Proton Mail के साथ बिज़नेस एप्लीकेशन या डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए SMTP कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- बिज़नेस के लिए Proton
- Proton Mail
Proton Mail के SMTP से, आप अपने बिज़नेस एप्लीकेशन या डिवाइस (जैसे, प्रिंटर) को अपने Proton Mail पते(पतों) से ईमेल भेजने के लिए सेटअप कर सकते हैं।
ये ऐप या डिवाइस, Proton Mail के साथ इंटीग्रेट होकर आपकी ओर से ऑटोमेटेड ईमेल भेजेंगे, जिससे आपको अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर ईमेल डिलीवरी का फायदा मिलेगा। SMTP, कस्टम डोमेन पतों के साथ सभी पेड Proton Mail प्लैन के लिए उपलब्ध है।
यह कैसे काम करता है?
SMTP बनाम IMAP
SMTP कैसे सेटअप करें
SMTP कैसे अक्षम करें
यह कैसे काम करता है?
यह खासियत, मेल सर्वर के बिना ऐप या डिवाइस को आपके Proton Mail पते(पतों) से ईमेल भेजने की अनुमति देती है, और इसमें Proton Mail के उच्च प्रतिष्ठा वाले IP और एंटी-स्पैम सुरक्षा का इस्तेमाल होता है।
इसके उदाहरण हैं, WordPress वेबसाइट, CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) सिस्टम, ERP (एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग) सिस्टम, या प्रिंटर को Proton Mail से ईमेल भेजने की अनुमति देना।
पहला कदम है, कस्टम डोमेन ईमेल पते के लिए अपनी Proton Mail सेटिंग में एक खास SMTP टोकन उत्पन्न करना। फिर, अपना डिवाइस या बिज़नेस एप्लीकेशन सेटअप करने के लिए आप उस ईमेल पते और नए बने SMTP पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
जब हमारे सर्वर आपका ईमेल पता और SMTP पासवर्ड सत्यापित कर लेते हैं, तो एप्लीकेशन या डिवाइस, आपके ईमेल पते को भेजने वाले (यानी से: फील्ड) के रूप में रखते हुए ईमेल भेज पाएगा, और आपके कस्टम डोमेन के लिए सेटअप की गई एंटी-स्पूफिंग सुरक्षा (जैसे SPF/DKIM/DMARC) का पालन होगा।
SMTP के ज़रिए भेजे गए ईमेल आपको अपने सामान्य भेजे गए फोल्डर में दिखेंगे। ध्यान दें कि SMTP से भेजे गए ईमेल शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड नहीं होते। लेकिन, आपके Proton Mail इनबॉक्स के बाकी ईमेल की तरह, ये भी ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर रहते हैं।
Proton Mail इस्तेमाल करते समय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के बारे में जानें
SMTP बनाम IMAP
यह SMTP खासियत सिर्फ ईमेल भेजने (“Submission”) के लिए है, जबकि IMAP प्रोटोकॉल का इस्तेमाल तीसरें-पार्टी ईमेल क्लाइंट, प्राप्त ईमेल को आपके इनबॉक्स में लाने के लिए करते हैं।
Outlook या Apple Mail जैसे तीसरें-पार्टी क्लाइंट से ईमेल प्राप्त करने के लिए, अपने कंप्यूटर पे Proton Mail Bridge सेटअप कर सकते हैं।
SMTP कैसे सेटअप करें
- अपने ब्राउज़र में, अपने Proton Mail खाते में साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → IMAP/SMTP → SMTP टोकन चुनें।

- टोकन उत्पन्न करें पे क्लिक करें।
- नया SMTP टोकन बनाने के लिए निम्नलिखित जानकारी दर्ज करें:
– टोकन नाम: ऐसा नाम चुनें जिससे आपको याद रहे कि ये टोकन कहां इस्तेमाल होता है, जैसे सेवा या डिवाइस का नाम। अगर आपको कई तीसरें-पार्टी क्लाइंट को SMTP इस्तेमाल करने की अनुमति देनी है, तो हर क्लाइंट के लिए अलग टोकन उत्पन्न करें ताकि आप उनकी इजाज़त को अलग-अलग संभाल सकें। इससे सुरक्षा बढ़ती है, क्योंकि किसी क्लाइंट का टोकन मिटाकर आप उसकी SMTP इजाज़त हटा सकते हैं, बाकी क्लाइंट पे असर किए बिना।
– ईमेल पता: अपने टोकन के साथ जोड़ने के लिए अपने सक्रिय कस्टम डोमेन पतों में से एक चुनें। ये ईमेल पता कॉपी करें और तीसरें-पार्टी क्लाइंट में यूज़रनेम के रूप में इस्तेमाल करें। अगर आपके पास कई पते हैं, तो हर पते के लिए अलग टोकन उत्पन्न करें।

- उत्पन्न करें. पे क्लिक करें
- अपने Proton Mail खाते का पासवर्ड डालें।

आपका SMTP यूज़रनेम और SMTP टोकन (पासवर्ड) उत्पन्न हो जाएगा। अब आप इन्हें तीसरें-पार्टी क्लाइंट में अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड के रूप में डाल सकते हैं।
तीसरें-पार्टी क्लाइंट में आपसे निम्नलिखित जानकारी भी मांगी जा सकती है:
SMTP होस्ट: smtp.protonmail.ch
पोर्ट: 587
सत्यापन विधियां: PLAIN या LOGIN
एन्क्रिप्शन: STARTTLS
ध्यान दें कि कुछ क्लाइंट सिर्फ “SSL/TLS” या “TLS” एन्क्रिप्शन देते हैं, और आपको अलग-अलग सेटिंग के साथ प्रयोग करने पड़ सकते हैं। आम तौर पर, अगर STARTTLS उपलब्ध नहीं है, तो TLS अगला सबसे अच्छा विकल्प है।
सुरक्षा कारणों से, पॉपअप बंद करने के बाद आप ये SMTP टोकन (पासवर्ड) दोबारा नहीं देख पाएंगे. अगर आपको पासवर्ड बदलने हों या ज़्यादा क्लाइंट और पतों को SMTP इस्तेमाल करने की अनुमति देनी हो, तो आप हमेशा और टोकन उत्पन्न कर सकते हैं।
नोट: आपका Proton Mail लॉगइन या मेलबॉक्स पासवर्ड, SMTP के साथ काम नहीं करेगा, और आपको इन्हें तीसरें-पार्टी क्लाइंट के साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

- नए टोकन को उसके नाम, ईमेल पता, बनाने के समय, और आखिरी बार इस्तेमाल होने के समय के साथ देखने के लिए पॉपअप बंद करें। आपके तीसरें-पार्टी क्लाइंट से भेजे गए ईमेल आपके भेजे गए फोल्डर में रहेंगे।

SMTP कैसे अक्षम करें
अगर आप किसी तीसरें-पार्टी क्लाइंट का पासवर्ड बदल रहे हैं, तो पुराना टोकन मिटाने से पहले क्लाइंट को नए टोकन पे स्विच करना ना भूलें। इससे क्लाइंट का डाउनटाइम कम से कम रहेगा।
- अपने ब्राउज़र में, अपने Proton Mail खाते में साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → IMAP/SMTP → SMTP टोकन चुनें। आपको सभी सक्रिय SMTP टोकन दिखने चाहिए।
- जिस टोकन को हटाना चाहते हैं, उसके बगल में मिटा दें पे क्लिक करें।


4. ये टोकन अब मिटा दिया गया है। जिन क्लाइंट के पास ये टोकन है, वे अब आपके Proton Mail पते(पतों) से कोई ईमेल नहीं भेज पाएंगे।