बिज़नेस रिकॉर्ड का बैकअप लेने, फ़ाइलें ट्रांसफर करने, और ज़रूरी जानकारी को टीम के अंदर और बाहर, सही लोगों के लिए उपलब्ध रखने के लिए ऑटोमेटेड वर्कफ़्लो पे निर्भर करते हैं। जब ये वर्कफ़्लो संवेदनशील क्लाइंट या ऑपरेशनल डाटा को किसी कन्वेंशनल क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर को भेजें, तो आपके बिज़नेस का इस बात पे कम कंट्रोल होता है कि वो जानकारी कौन एक्सेस कर सकता है।
Proton Drive Command Line Interface (CLI) एक निजी विकल्प देता है. ये Proton Drive का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया टीमों के लिए क्लाउड स्टोरेज कमांड लाइन तक लाता है, ताकि आपका संगठन अपने डाटा पे कंट्रोल बनाए रखते हुए रूटीन फ़ाइल ऑपरेशन ऑटोमेट कर सके।
Linux, macOS, और Windows के लिए उपलब्ध, Proton Drive CLI आपके बिज़नेस को स्क्रिप्ट और ऑटोमेटेड वर्कफ़्लो के ज़रिए फ़ाइलों का सुरक्षित बैकअप लेने के साथ-साथ उन्हें अपलोड, डाउनलोड, व्यवस्थित, और शेयर करने में सक्षम करता है।
प्रैक्टिस में ये ऐसा दिखता है:
- शेड्यूल्ड बैकअप: ऐसा नाइटली या साप्ताहिक जॉब सेटअप करें जो नई और बदली हुई फ़ाइलों को अपने-आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए स्टोरेज में कॉपी करे, ताकि बैकअप एक फ़िक्स्ड शेड्यूल पे हों।
- मैनेज की गई शेयरिंग और एक्सेस: किसी रिव्यूअर या कोलैबोरेटर को तय भूमिका के साथ इनवाइट करें, फिर प्रोजेक्ट खत्म होते ही उनका एक्सेस वापस लें, सब कुछ एक स्क्रिप्टेड स्टेप के तौर पे।
- रिलीज़ और बिल्ड आर्टिफैक्ट्स: अपनी मौजूदा डिप्लॉयमेंट पाइपलाइन में ऐसा स्टेप जोड़ें जो हर शिप करने पे रिलीज़ फ़ाइलों या बिल्ड आउटपुट को अपने-आप अपलोड कर दे, बिना मैन्युअल निर्यात के।
जो बिज़नेस कमांड-लाइन टूल्स से पहले से वाकिफ़ हैं, उनके लिए मौजूदा प्रोसेस में निजी क्लाउड स्टोरेज जोड़ने का ये एक सीधा तरीका है। छोटे बिज़नेस के लिए क्लाउड बैकअप देख रही छोटी टीमों के लिए ये ऑटोमेटेड, एन्क्रिप्ट किए बैकअप के लिए एक प्रैक्टिकल शुरुआत देता है, बिना कस्टम स्टोरेज इंटीग्रेशन बनाने और मैनेज करने की ज़रूरत के।
गोपनीय डाटा हैंडल करने वाली इंडस्ट्रीज़ के लिए सुरक्षित, ऑटोमेटेड बैकअप और फ़ाइल ऑपरेशन
मैन्युअल फ़ाइल मैनेजमेंट क्लाउड डाटा सिक्योरिटी में खामियां पैदा करता है: कोई कोई ज़रूरी फोल्डर अपलोड करना भूल सकता है, किसी व्यस्त हफ़्ते में बैकअप लेट हो सकता है, या संवेदनशील जानकारी गलत खाते में चली जा सकती है।
ऑटोमेशन उस अनफ़ॉर्मल ज़िम्मेदारी को एक लगातार, दोहराए जाने वाली प्रोसेस में बदल देता है, और Proton Drive CLI के साथ ये पूरे समय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया रहता है। सिर्फ़ आप और जिन लोगों को आप अधिकार देते हैं, वही स्टोर किए या शेयर किए कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं, Proton भी नहीं।
सबसे संवेदनशील डाटा हैंडल करने वाली इंडस्ट्रीज़ में ये ऐसा दिखता है:
लीगल और अकाउंटिंग
लॉ फ़र्म किसी मैटर के बंद होने पर केस फ़ाइलें, कॉन्ट्रैक्ट, सबूत, और प्रिविलेज्ड कम्युनिकेशन अपने-आप संग्रह में रख सकती हैं। अकाउंटिंग फ़र्म टैक्स डॉक्यूमेंट, फ़ाइनेंशियल रिकॉर्ड, और क्लाइंट रिपोर्ट के सुरक्षित बैकअप शेड्यूल कर सकती हैं।
