Proton होमपेज

Windows के लिए Proton Mail Bridge Microsoft Outlook 2013 सेटअप गाइड

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Windows पे इंस्टॉल करना

Proton Mail Bridge(नई विंडो) एक ओपन-सोर्स एप्लीकेशन है, जो आपको अपने Proton Mail खाते को किसी भी ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने देता है, जो IMAP और SMTP की सहायता करता है। इसमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail शामिल हैं।

ये आपके कंप्यूटर पे बैकग्राउंड में चलता है और आपका मेल जब कंप्यूटर में आता और उससे बाहर जाता है, तब बेहतरीन तरीके से उसे एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है।

Outlook को Proton Mail इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करने से पहले, आपको पहले Proton Mail खाते के लिए साइनअप करना होगा(नई विंडो) और अपने कंप्यूटर पे Proton Mail Bridge डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा

Proton Mail Bridge में अपने खाता(खाते) इंस्टॉल और जोड़ने के बाद, आपको अपना ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करना होगा। Proton Mail Bridge ज़्यादातर ऐसे ईमेल क्लाइंट और एप्लीकेशन के साथ काम करता है जो IMAP / SMTP कनेक्शन सपोर्ट करते हैं।

इस गाइड में, हम Windows के लिए Microsoft Outlook 2013 को Proton Mail Bridge के साथ इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करने के चरण-दर-चरण निर्देश देते हैं।

Outlook 2013 को Proton Mail Bridge के लिए कैसे सेटअप करें

1. Outlook खोलें और फ़ाइल टैब → खाता जानकारीखाता जोड़ें पे जाएं।

2. नया चुनें।

3. सर्वर सेटिंग या अतिरिक्त सर्वर टाइप मैन्युअल रूप से कॉन्फ़िगर करें चुनें और अगला पे क्लिक करें।

4. POP या IMAP चुनें और अगला पे क्लिक करें।

5. Proton Mail Bridge ऐप में दी गई खाता जानकारी दर्ज करें, फिर और सेटिंग…. पे क्लिक करें

नोट: अपनी सामान्य Proton Mail खाता जानकारी इस्तेमाल न करें। आपको Proton Mail Bridge में मेलबॉक्स जानकारी के नीचे दी गई खाता जानकारी इस्तेमाल करनी होगी

6. आउटगोइंग सर्वर टैब चुनें, मेरा आउटगोइंग सर्वर (SMTP) सत्यापन मांगता है चेक करें, इसका इस्तेमाल करके लॉग ऑन करें चेक करें और वही यूजरनाम और पासवर्ड (Proton Mail Bridge से) दर्ज करें जो आपने ऊपर डाला था।

7. ऐडवांस टैब चुनें और Proton Mail Bridge से मिली सर्वर जानकारी दर्ज करें। पक्का करें कि IMAP और SMTP दोनों के लिए एन्क्रिप्टेड कनेक्शन टाइप TLS हो और पोर्ट सही तरीके से IMAP के लिए 1143 और SMTP के लिए 1025 सेट हों

भेजे गए आइटम के नीचे भेजे गए आइटम की कॉपी सहेजें नहीं, चेक करें और डिलीट किए गए आइटम के नीचे ऑनलाइन होते हुए फोल्डर बदलते समय आइटम साफ करें चेक करें।

पूरा होने पे OK पे क्लिक करें।

8. वापस POP और IMAP खाता सेटिंग पेज पे जाके अगला पे क्लिक करें।

9. आपको एक सुरक्षा चेतावनी दिख सकती है। अगर दिखे, तो हां पे क्लिक करें।

सेटअप अब पूरा हो गया है।

नोट्स

1. स्प्लिट पते मोड में हर वो IMAP खाता जो आपने Proton Mail Bridge के साथ सेटअप किया है, पता-विशिष्ट होता है और सिर्फ उसी पते से ईमेल भेज और प्राप्त कर पाएगा जिसके साथ वो सेटअप किया गया है।

आप Outlook में जितने चाहें पते जोड़ सकते हैं, लेकिन दूसरा पता जोड़ने से पहले एक पते के डाउनलोड होने का इंतज़ार करें

2. कंबाइंड पते मोड में, Outlook के पास भेजने के लिए एक से ज़्यादा पता जोड़ने का कोई तरीका नहीं है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me