संपर्कों को स्वचालित रूप से सहेजें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- संपर्क संभालें
Proton Mail आपके भेजे गए संदेशों के सभी ईमेल पते, पतों से जुड़े डिफॉल्ट डिस्प्ले नामों के साथ, स्वचालित रूप से आपके Proton Contacts में सहेज लेता है।
संपर्कों को स्वचालित रूप से सहेजें खासियत डिफॉल्ट रूप से सक्षम रहती है। इस खासियत को अक्षम करने (या पहले अक्षम करने के बाद दोबारा चालू करने) के लिए:
1. Proton Mail वेब ऐप(नई विंडो) में, पहले पेज के ऊपरी दाएं कोने में क्विक सेटिंग बटन (गियर आइकन) पे क्लिक करें और फिर सभी सेटिंग।

2. बाएं साइड पैनल में संदेश और ईमेल रचना पे क्लिक करें।

3. अन्य प्राथमिकताएं के नीचे, इस खासियत को सक्षम या अक्षम करने के लिए संपर्कों को स्वचालित रूप से सहेजें स्विच को चालू या बंद करें।
