Proton Drive macOS ऐप को अनइंस्टॉल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- macOS ऐप
- डेस्कटॉप एप्लीकेशन
- Proton Drive
अगर आपको Proton Drive macOS ऐप अनइंस्टॉल करना है, तो आपको ऐसा मैन्युअल रूप से करना होगा। हम नीचे स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं।
शुरू करने से पहले, ये पक्का कर लें कि जिस डाटा का आप बैकअप चाहते हैं, वो या तो क्लाउड पे है या आपके पास उसकी लोकल कॉपी है। ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद, Proton Drive अपने फोल्डर में स्टोर किए गए सारे डाटा को मिटा देगा, और आप उसे वापस नहीं ले पाएंगे।
Proton Drive macOS क्लाइंट को अनइंस्टॉल कैसे करें
Proton Drive Mac ऐप को अनइंस्टॉल करने के लिए, पहले अपनी स्क्रीन की टॉप बार में मौजूद Proton Drive आइकन पे क्लिक कर के ऐप से लॉग आउट करें। मेन्यू खुलने के बाद, सेटिंग पे क्लिक करें।

सेटिंग स्क्रीन में, साइन आउट पे क्लिक करें।

इसके बाद, फिर से Proton Drive आइकन पे क्लिक करें और फिर बंद करें पे क्लिक कर के ऐप बंद करें।

आखिर में, आपको Proton Drive से जुड़ी सारी फाइलें मैन्युअल रूप से अनइंस्टॉल करनी होंगी।
नीचे उन सारी फाइलों और फोल्डरों की सूची दी गई है जिन्हें आपको मिटाना है, या तो उन्हें चुन कर Command + Del दबाकर या उन्हें अपने Dock पे मौजूद कचरा आइकन पे खींचकर:
“/Applications/Proton Drive.app” “/Users/$USER/Library/Application Support/FileProvider/ch.protonmail.drive.fileprovider” “/Users/$USER/Library/Containers/ch.protonmail.drive” “/Users/$USER/Library/Containers/ch.protonmail.drive.fileprovider” “/Users/$USER/Library/Containers/ch.protonmail.drive.launcher.ProtonDriveMacLauncher” “/Users/$USER/Library/Group Containers/2SB5Z68H26.ch.protonmail.protondrive” “/Users/$USER/Library/Group Containers/group.ch.protonmail.protondrive ” “/Users/$USER/Library/Preferences/2SB5Z68H26.ch.protonmail.protondrive.plist”