Proton होमपेज

अपने बिज़नेस के लिए Proton VPN कैसे सेटअप करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

एक VPN(नई विंडो) आज की मार्केट में सबसे किफायती साइबर सिक्योरिटी समाधानों में से एक है और लगभग हर बिज़नेस के IT इंफ्रास्ट्रक्चर का ज़रूरी हिस्सा बनता है. एक VPN आपके बिज़नेस का ऑनलाइन ट्रैफिक एन्क्रिप्ट कर सकता है और निगरानी व हैकिंग के खिलाफ अतिरिक्त बचाव दे सकता है.

ये आर्टिकल तीन अलग-अलग तरीकों पे नज़र डालता है, जिनसे आप सुविधा और सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना बिज़नेस की कार्यक्षमता को अधिकतम करने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप इन प्लेटफॉर्म पे भी Proton VPN डाउनलोड कर सकते हैं:

ऑफिस में Proton VPN का इस्तेमाल करना

इंटरनेट ब्राउज़ करते समय, आपका इंटरनेट ट्रैफिक आपके बारे में काफी पर्सनल जानकारी उत्पन्न करता है, जिसमें शामिल है:

  • आपने कौन-कौन सी वेबसाइट विज़िट की हैं
  • आपने किसी वेबपेज पे कितना समय बिताया
  • आप कौन सा डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं
  • आपका IP पता और स्थान

अगर आपके पास ऐसा बिज़नेस है जिसमें सुरक्षा व निजता का ज़्यादा स्तर ज़रूरी है, तो ऑफिस में Proton VPN इस्तेमाल करने से आपका ऑनलाइन ट्रैफिक एक सुरक्षित टनल से रूटिंग के ज़रिए एन्क्रिप्ट हो जाता है। इससे आपके बिज़नेस की ऑनलाइन चहलपहल निजी रहती है और हैकर्स व जासूसों से सुरक्षित रहती है।

Proton VPN का यूनीक Secure Core आर्किटेक्चर(नई विंडो) आपको उन नेटवर्क अटैक से भी बचाता है जिनका बचाव दूसरे VPN नहीं कर सकते. जब आप Secure Core से जुड़ते हैं, तो आपका इंटरनेट ट्रैफिक स्विट्ज़रलैंड, आइसलैंड और स्वीडन जैसे निजता-फ्रेंडली देश में स्थित VPN सर्वर पे रूट हो जाता है. अगर कोई थर्ड पार्टी आपके इंटरनेट ट्रैफिक की निगरानी कर रही है, तो वे आपके ट्रैफिक को हमारे Secure Core नेटवर्क के किनारे तक ही ट्रेस कर पाएंगे, जिससे आपको असरदार तौर पे काफी ज़्यादा निजता का स्तर मिलता है.

यात्रा के दौरान Proton VPN का इस्तेमाल करना

बिज़नेस यात्रा के दौरान इंटरनेट का सुरक्षित और भरोसेमंद एक्सेस होना ज़रूरी है. दुनिया की कई सरकारें इंटरनेट पाबंदियां और कंटेंट सेंसरशिप बढ़ा रही हैं(नई विंडो), ऐसे में इंटरनेट को आज़ादी से ब्राउज़ करना मुश्किल हो सकता है. अगर आप अक्सर बिज़नेस यात्रा पे जाते हैं, तो Proton VPN रीजन ब्लॉक को बायपास कर सकता है और इंटरनेट सेंसरशिप हटा सकता है, जिससे आप सुरक्षित और निजी रहते हुए वो कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं जो आप चाहते हैं.

110 से ज़्यादा देशों में सर्वर होने की वजह से, आप Proton VPN का इस्तेमाल Netflix(नई विंडो), Amazon Prime Video(नई विंडो), Disney+(नई विंडो), Hulu(नई विंडो) और भी कई जगहों पे अपनी पसंदीदा TV शो और मूवीज़ देखने के लिए भी कर सकते हैं.

होम पे Proton VPN का इस्तेमाल करना

अगर आपके बिज़नेस का ऐसा इंटरनल नेटवर्क है जहां कर्मचारी IT रिसोर्स एक्सेस कर सकते हैं, तो Proton VPN इस्तेमाल करने से रिमोटली काम करने वाले कर्मचारी दुनिया में कहीं से भी इंटरनल एप्लीकेशन से कनेक्ट हो सकते हैं। आपके रिमोट कर्मचारी संवेदनशील कंपनी डाटा एक्सेस कर सकते हैं, ईमेल पढ़ और जवाब दे सकते हैं और ज़रूरी फाइल डाउनलोड कर सकते हैं, बिना कंपनी के परिसर में हुए।

आने वाली खासियतें

जल्द ही आप अपने बिज़नेस के लिए डेडिकेटेड IP पते सेटअप कर पाएंगे. नई VPN खासियतों और रिलीज़ की जानकारी पाने के लिए सेल्स टीम(नई विंडो) से संपर्क करें.

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me