Proton Contacts में डुप्लिकेट संपर्कों को कैसे मर्ज करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- संपर्क संभालें
जब आपके किसी संपर्क के एक से ज़्यादा ईमेल पते होते हैं, तो आपके Proton Contacts में डुप्लिकेट एंट्री दिखाई दे सकती हैं। संपर्क मर्ज करने की खासियत का इस्तेमाल करके आप इन डुप्लिकेट संपर्कों को आसानी से एक साथ जोड़ सकते हैं।
1. Proton Mail वेब ऐप में, अपने इनबॉक्स के ऊपर दाईं ओर साइड पैनल में मौजूद संपर्क आइकन पे क्लिक करें।

2. जिन संपर्कों को आप मर्ज करना चाहते हैं, उन्हें संपर्क के नाम के बगल वाले इनिशियल्स वाले चौकोर बॉक्स पे क्लिक करके चुनें। अगर आपके डुप्लिकेट संपर्कों के नाम एक जैसे हैं, तो एक बैनर के ज़रिए, जो बताता है कि कुछ संपर्क एक जैसे हैं, आपको अपने-आप उन्हें मर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

3. संपर्क मर्ज करें आइकन पे क्लिक करें (या अगर संपर्क मर्ज करने के लिए कहा जा रहा हो, तो मर्ज करें लिंक पे क्लिक करें)।

4. संपर्क मर्ज करें मेन्यू में, अपने संपर्क के ईमेल पतों की प्राथमिकता तय करने के लिए (≡ हैंडल का इस्तेमाल करके) पकड़ें और छोड़ें, और जिन पतों को आप मर्ज नहीं करना चाहते, उन्हें अचयनित करें।
बस इस बात का ध्यान रखें कि डुप्लिकेट सूची में सबसे ऊपर वाले संपर्क का नाम ही मर्ज किए गए संपर्क के नाम के तौर पे इस्तेमाल होगा।

5. अगर आप कुछ ईमेल पतों को पूरी तरह हटाना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, अगर आपका संपर्क कोई पुराना ईमेल पता अब इस्तेमाल नहीं करता), तो एक्शन के नीचे वाले ड्रॉपडाउन मेन्यू में से ‘मिटाना है’ का मार्क लगाएं चुनें।

6. अगर आप अपने संपर्क का फाइनल वर्ज़न देखना चाहते हैं और ये पक्का करना चाहते हैं कि जानकारी सही है, तो संपर्क प्रिव्यू करें चुनें।

7. मर्ज किए गए संपर्क से संतुष्ट होने के बाद, मर्ज करें पे क्लिक करें।

आपका संपर्क अपडेट हो जाएगा, और पते मर्ज होने के बाद एक सूचना दिखाई देगी।
