

संवाद करें और ब्राउज़ करें। निजी तौर पर।
स्टोर करें, शेयर करें, साथ काम करें। सुरक्षित तरीके से।
हैकर्स से अपनी डिजिटल ज़िंदगी की रक्षा करें। बिना किसी मेहनत के।
गोपनीय मीटिंग्स होस्ट करें और उनमें शामिल हों
शक्तिशाली एआई जो आपकी निजता का सम्मान करता है।
आसानी से इस्तेमाल होने वाले एन्क्रिप्टेड समाधानों के साथ अपने बिज़नेस की सुरक्षा करें।
Proton के साथ, आपका डेटा आपका है, टेक कंपनियों, सरकारों या हैकरों का नहीं।
मूल रूप से अलग
Proton की शुरुआत 2014 में उन वैज्ञानिकों ने की थी जो CERN में मिले थे और एक ऐसे इंटरनेट का सपना साझा करते थे जो स्वतंत्रता की रक्षा करता है और लोगों को सबसे पहले रखता है।
हमारी पारदर्शिता, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर और कड़े एन्क्रिप्शन ने Proton को करोड़ों उपयोगकर्ता दिलाए हैं — और संयुक्त राष्ट्र की सिफारिश भी।
Google या Apple जैसी टेक कंपनियां निजता को यूं परिभाषित करती हैं: "हमारे अलावा कोई भी आपके डेटा का फ़ायदा नहीं उठा सकता"। हमारा मानना है कि किसी को भी आपके डेटा का फ़ायदा नहीं उठाना चाहिए, बात खत्म।
हमारी तकनीक और व्यवसाय निजता की इस मूल रूप से ज़्यादा मज़बूत परिभाषा पर आधारित हैं, जिसे स्विस निजता कानूनों का भी समर्थन प्राप्त है।
बेहतर दुनिया के लिए निजता
Proton में, हमारा मानना है कि एक बेहतर दुनिया की शुरुआत निजता से होती है, और यही हमारे हर काम के केंद्र में है। निजता सिर्फ एक ऐसी बात नहीं है जिसकी हम चर्चा करते हैं; यह एक मूल विश्वास है और यही वजह है कि Proton की शुरुआत हुई।
हम मुनाफे से पहले लोगों में भी विश्वास रखते हैं, और हमारा मुख्य शेयरधारक गैर-लाभकारी Proton Foundation है, जिसका मिशन एक खुले इंटरनेट के लिए लड़ना है जो बोलने की स्वतंत्रता और सूचना की स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है।

10 करोड़ से अधिक लोगों और व्यवसायों ने Proton के लिए साइन अप किया है
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
हमारा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का मतलब है कि किसी के पास, Proton के पास भी नहीं, आपकी अनुमति के बिना आपके डेटा को एक्सेस करने का तकनीकी साधन नहीं है।
हम विज्ञापन नहीं बेचते और आपका डेटा शेयर नहीं कर सकते। Proton में, निजता कोई वादा नहीं, यह गणितीय रूप से सुनिश्चित है।
स्विस निजता
Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, और आपका डेटा क्लाउड पर नहीं जाता। इसके बजाय, यह दुनिया के सबसे मज़बूत निजता कानूनों की सुरक्षा में रहता है।
हम आपके व्यक्तिगत डेटा के लिए एक तटस्थ और सुरक्षित ठिकाना हैं, और आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
स्विच करना हुआ आसान
Proton की सेवाएं इतनी सरल और सहज हैं कि कोई भी इन्हें इस्तेमाल कर सकता है। अपने ईमेल, संपर्क और कैलेंडर को Google, Outlook और अन्य प्रोवाइडर से Proton पर बस कुछ क्लिक में ले जाएं।
एक ही जगह पर अपने ईमेल पढ़ने, भेजने और पाने के लिए अपने Gmail को Proton Mail से कनेक्ट करें, जिससे आप Big Tech को हमेशा के लिए छोड़ने के एक कदम और करीब पहुंच जाएं।
ओपन सोर्स और ऑडिट किया गया
चूंकि हमारी स्थापना वैज्ञानिकों ने की है, हम जानते हैं कि भरोसा पारदर्शिता और साथियों की समीक्षा से कमाया जाता है।
हमारे सभी ऐप ओपन सोर्स हैं और सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट किए गए हैं, ताकि कोई भी उन्हें जांच सके, इस्तेमाल कर सके और उन पर भरोसा कर सके।
एक खाता, कोई भी डिवाइस
अपने ईमेल, फ़ाइलें, कैलेंडर, पासवर्ड और VPN को कहीं भी एक्सेस करें।
अपने सभी डिवाइसों (Android, iPhone और iPad, Windows, macOS, Linux और अन्य) पर Proton ऐप्स पाएं, और हमारी सभी डिफ़ॉल्ट रूप से निजता वाली सेवाओं के लिए एक Proton खाता पाएं।
हमेशा मुफ्त
निजता एक मानव अधिकार है, इसलिए हमारी सेवाएं हमेशा मुफ्त उपलब्ध हैं, और हमारी एन्क्रिप्शन तकनीक भी मुफ्त है।
Proton में कोई विज्ञापन नहीं है और यह आपका डेटा नहीं बेचता। आप ज़्यादा खासियतों वाले पैसे वाले खाते पर अपग्रेड करके सेवा का समर्थन कर सकते हैं।
हमारी कहानी CERN से शुरू होती है, जहां वेब का जन्म हुआ
Proton की स्थापना 2014 में उन वैज्ञानिकों ने की थी जो यूरोपीय संगठन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) में मिले थे और एक ज़्यादा सुरक्षित और निजी इंटरनेट का सपना साझा करते थे। हम तकनीकी उत्कृष्टता, ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं।
Proton का नेतृत्व वैज्ञानिक करते हैं, जिनमें वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक सर टिम बर्नर्स-ली भी शामिल हैं, और हम जनहित के लिए काम करते हैं।
समुदाय द्वारा, समुदाय के लिए बनाया गया
एक ऐसा इंटरनेट चुनें जहां आपकी निजता सबसे पहले आती है
सारे Proton सेवाओं के लिए एक खाता।
Proton का ओपन सोर्स दर्शन कंपनी के लिए बड़ी ताकत भी है। अपने ऐप को पारदर्शी बनाकर और बग बाउंटी देकर, वे सुरक्षा खतरों से एक कदम आगे रहते हैं।
जो Proton Mail के रूप में शुरू हुआ था और अब दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा है, वह निजता-केंद्रित उत्पादों के इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो गया है ... ऐसे आंदोलन की अग्रिम पंक्ति जो उपयोगकर्ता की निजता को सबसे पहले रखता है।
अपने पारदर्शी, ओपन सोर्स ऐप और निजता के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता के कारण, Proton Unlimited Google Suite का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।














