स्वचालित अपडेट और Bridge
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bridge का इस्तेमाल
सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना ज़रूरी है। किसी ऐप का नया वर्ज़न नई खासियतें पेश करता है और हाल ही में खोजी गई किसी भी बग या कमज़ोरी को ठीक करता है, जिससे इसकी सुरक्षा, भरोसेमंद होना और पूरा उपयोगकर्ता अनुभव बेहतर होता है।
Proton Mail Bridge के मामले में भी यही बात लागू होती है। हमारी डेवलपमेंट टीम नियमित रूप से Bridge के नए वर्ज़न रिलीज़ करती है और चाहती है कि अपडेट की प्रक्रिया जितनी हो सके आसान हो।
अपनी पसंद के हिसाब से, आप Bridge को दो तरीकों से अपडेट कर सकते हैं।
स्वचालित अपडेट
स्वचालित अपडेट सबसे आसान तरीका है ये पक्का करने का कि आप कोई नया वर्ज़न न चूकें। Bridge में स्वचालित अपडेट डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है (आप इसकी पुष्टि सेटिंग के नीचे मौजूद एप्लीकेशन को अपडेट रखें विकल्प देखकर कर सकते हैं), इसलिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। ऐप बैकग्राउंड में किसी भी अपडेट को खुद पहचान लेगा और डाउनलोड कर लेगा। आपको बस इतना करना है कि जब Bridge आपको सूचना दिखाए कि नया अपडेट तैयार है, तब Bridge को वापिस शुरु करें।

मैन्युअल अपडेट
हालांकि हम स्वचालित अपडेट खासियत का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, फिर भी कुछ उपयोगकर्ता Bridge को मैन्युअल तरीके से अपडेट करना पसंद कर सकते हैं। ये फिर भी एक आसान प्रक्रिया है:
- सेटिंग में Keep the application up to date विकल्प को अक्षम करें।
- इस विकल्प को चुनने के बाद, Bridge आपको बता देगा कि नया अपडेट उपलब्ध है, लेकिन ऐप आपके लिए उसे डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करेगा। आपको ऐप के दिए गए निर्देशों के मुताबिक़ अपडेट खुद डाउनलोड करने होंगे।
- ये जांचने के लिए कि आप नवीनतम वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, सहायता टैब में मौजूद Check for updates पे बस क्लिक करें।