Proton होमपेज

Linux के लिए Proton Mail Bridge पैकेज सत्यापित करना

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Linux पे इंस्टॉलेशन

हम एक हस्ताक्षर देते हैं ताकि ये सत्यापित किया जा सके कि आपने जो Bridge सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया है, वो हमारी तरफ से ही आया है। Windows और Mac पे ये जांच इंस्टॉलेशन के दौरान अपने-आप हो जाती है। लेकिन Linux पैकेज के लिए उपयोगकर्ता को एक अतिरिक्त सुरक्षा जांच करनी पड़ती है।

Proton Mail Bridge .deb और .rpm दोनों वर्ज़न के लिए सहायता देता है। अगर आप .deb वर्ज़न इस्तेमाल करते हैं, तो निर्देश नीचे दिए गए हैं। अगर आप .rpm वर्ज़न इस्तेमाल करते हैं, तो अपने निर्देश ढूंढने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। PKGBuild इंस्टॉलेशन अपने-आप सत्यापित हो जाते हैं।

ये लिखते समय, Proton Mail Bridge का मौजूदा वर्ज़न 3.8.2 है। ये आने वाले समय में बदल जाएगा, इसलिए कमांड में सही वर्ज़न लिखना ना भूलें। अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो Bridge जल्द ही नए वर्ज़न पे अपडेट हो जाएगा।

DEB पैकेज कैसे सत्यापित करें

Proton Mail Bridge का DEB पैकेज debsigs प्रोग्राम के ज़रिए साइन किया जाता है।

सबसे पहले, पक्का करें कि debsig-verify और debian-keyring इंस्टॉल हों।

sudo apt-get install debsig-verify debian-keyring

सार्वजनिक चाबी डाउनलोड करें

wget https://proton.me/download/bridge/bridge_pubkey.gpg

सार्वजनिक चाबी को अपने सिस्टम में आयात करें

gpg --dearmor --output debsig.gpg bridge_pubkey.gpg

sudo mkdir -p /usr/share/debsig/keyrings/E2C75D68E6234B07

sudo mv debsig.gpg /usr/share/debsig/keyrings/E2C75D68E6234B07

यहां हमें sudo इस्तेमाल करना पड़ेगा, क्योंकि ये स्थान root के ownership में है।

नीति फ़ाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करें

wget https://proton.me/download/bridge/bridge.pol

sudo mkdir -p /etc/debsig/policies/E2C75D68E6234B07

sudo cp bridge.pol /etc/debsig/policies/E2C75D68E6234B07

पक्का करें कि आप उस फोल्डर में हैं जहां DEB फ़ाइल मौजूद है, फिर नीचे दी गई कमांड चलाकर DEB फ़ाइल को सत्यापित करें:

debsig-verify protonmail-bridge_3.13.0-1_amd64.deb

अगर आपने अभी तक Bridge डाउनलोड नहीं किया है, तो नीचे दी गई कमांड चला सकते हैं:

wget https://proton.me/download/bridge/protonmail-bridge_3.13.0-1_amd64.deb

अगर जांच पास हो जाती है, तो ये दिखाई देगा:

debsig: Verified package from 'Proton Technologies AG (ProtonMail Bridge developers) bridge@protonmail.ch'

पैकेज को अपने पैकेज मैनेजर के ज़रिए इंस्टॉल करें:

sudo apt install ./protonmail-bridge_3.13.0-1_amd64.deb

RPM पैकेज कैसे सत्यापित करें

Proton Mail Bridge का RPM पैकेज rpm –sign के ज़रिए साइन किया जाता है।

सार्वजनिक चाबी bridge_pubkey.gpg यहां से मिल सकती है।

इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई कमांड इस्तेमाल करें:

wget https://proton.me/download/bridge/bridge_pubkey.gpg

Bridge ऐप की सार्वजनिक चाबी को अपनी keyring में आयात करने के लिए, निम्न निर्देश इस्तेमाल करें:

sudo rpm --import bridge_pubkey.gpg

.rpm फ़ाइल जांचने के लिए ये चलाएं:

rpm --checksig protonmail-bridge-3.13.0-1.x86_64.rpm

अगर आपने Bridge डाउनलोड नहीं किया है, तो ये नीचे दी गई कमांड से कर सकते हैं:

wget https://proton.me/download/bridge/protonmail-bridge-3.13.0-1.x86_64.rpm

सफल रिज़ल्ट कुछ ऐसा दिखना चाहिए:

protonmail-bridge-3.13.0-1.x86_64.rpm: digests signatures OK

इसके बाद, Bridge इंस्टॉल करने के लिए नीचे दी गई कमांड चलाएं:

sudo dnf install ./protonmail-bridge-3.13.0-1.x86_64.rpm

अगर आपको फ़ाइल सत्यापित करने में अभी भी समस्या आ रही है, तो हो सकता है आपके पास एक पुरानी चाबी हो, जिसे सत्यापन पास होना पक्का करने के लिए हटा देना चाहिए।

package protonmail-bridge-3.13.0-1.x86_64 does not verify: Header V4 RSA/SHA256 Signature, key ID e6234b07: NOTTRUSTED

उपलब्ध चाबियों की सूची देखने के लिए निम्न कमांड चलाएं:

rpm -q gpg-pubkey --qf '%{NAME}-%{VERSION}-%{RELEASE}\t%{SUMMARY}\n'

आपको इस तरह का कुछ दिखना चाहिए:

gpg-pubkey-18b8e74c-62f2920f Fedora (39) public key
gpg-pubkey-xxxxxxxx-xxxxxxx Proton Technologies AG (ProtonMail Bridge developers) public key

चाबी हटाने के लिए नीचे दी गई कमांड चलाएं:

sudo rpm -e gpg-pubkey-xxxxxxxx-xxxxxxx

सूची वाली कमांड दोबारा चलाकर पक्का करें कि चाबी हट गई है, और अब आप RPM फ़ाइल इंस्टॉल कर पाएंगे।

PKGBUILD कैसे सत्यापित करें

PKGBuild को सत्यापित करना ज़रूरी नहीं है, क्योंकि पैकेज बिल्ड के दौरान अपने-आप सत्यापित हो जाता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me