Proton होमपेज

Bridge में कनेक्शन की समस्याएं कैसे हल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
आम समस्याएं और सवाल
Bridge का इस्तेमाल
Proton Mail Bridge

Proton Mail Bridge को मेलबॉक्स के समय पर और भरोसेमंद अपडेट सुनिश्चित करने के लिए सर्वर से सक्रिय कनेक्शन की जरूरत होती है। अगर कनेक्शन अस्थिर हो जाए या डिस्कनेक्ट हो जाए, तो आपके ईमेल क्लाइंट में अस्थायी समस्याएं आ सकती हैं।

जब Bridge और Proton सर्वर के बीच का कनेक्शन बाधित हो जाता है, तब IMAP और SMTP सर्वर बंद हो जाते हैं ताकि ईमेल क्लाइंट को पता चले कि कनेक्शन अब सक्रिय नहीं है।

इस लेख में हम कनेक्शन की समस्याओं के आम कारणों के बारे में बताएंगे और समाधान देंगे।

  1. VPN सॉफ्टवेयर की वजह से होने वाली समस्याएं
  2. एंटीवायरस और सुरक्षा सॉफ्टवेयर
  3. डिवाइस और फायरवॉल की समस्याएं
  4. ISP और जियोब्लॉकिंग की समस्याएं

जब Proton Mail Bridge, Proton सर्वर तक नहीं पहुंच पाता, तब एक लाल सूचना दिखती है।

आपका ईमेल क्लाइंट भी एरर दिखा सकता है।

VPN सॉफ्टवेयर की वजह से होने वाली समस्याएं

आधुनिक VPN एप्लीकेशन में विज्ञापन और/या मालवेयर को ब्लॉक करने की खासियत होती है। Proton VPN में भी ये खासियत शामिल है। ये कैसे काम करती है, ये आप यहां(नई विंडो) जान सकते हैं।

सबसे पहले, दूसरा रूट अक्षम करें। कभी-कभी ये खासियत VPN से टकरा सकती है। ये विकल्प आपको Bridge → सेटिंग → एडवांस सेटिंग में मिलेगा।

इसके बदले, आप VPN को अस्थायी रूप से अक्षम कर सकते हैं, फिर Proton Mail Bridge को वापिस शुरु करें ताकि देख सकें कि कनेक्शन बनता है या नहीं।

एंटीवायरस और सुरक्षा सॉफ्टवेयर

कनेक्शन की समस्याओं का दूसरा कारण डिवाइस पे मौजूद एंटीवायरस या दूसरा सुरक्षा सॉफ्टवेयर हो सकता है। Bridge को अनुमति देने की प्रक्रिया आपके सॉफ्टवेयर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Windows के लिए, नीचे दिए गए रास्ते के लिए अपवाद जोड़ें, मान लें कि Bridge डिफॉल्ट स्थान पे इंस्टॉल है।

C:\Program Files\Proton AG\Proton Mail Bridge\proton-bridge.exe

कुछ एप्लीकेशन को और अनुमति देने की जरूरत हो सकती है। Bridge अपडेट को बिना रुकावट इंस्टॉल करता है, इसलिए नीचे दिए गए स्थान पे, नवीनतम अपडेट वर्जन के अंदर, एक proton-bridge.exe एक्जीक्यूटेबल फाइल भी होती है।

%AppData%\Roaming\protonmail\bridge-v3\updates

सुनिश्चित करें कि आप Program Files और Updates फोल्डर दोनों को अनुमति दें ताकि ये ब्लॉक न हों।

डिवाइस या नेटवर्क फायरवॉल की समस्याएं

फायरवॉल Bridge के ठीक से काम न करने का कारण भी हो सकते हैं, क्योंकि इसे Proton सर्वर से कनेक्शन की ज़रूरत होती है। हमारा सुझाव है कि अपने फायरवॉल में Bridge के लिए एक अपवाद जोड़ें।

डिवाइस फायरवॉल

यहां बताया गया है कि आप किसी एप्लीकेशन को अपने फायरवॉल को बायपास करने की अनुमति कैसे दे सकते हैं।

  1. Start मेन्यू खोलें, Allow an app through Windows firewall टाइप करें और नतीजों की सूची से इसे चुनें।
  2. Change सेटिंग पे क्लिक करें। हो सकता है कि आपसे एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड मांगा जाए या अपना चुनाव पक्का करने को कहा जाए।
  3. ऐप जोड़ने के लिए, ऐप के आगे वाले चेकबॉक्स को चुनें, या Allow another app चुनें और ऐप का रास्ता दर्ज करें।
  4. ऐप हटाने के लिए, ऐप के आगे वाले चेकबॉक्स को खाली करें, और फिर OK चुनें।

एप्लीकेशन का रास्ता यहां है: C:\Program Files\Proton AG\Proton Mail Bridge\proton-bridge.exe

अगर bridge.exe पहले से यहां दिख रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आपने जिस नेटवर्क टाइप के लिए इसे अनुमति दी है, वो उस नेटवर्क से मैच करता हो जिससे आप जुड़े हैं।

नेटवर्क फायरवॉल

होम नेटवर्क पे आमतौर पर सख्त नियमों वाला कोई नेटवर्क फायरवॉल नहीं होता। लेकिन अगर आप कॉर्पोरेट नेटवर्क पे हैं, तो वहां ज़्यादा प्रतिबंधात्मक नियमों वाला नेटवर्क फायरवॉल हो सकता है जो Bridge को प्रभावित कर रहा हो।

ऐसे में, आपको अपने IT एडमिनिस्ट्रेटर से बात करनी होगी ताकि देख सकें कि वो नेटवर्क पे Bridge को अनुमति देने में सहायता कर सकते हैं या नहीं।

यहां वो Proton सर्वर पते हैं जिन्हें आपको अनुमति देनी चाहिए:

  • mail-api.proton.me, पोर्ट 443 और 80
  • IP रेंज: 185.70.40.0/22

ISP और जियोब्लॉकिंग की समस्याएं

अफसोस की बात है कि ISP या कभी-कभी देश भी Proton सर्वर से कनेक्शन को ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसे मामलों में आप अपने डिवाइस से उस खास इंटरनेट कनेक्शन के जरिए कनेक्ट नहीं हो पाएंगे।

अगर आप VPN इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो आप Bridge से दूसरा रूट सक्षम कर सकते हैं क्योंकि इससे सेंसरशिप से बचने में सहायता मिल सकती है। ये विकल्प Bridge → सेटिंग → एडवांस सेटिंग में मौजूद है।

अगर इससे सहायता न मिले, तो आप Proton VPN डाउनलोड कर सकते हैं(नई विंडो), जो सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, और Bridge खोलने से पहले इसका इस्तेमाल करके किसी सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं।

दुर्लभ मामलों में, किसी दूसरे नेटवर्क से जुड़ने के अलावा इस समस्या को हल करने का कोई तरीका नहीं हो सकता। चरम मामलों में, जैसा रूस में हुआ, दूसरे नेटवर्क से जुड़ना भी काम नहीं करेगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me