Proton Drive के मोबाइल ऐप से फाइल कैसे अपलोड और डाउनलोड करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- मोबाइल एप्लीकेशन
Proton Drive के मोबाइल ऐप से आप अपने iPhone/iPad या Android फोन या टैबलेट पे मौजूद फाइल आसानी से अपलोड, एक्सेस, शेयर और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लेख में बताया गया है कि Proton Drive में फाइल कैसे अपलोड करें, Proton Drive से अपने डिवाइस में फाइल कैसे डाउनलोड करें, और फाइल तथा फोल्डर ऑफलाइन उपलब्ध कैसे करें, ताकि इंटरनेट से कनेक्ट न होने पे भी आप उन्हें एक्सेस कर सकें।
Proton Drive डाउनलोड और खोलें
- अपने डिवाइस के ऐप स्टोर में जाकर Proton Drive खोजें।
- ऐप इंस्टॉल करें और इसे खोलें, जहां आपको Proton Drive की मुख्य फाइल स्क्रीन दिखेगी।
- स्क्रीन के निचले हिस्से में फाइल चुनकर या सेटिंग मेन्यू (≡) से मेरे फाइल चुनकर आप कभी भी इस स्क्रीन पे वापस जा सकते हैं।
iOS
फाइल अपलोड करें
- ऊपर दाईं ओर (+) पे टैप करें।
- फाइल ऐप से फाइल जोड़ने के लिए फाइल आयात करें चुनें। किसी फाइल पे टैप करके उसे ड्राइव में अपलोड करें।
- तस्वीरें से फ़ाइल जोड़ने के लिए फ़ोटो अपलोड करें चुनें। इच्छित फ़ाइल(फ़ाइलें) चुनें। अपलोड करने के लिए जोड़ें पे टैप करें।

कैमरे से नई फोटो या वीडियो अपलोड करें
- ऊपर दाईं ओर (+) पे टैप करें।
- मेन्यू से नई फोटो लें चुनें।
- ज़रूरत के हिसाब से फोटो या वीडियो लें या दोबारा लें।
- ड्राइव में अपलोड करने के लिए फोटो इस्तेमाल करें या वीडियो इस्तेमाल करें पे टैप करें।
अपने डिवाइस में फाइल डाउनलोड करें
- खोलने के लिए फाइल के नाम पे टैप करें।
- शेयर आइकॉन पे टैप करें।
- मेन्यू से फाइल में सहेजें चुनें।
- चुनें कि फाइल को कहां सहेजना है।
- डाउनलोड करने के लिए सहेजें पे टैप करें।
- अगर कोई इमेज तस्वीरें में डाउनलोड करनी हो, तो मेन्यू से इमेज सेव करें भी चुन सकते हैं।
फाइल/फोल्डर ऑफलाइन उपलब्ध कराएं
- अपनी पसंद की फाइल या फोल्डर के आगे तीन बिंदु आइकॉन पे टैप करें।
- ऑफलाइन उपलब्ध कराएं चुनें।
- फाइल या फोल्डर के नाम के नीचे छोटा डाउनलोड चिह्न (↓) दिखने का मतलब है कि वो ऑफलाइन उपलब्ध है। (सिर्फ लिस्ट व्यू में।)
- एक्सेस करने के लिए ऊपर बाईं ओर मौजूद हैमबर्गर मेन्यू (☰) पे टैप करें, जिससे सेटिंग साइडबार खुल जाता है। ऑफलाइन उपलब्ध चुनें।

एंड्रॉयड
Android में फाइल अपलोड करें
- ऊपर दाईं ओर (+) या फाइल जोड़ें पे टैप करें।
- फाइल अपलोड करें चुनें।
- किसी फाइल पे टैप करके उसे ड्राइव में अपलोड करें।
- एक से ज़्यादा फाइल के लिए अपनी पसंद की फाइल चुनें। सबको अपलोड करने के लिए चुनें पे टैप करें।

कैमरे से नई फोटो अपलोड करें
- ऊपर दाईं ओर (+) या फाइल जोड़ें पे टैप करें।
- मेन्यू से नई तस्वीर लें चुनें।
- ज़रूरत के हिसाब से तस्वीर लें या दोबारा लें।
- ड्राइव में अपलोड करने के लिए चेकमार्क पे टैप करें।
अपने डिवाइस में फाइल डाउनलोड करें
- फाइल के नाम के आगे मौजूद तीन लंबवत बिंदुओं पे टैप करें।
- मेन्यू से डाउनलोड करें चुनें।
- डाउनलोड करने के लिए सहेजें पे टैप करें।
फाइल/फोल्डर ऑफलाइन उपलब्ध कराएं
- अपनी पसंद की फाइल या फोल्डर के आगे मौजूद तीन लंबवत बिंदुओं पे टैप करें।
- ऑफलाइन उपलब्ध कराएं चुनें।
- फाइल या फोल्डर के नीचे या आगे छोटा डाउनलोड चिह्न (↓) दिखने का मतलब है कि वो ऑफलाइन उपलब्ध है।
- एक्सेस करने के लिए ऊपर बाईं ओर मौजूद हैमबर्गर मेन्यू (☰) पे टैप करें, जिससे सेटिंग साइडबार खुल जाता है। ऑफलाइन उपलब्ध चुनें।
