Okta का इस्तेमाल करके Proton Pass के लिए SCIM कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass for Business
SCIM (System for Cross-domain Identity Management) एक ऐसा प्रोटोकॉल है, जिसका इस्तेमाल अपने डोमेन, एप्लीकेशन और सिस्टम के बीच डाटा प्रोविज़निंग को ऑटोमेट करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज हैं, तो इसकी मदद से Microsoft Okta और अपने Proton Pass for Business खाते के बीच उपयोगकर्ता डाटा और प्रोविज़न का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
कृपया ध्यान रखें कि SCIM सेटअप करने के लिए, आपको पहले Okta का इस्तेमाल करके SSO सेटअप करना होगा।
एक: अपने Proton Pass खाते के लिए SCIM सक्षम करें
SCIM सेटअप करने से पहले, आपको पहले SSO सेटअप करना होगा।
1. अपने Proton Pass for Business एडमिनिस्ट्रेटर खाते में लॉगइन करें और ⚙ → संगठन → एकल साइन-ऑन → SCIM स्वचालित प्रोविजनिंग → SCIM कॉन्फ़िगर करें पे जाएं।

2. SCIM बेस यूआरएल और SCIM टोकन नोट कर लें। जब तैयार हों, तो पूरा हुआ पर क्लिक करें।

आपके Proton Pass for Business खाते पे SCIM प्रोविज़निंग अब सक्षम कर दिया गया है।
अब आप इसे Okta पर कॉन्फ़िगर करने के लिए तैयार हैं।
दो: Okta पे Proton Pass के साथ SCIM सेटअप करें
1. अपने Okta खाते में साइनइन करें(नई विंडो), एप्लीकेशन पे जाएं और अपनी एप्लीकेशन चुनें।

2. Sign On टैब पे जाएं → सेटिंग → बदलें।

3. प्रमाण जानकारी पे जाएं → एप्लीकेशन यूज़रनेम फॉर्मेट और ड्रॉपडाउन मेन्यू से ईमेल चुनें। सहेजें पर क्लिक करें।

4. एप्लीकेशन टैब → एप्लीकेशन → Proton Pass → बदलें पे जाएं। प्रोविजनिंग के तहत SCIM चुनें → सहेजें।

- Provisioning टैब पे जाएं → Edit → अपना बेस URL और टोकन दर्ज करें, और नीचे दिखाए गए तरीके से सेटिंग डालें:

6. Save चुनें → Test Connector Configuration. अगर आपका टेस्ट सफल नहीं होता, तो दोबारा जांच लें कि आपने अपना बेस URL और टोकन सही तरीके से दर्ज किया है।

- To App टैब पे जाएं। → Create Users और Deactivate Users के बगल में मौजूद Enable विकल्प चुनें। फिर Save पे क्लिक करें।

Proton Pass के लिए SCIM अब सेटअप हो चुका है। एक से ज़्यादा यूज़र और टूल के लिए पहुंच आसानी से प्रबंधित करने के लिए आप SCIM ग्रुप भी बना सकते हैं।
जानें कि Okta के ज़रिए Proton Pass में उपयोगकर्ता कैसे जोड़ें
जानें कि Okta में Proton Pass के लिए SCIM ग्रुप कैसे सेटअप करें