डाटा लीक क्लाउड स्टोरेज समाधानों में आजकल बहुत आम हो गए हैं, और अब एक अतिरिक्त जोखिम ये भी है कि आपके डॉक्स और इमेज की सामग्री का इस्तेमाल आपकी सहमति के बिना AI मॉडल्स को ट्रेन करने में किया जा सकता है. शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड स्टोरेज की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई है, खासकर व्यवसायों के लिए.
Proton में हम मानते हैं कि आपको अपने डाटा पर पूरा कंट्रोल होना चाहिए, इसीलिए हम Proton Drive for Business की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए खुश हैं.
Proton Drive सुरक्षित और निजी क्लाउड स्टोरेज, फाइल शेयर, और डॉक्यूमेंट बदलने की सुविधा देता है। हमारे नए बिज़नेस-फोकस्ड प्लैन आपको और आपकी टीम को इस भरोसे के साथ काम करने की ताक़त देते हैं कि आप जो कुछ भी स्टोर, शेयर, और बदलते हैं, वो डिफॉल्ट रूप से डाटा सुरक्षा और कम्प्लायंस के लिए मज़बूत एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है।
Google, Microsoft और Dropbox के विपरीत, हमने विज्ञापनों पर नहीं, बल्कि निजता पर आधारित बिज़नेस मॉडल बनाया है. इसलिए आपकी फ़ाइलों तक सिर्फ आप और वही लोग एक्सेस कर सकते हैं जिनके साथ आप शेयर करना चाहें. अगर हैकर्स हमारे सर्वर्स तक पहुंच भी जाएं, तो भी आपका डाटा सुरक्षित रहेगा.
स्टार्टअप्स से लेकर Fortune 500 कंपनियों और सरकारों तक, 50,000 से ज़्यादा संगठन अपने डाटे की सुरक्षा के लिए Proton पर भरोसा करते हैं, जिनमें ईमेल, इंटरनेट कनेक्शन(नई विंडो), कैलेंडर, पासवर्ड, और भी बहुत कुछ शामिल है।
Drive for Business की लॉन्चिंग के जश्न में, हम सीमित समय के लिए हमारे Drive Professional सालाना प्लैन पर 25% छूट ऑफर कर रहे हैं। इस ऑफर के साथ, आप $7.99 की जगह हर महीने हर उपयोगकर्ता के लिए $5.99 चुकाएंगे।
अगर आप Proton Business Suite के मौजूदा सब्सक्राइबर हैं, तो आप आज से ही बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपने संगठन की फ़ाइलों, फोल्डर्स, और डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा शुरू कर सकते हैं। और, एक बोनस के तौर पे, हम आपके खाते की स्टोरेज क्षमता 500 जीबी से बढ़ाकर 1 टीबी कर रहे हैं। ये अपग्रेड अगले कुछ दिनों में उपलब्ध होगा।

एन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड स्टोरेज के फायदे क्या हैं?
Proton का निजता-पहले वाला वादा हमारे डिफॉल्ट शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन पर आधारित है। इसका मतलब है कि अन्य बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज सेवाओं के उलट, हम कभी भी आपकी फ़ाइलों को स्कैन नहीं कर सकते या उन्हें तीसरे पक्षों के साथ शेयर नहीं कर सकते। आपके कॉन्ट्रैक्ट, स्लाइड डेक, प्लानिंग डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो, और क्लाइंट फ़ाइलें आपकी निजी चाबी से सुरक्षित रहती हैं।
इस तरह, Drive for Business आपकी मदद करता है:
- गोपनीय जानकारी को डाटा लीक, सरकारी निगरानी, और रैंसमवेयर से बचाएं।
- संवेदनशील कॉर्पोरेट लेन-देन, डॉक्यूमेंट्स, और सामग्री की निजता बनाए रखें।
- गोपनीय रिसर्च डाटा और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा करें।
- दूर से और रीयल-टाइम में डॉक्यूमेंट्स और फोल्डर्स पे सहकर्मियों और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम करें।
- अपने क्लाइंट्स को दिखाएं कि आप निजता और नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- GDPR और HIPAA जैसे डाटा सुरक्षा नियमों का आसानी से पालन करें.
सहज खासियतें और डिफॉल्ट सुरक्षा
हमने Drive for Business इसलिए बनाया ताकि आपकी टीम को बिज़नेस डाटे की सुरक्षा करते हुए आसानी से और सुरक्षित तरीके से मिलकर काम करने का तरीका मिल सके।
एन्क्रिप्ट किया गया फाइल शेयर और खाते की सुरक्षा
आपकी Proton Drive पे अपलोड की गई फ़ाइलें हर वक़्त एन्क्रिप्ट रहती हैं, तब भी जब आप उन्हें शेयर करना चुनें। हमारे लचीले और सुरक्षित फाइल शेयर विकल्पों से आप लिंक या ईमेल न्योतों के ज़रिए फ़ाइलें भेज सकते हैं और अनुमतियां संभाल सकते हैं या कभी भी एक्सेस वापस ले सकते हैं। जो फ़ाइल आप शेयर करना चाहें, उसके साइज़ या टाइप पे कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा, आप अपने शेयरिंग लिंक के लिए पासवर्ड सेट कर सकते हैं या समय खत्म होने की सीमा तय कर सकते हैं।

