DEB फ़ाइल के इस्तेमाल से Linux के लिए Proton Mail Bridge इंस्टॉल करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Linux पे इंस्टॉलेशन
Proton Mail Bridge एक ओपन-सोर्स एप्लीकेशन है, जो आपको अपने Proton Mail खाते को किसी भी ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने की अनुमति देता है जो IMAP और SMTP को सहायता देता है। इसमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail शामिल हैं।
इस लेख में हम बताएंगे कि DEB फ़ाइल के इस्तेमाल से अपने डिवाइस पे Proton Mail Bridge कैसे इंस्टॉल करें। इस लेख में बताए गए स्टेप ज़्यादातर Debian और Ubuntu-आधारित डिस्ट्रीब्यूशन पे काम करने चाहिए जो apt पैकेज मैनेजर का इस्तेमाल करते हैं।
अपना टर्मिनल खोलें और नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले, हमें Bridge को आपके डिवाइस पे डाउनलोड करना होगा।
डाउनलोड्स फोल्डर में जाएं:
cd ~/Downloads
Bridge डाउनलोड करें:
wget https://proton.me/download/bridge/protonmail-bridge_3.22.0-1_amd64.deb
Bridge इंस्टॉल करें:
sudo apt install ./protonmail-bridge_3.22.0-1_amd64.deb
अब आपके डिवाइस पे Bridge इंस्टॉल हो चुका होना चाहिए।
ध्यान दें कि ये लिखते समय Bridge का वर्ज़न 3.13.0 है, लेकिन भविष्य में ये बदल जाएगा, और आपको ऊपर दी गई कमांड्स में वर्ज़न बदलने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो Bridge लॉन्च करने के तुरंत बाद नए वर्ज़न पे अपडेट हो जाएगा।
Bridge के सपोर्टेड वर्ज़न की सूची आप यहां देख सकते हैं।
DEB फ़ाइल को सत्यापित करने के वैकल्पिक स्टेप
ये स्टेप वैकल्पिक हैं, लेकिन इनसे ये सत्यापित करके अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है कि डाउनलोड की गई DEB फ़ाइल असली है। अगर आपको अपनी इंस्टॉलेशन फ़ाइल के सोर्स को लेकर शक है, तो इसे सत्यापित करने के लिए इस लेख में दिए गए स्टेप फॉलो करें।