Proton होमपेज

Mac पर Proton Drive की सिंक स्थितियां

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
macOS ऐप

macOS के लिए Proton Drive ऐप आपके कंप्यूटर और क्लाउड के बीच फाइलों को सहजता से सिंक करता है और उन्हें आपके सभी डिवाइस पे उपलब्ध बनाता है.

जब भी आप कोई बदलाव करते हैं, जैसे अपने Mac पर Proton Drive में कोई फ़ाइल ले जाना, कोई फ़ाइल बदलना, या किसी दूसरे डिवाइस पे उसका नाम बदलना, तो ये अपडेट अपने आप सिंक हो जाते हैं। जब भी ऐप कोई बदलाव सिंक कर रहा होता है या कोई फ़ाइल या फोल्डर अपलोड/डाउनलोड कर रहा होता है, तो वो ये स्थिति आपके Mac के मेन्यू बार के ट्रे ऐप में दिखाता है, जैसा कि नीचे दी गई इमेज में देखा जा सकता है।

Proton Drive for macOS shows the "Syncing" status

ऐप के सिंक पूरा करने के बाद, वो पिछली सिंक का समय दिखाएगा। ये समय हर सफल सिंक के बाद अपडेट हो जाएगा।

Proton Drive for macOS shows the time since last sync

अगर सिंक के दौरान कोई एरर आता है, तो वो स्थिति के ऊपर दिखाया जाएगा.

Proton Drive for Mac shows sync issues and highlights the "Details" button

समस्या को हल करने के तरीके की और जानकारी देखने के लिए आप जानकारी पे क्लिक कर सकते हैं। ज़्यादातर मामलों में, ऐप असफल आइटम को अपने आप दोबारा सिंक करने की कोशिश करेगा, यानी आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।

Proton Drive MacOS error details

Proton Drive का ट्रे ऐप आपकी सिंक की स्थिति और ऐप के बारे में भी जानकारी देता है।

  • सिंक रुका हुआ है: सिंक जारी रखें पे क्लिक करके आप सिंक जारी रख सकते हैं।
  • ऐप ऑफलाइन है: ऑनलाइन होना सुनिश्चित करने के लिए अपना नेटवर्क कनेक्शन चेक करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me