एडवांस खाते की सुरक्षा
आप Proton के एडवांस सुरक्षा उपायों, जिनमें दो-फैक्टर सत्यापन और Proton Sentinel हाई सिक्योरिटी प्रोग्राम शामिल हैं, से अपनी टीम के खातों को और मज़बूत कर सकते हैं। Sentinel AI को इंसानी विश्लेषण के साथ जोड़कर उन लोगों को 24/7 सुरक्षा निगरानी देता है जो साइबर हमलों के संभावित निशाने हो सकते हैं।
Proton Drive एक ISO-सर्टिफाइड समाधान है, और एक स्विस कंपनी होने के नाते, Proton सेवाओं का इस्तेमाल करने से आपके व्यवसाय और क्लाइंट्स को US और EU के अधिकार क्षेत्र से बाहर वही निजता कानून और तटस्थता हासिल होती है जिसका आनंद स्विस कंपनियां लेती हैं।
रीयल-टाइम में बनाएं और मिलकर काम करें
हमारे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट एडिटर से आपकी टीम रीयल टाइम में डॉक्स बना सकती है और मिलकर काम कर सकती है। आप कमेंट्स के ज़रिए सुझाव शेयर और इकट्ठा कर सकते हैं, रीयल-टाइम बदलाव ट्रैक कर सकते हैं, और देख सकते हैं कि कौन कोई डॉक्यूमेंट देख रहा है। और, अन्य लोकप्रिय क्लाउड-आधारित डॉक्यूमेंट एडिटर्स के उलट, हर कीस्ट्रोक ज़्यादा से ज़्यादा निजता और सुरक्षा के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट रहता है।
संस्करण इतिहास से आप Proton Drive का इस्तेमाल इस तसल्ली के साथ कर सकते हैं कि अगर कोई फ़ाइल ओवरराइट या बदल दी जाए, तो आप ज़रूरत के हिसाब से हमेशा कोई पुराना संस्करण रीस्टोर कर सकते हैं। 10 साल तक पुरानी फ़ाइलों के संस्करणों तक एक्सेस करें।

कभी भी, कहीं भी काम करें
ड्राइव आपकी टीम को बिना रुकावट आज़ादी से काम करने देता है, और ऑनबोर्डिंग की कोई ज़रूरत के बिना शुरू करना आसान है। आपका एडमिन डैशबोर्ड आपको ये कंट्रोल करने देता है कि कौन खास फ़ाइलों तक एक्सेस कर सकता है और वो उनके साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकता है, साथ ही टीम के सदस्यों के लिए उनका ड्राइव इस्तेमाल करने की शर्तें तय करने देता है, जैसे ये सुनिश्चित करना कि वो मल्टी-फैक्टर सत्यापन से अपने खाते की सुरक्षा मज़बूत करें।
एक क्लाउड-आधारित समाधान होने के नाते, आप फ़ाइलें और डॉक्यूमेंट्स अपने ड्राइव में स्टोर कर सकते हैं और फिर उन्हें कई डिवाइसेज़ पे एक्सेस कर सकते हैं, जिनमें हमारे डेडिकेटेड मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप शामिल हैं, और साथ ही शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बना रहता है। दोनों ऐप्स आपकी टीम को ऑफलाइन डॉक्यूमेंट्स पे काम करने भी देते हैं, और दोबारा कनेक्ट होने पे ड्राइव के साथ अपने आप सिंक हो जाते हैं।

आज से अपने डाटे की सुरक्षा करना शुरू करें
चाहे आपको निजी कानूनी डॉक्यूमेंट्स, वित्तीय रिपोर्ट्स, गोपनीय रिसर्च, या किसी भी दूसरी संवेदनशील फ़ाइलों की सुरक्षा करनी हो, Proton Drive for Business आपको आपके डॉक्स और फ़ाइलें स्टोर और संभालने देता है, साथ ही उन्हें अनधिकृत तीसरे पक्षों से बचाता है.
जब आप Proton चुनते हैं, तो आप पारदर्शिता, सुरक्षा और निजता के सबसे ऊंचे स्तर चुनते हैं. हमारे पास कोई कैपिटल इन्वेस्टर नहीं है, हम विज्ञापनदाताओं को जवाबदेह नहीं हैं, और हम आपका डाटा नहीं बेचते. एक स्विस नॉनप्रॉफिट के कंट्रोल वाली कंपनी होने के नाते, Proton का मिशन है ऐसे प्रोडक्ट बनाना जो सबसे पहले हमारे ग्राहकों की निजता और सुरक्षा के हितों की पूर्ति करें.
आज ही Drive Professional सालाना प्लैन पे साइनअप करें और इकलौते ऐसे समाधान पे 25% छूट पाएं जो बिज़नेस के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया क्लाउड स्टोरेज और एक सहयोगी डॉक्यूमेंट एडिटर को जोड़ता है।






