RPM फ़ाइल का इस्तेमाल करके Linux के लिए Proton Mail Bridge इंस्टॉल करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Linux पे इंस्टॉलेशन
Proton Mail Bridge एक ओपन-सोर्स एप्लीकेशन है, जो आपको अपने Proton Mail खाते को किसी भी ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने की अनुमति देता है जो IMAP और SMTP को सहायता देता है। इसमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail शामिल हैं।
इस लेख में हम समझाएंगे कि RPM फ़ाइल का इस्तेमाल करके अपने डिवाइस पे Proton Mail Bridge कैसे इंस्टॉल करें। इस लेख में दिए गए स्टेप्स dnf पैकेज मैनेजर का इस्तेमाल करने वाले Fedora डिस्ट्रीब्यूशन पे टेस्ट किए गए हैं।
अपना टर्मिनल खोलें और नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले, हमें Bridge को आपके डिवाइस पे डाउनलोड करना होगा।
डाउनलोड्स फोल्डर में जाएं:
cd ~/Downloads
Bridge डाउनलोड करें:
wget https://proton.me/download/bridge/protonmail-bridge-3.22.0-1.x86_64.rpm
Bridge इंस्टॉल करें:
sudo dnf install ./protonmail-bridge-3.22.0-1.x86_64.rpm
ध्यान दें कि ये लिखते समय Bridge का वर्ज़न 3.13.0 है, लेकिन भविष्य में ये बदल जाएगा, और आपको ऊपर दी गई कमांड्स में वर्ज़न बदलने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो Bridge लॉन्च करने के तुरंत बाद नए वर्ज़न पे अपडेट हो जाएगा।
Bridge के सहायता प्राप्त वर्ज़न्स की सूची आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
RPM फ़ाइल सत्यापित करने के वैकल्पिक स्टेप्स
ये स्टेप्स वैकल्पिक हैं, लेकिन इनसे ये सत्यापित करके अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है कि डाउनलोड की गई RPM फ़ाइल असली है। अगर आपको अपनी इंस्टॉलेशन फ़ाइल के सोर्स को लेकर शक है, तो उसे सत्यापित करने के लिए आप इस लेख में दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।