iOS 18 में फील्ड ऑटोफिल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Pass
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
अगर आप iOS 18 पर चलने वाले iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो किसी फील्ड को दबाकर रखकर उसे ऑटोफिल कर सकते हैं। इससे जिस ऐप या वेबसाइट का आप अभी इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे छोड़े बिना Proton Pass आइटम (जैसे पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की जानकारी, नाम या पता) ऑटोफिल करना आसान हो जाता है।
ये खासियत उन फॉर्म के लिए काफी काम की है जहां आपको कई जानकारी दर्ज करनी होती है। अगर आप ऑनलाइन किसी चीज़ का भुगतान कर रहे हैं, तो अपने कार्ड की जानकारी, पता, ZIP कोड और अपनी तिजोरी के लॉगइन से जुड़े अन्य फील्ड डाल सकते हैं, हर बार Proton Pass खोले बिना।
फील्ड को ऑटोफिल करने के लिए:
- जिस फील्ड को भरना है, उसे कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें
- जब आप छोड़ेंगे, तो एक पॉपअप दिखेगा। ऑटोफिल, पर टैप करें, फिर → पासवर्ड पर टैप करें


3. फिर Proton Pass फील्ड को भरने के लिए सही जानकारी का सुझाव देगा।