ये डाटा अक्सर बेहद संवेदनशील और पर्सनल होता है। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन GDPR जैसे डाटा प्रोटेक्शन कानूनों की कंप्लायंस में सहायता करते हुए आपके बिज़नेस और क्लाइंट्स की सुरक्षा में मदद करता है।
कंसल्टिंग और प्रोफेशनल सर्विसेज़ फ़र्म
प्रोफेशनल सर्विसेज़ के लिए ऑटोमेटेड एन्क्रिप्ट किए बैकअप के साथ क्लाइंट डिलिवरेबल्स, रिसर्च, और NDA के दायरे में आने वाला मटेरियल सुरक्षित रखें। जिस दिन इंगेजमेंट खत्म हो, उसी दिन क्लाइंट का एक्सेस हटाएं, और पूरे हुए प्रोजेक्ट्स के संग्रह के लिए एक लगातार प्रोसेस रखें। आप ड्यू डिलिजेंस के लिए एक सुरक्षित डाटा रूम भी तैयार कर सकते हैं।
हेल्थकेयर संगठन
पेशेंट रिकॉर्ड को बनते ही HIPAA-कंप्लायंट क्लाउड स्टोरेज में ले जाएं ताकि गोपनीयता सुनिश्चित हो और एडमिनिस्ट्रेटिव फ़ाइलें सुरक्षित रहें। ऑटोमेटेड बैकअप मैन्युअल हैंडलिंग घटाते हैं, संवेदनशील डाटा को लगातार स्टोर किया रखते हैं, और आपके संगठन की बड़ी HIPAA कंप्लायंस कोशिशों में सहायता करते हैं।
टेक और साइबरसिक्योरिटी कंपनियां
कस्टमर डाटा के निर्यात को आपके सिस्टम छोड़ने से पहले सुरक्षित रखें, और सॉफ्टवेयर रिलीज़ फ़ाइलों को अपनी मौजूदा पाइपलाइन के हिस्से के तौर पे अपने-आप स्टोर करें। क्लाइंट्स को रिपोर्ट, ऑडिट, या कंप्लायंस पैकेज शुरु से बनाने की बजाय एक सुरक्षित क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए डिलीवर करें। साइबरसिक्योरिटी कंपनियों के लिए, अपनी ही फ़ाइलों के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया स्टोरेज इस्तेमाल करना दिखाता है कि वो वही सिक्योरिटी प्रैक्टिस फॉलो करते हैं जो वो अपने क्लाइंट्स को सुझाते हैं।
NGO, पत्रकार, और ह्यूमन राइट्स संगठन
इंटरव्यू, रिपोर्ट, फ़ोटो, और बाकी संवेदनशील जानकारी को इकट्ठा होते ही एन्क्रिप्ट किए स्टोरेज में अपने-आप अपलोड करें, जिससे फ़ाइलों के खोने, उजागर होने, या बेतरतीब हैंडल होने का जोखिम घटता है। Proton लंबे समय से हाई-रिस्क माहौल में काम कर रही प्रेस फ्रीडम और नॉनप्रॉफ़िट संगठनों की सहायता कर रहा है।
अपने ऑटोमेटेड वर्कफ़्लो में निजता लाएं
आपके बिज़नेस को एफ़िशिएंट क्लाउड वर्कफ़्लो और मज़बूत डाटा प्रोटेक्शन में से चुनना नहीं पड़ना चाहिए — Proton Drive CLI के साथ आपको दोनों मिलते हैं। फ़ाइल स्टोरेज, बैकअप, ट्रांसफर, और शेयरिंग ऑटोमेट करें, जिसमें सारे ऑपरेशन Proton Drive के शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं।
Drive बाकी Proton की तरह उसी बुनियाद पे बना है। ये ISO 27001 सर्टिफ़ाइड है और SOC 2 Type II अटेस्टेशन रखता है, जो HIPAA और GDPR जैसे फ़्रेमवर्क के तहत आपके अपने कंप्लायंस काम में सहायता करता है। Proton ऐप ओपन सोर्स हैं और इनकी आज़ादी से ऑडिट होती है, ताकि कोई भी हमारे सिक्योरिटी दावों की तस्दीक़ कर सके। और एक स्विस कंपनी के तौर पे Proton दुनिया के सबसे मज़बूत निजता कानूनों के तहत काम करता है, यूरोपीय टेक सॉवरेनिटी की बड़ी पहल का हिस्सा है, और US कंपनियों की निगरानी और डाटा प्रैक्टिस की पहुंच से बाहर है।
Proton Drive CLI डाउनलोड करें और इसे अपने वर्कफ़्लो पे आज़माएं, पूरे रोलआउट के लिए हमारे बिज़नेस प्लैन देखें, या अपने संगठन में इसे लागू करने के बारे में हमारी सेल्स टीम से बात करें।






