Proton होमपेज

Bridge में Recovered Messages फोल्डर (और आपके ईमेल क्लाइंट में) क्या है?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Bridge का इस्तेमाल
Proton Mail Bridge

Proton Mail Bridge एक एप्लीकेशन है जो आपके ईमेल क्लाइंट को Proton Mail से कनेक्ट करने में सहायता करती है और साथ ही हमारे सभी नेटिव ऐप्स की तरह वही एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड लागू रखती है।

कुछ मामलों में, आपके ईमेल क्लाइंट में Recovered Messages नाम का एक फोल्डर दिख सकता है, जिसमें कुछ ऐसे संदेश हो सकते हैं जिन्हें आप पहचान सकते हैं।

Bridge के साथ अपने क्लाइंट का इस्तेमाल करते वक़्त संभावित डाटा लॉस से बचने के लिए, कुछ स्थितियों में कुछ संदेश अपने आप Recovered Messages फोल्डर में डाल दिए जाते हैं। ऐसा तब होता है जब आपका इरादा किया गया ऑपरेशन नहीं हो पाता, या जब ऑपरेशन के दौरान आपके लोकल Bridge और Proton सर्वर के बीच का कनेक्शन टूट जाता है।

Recovered Messages फोल्डर Bridge बनाता है, और ये एक लोकल फोल्डर है — सिर्फ़ आपके डिवाइस पे उपलब्ध — इसलिए आपको ये अपनी दूसरी Proton Mail एप्लीकेशन्स या डिवाइस पे नहीं दिखेगा।

कौन से ऑपरेशन इसका कारण हो सकते हैं?

IMAP के लिहाज़ से, किसी संदेश को APPEND करने की कोई भी असफल कोशिश के नतीजे में वो संदेश अपने आप Recovered Messages फोल्डर में ले जाया जाता है। कुछ मामलों में, Bridge के एरर देने के बावजूद ईमेल क्लाइंट पहले ही संदेश का सोर्स मिटा चुका होता है।

इसके कुछ सबसे संभावित कारण ये हैं:

  • संदेश बहुत बड़ा है
  • संदेश का फॉर्मैट गलत है
  • Bridge संदेश को पार्स नहीं कर पा रहा

उन संदेशों का क्या करें?

अगर आपको अपने ईमेल क्लाइंट में Recovered Messages फोल्डर दिखे, तो पहले संदेशों की समीक्षा करें और तय करें कि वे आपके लिए ज़रूरी हैं या नहीं। इस फोल्डर से किसी संदेश को मिटाने के लिए, आपको उसे हमेशा के लिए मिटाना होगा (ज़्यादातर ईमेल क्लाइंट में SHIFT + DELETE, या Apple Mail में OPTION + BACKSPACE)।

आप संदेश को Recovered Messages फोल्डर में अनिश्चित समय तक रख सकते हैं, या कभी भी वहां से मिटा सकते हैं। ध्यान रखें कि संदेश की समस्या के आधार पर, उसे कचरा फोल्डर में ले जाना संभव नहीं हो सकता। ऐसे में, संदेश को कचरे में ले जाने की कोशिश करने से वो दोबारा Recovered Messages में दिखाई देगा।

चूंकि ये फोल्डर सिर्फ़ लोकल है (ये Proton सर्वर्स पे सिंक नहीं होता), Bridge से अपना खाता हटाने पे वो संदेश भी हमेशा के लिए मिट जाएंगे। इसके अलावा, अगर आप Bridge को रीसेट करें, या Bridge के भीतर अपना खाता हटाकर दोबारा जोड़ें, तो ये फोल्डर और उसके अंदर के संदेश भी हट जाएंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me