परिचय

Proton Mail Bridge से आप अपना Proton Mail खाता डेस्कटॉप ईमेल क्लाइंट से कनेक्ट कर सकते हैं, और आपके संदेश एन्क्रिप्ट किए हुए रहते हैं। ये किसी भी ऐसे क्लाइंट के साथ काम करता है जो IMAP और SMTP की सहायता करता है, जिनमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird, और Apple Mail शामिल हैं।

Bridge आपका मेल एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है जब वो आपके कंप्यूटर में आता और उससे निकलता है, जिससे Proton की निजता की खासियतों को छोड़े बिना डेस्कटॉप क्लाइंट में Proton Mail इस्तेमाल करना मुमकिन होता है।

Bridge macOS, Windows, और Linux पे उपलब्ध है, लेकिन मोबाइल डिवाइस पे नहीं।

अगर आप उसी क्लाइंट से जुड़े अन्य ईमेल खातों से संदेश आयात करना चाहें तो Bridge भी काम का साबित हो सकता है, और ये आपके Proton Mail ईमेल में फुल-टेक्स्ट सर्च की सहायता करता है।

आप इसे Proton Mail Bridge होमपेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

Proton Mail Bridge अभी सिर्फ पेड Proton Mail प्लैन के साथ उपलब्ध है।

IMAP और SMTP

IMAP आने वाले मेल को हैंडल करता है, जबकि SMTP जाने वाले मेल को हैंडल करता है। अगर आप किसी डेस्कटॉप ऐप में Proton Mail सेटअप कर रहे हैं, तो Bridge आने और जाने वाले सर्वर कनेक्शन दोनों आपके लिए संभालता है — यही चीज़ आपके क्लाइंट को संदेश सिंक करने और Proton Mail के ज़रिए सुरक्षित तरीके से ईमेल भेजने की अनुमति देती है।

स्टेप-बाय-स्टेप सेटअप निर्देशों के लिए हमारी Proton Mail Bridge की संरचना गाइड देखें, जिसमें समर्थित ईमेल ऐप और प्लैन के लिए संबंधित क्लाइंट सेटअप गाइड के लिंक शामिल हैं।

POP3

हम POP3 की सहायता नहीं देते। हालांकि, Bridge आपको आपका सारा मेल आपके क्लाइंट में डाउनलोड करने और वहां से उसे निर्यात करने की अनुमति देता है।

बिज़नेस SMTP सेटअप

अगर आप हमारे किसी बिज़नेस प्लैन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Proton Mail के साथ ईमेल भेजने के लिए आप अपनी बिज़नेस एप्लीकेशन या डिवाइस पे भी SMTP सेटअप कर सकते हैं। ये करने की अनुमति देने वाली खासियत SMTP Submission कहलाती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me