Proton होमपेज

Bridge सेटिंग की विस्तृत गाइड

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
आम समस्याएं और सवाल
Proton Mail Bridge

सब कुछ सही से काम कर रहा है, इसे पक्का करने के लिए आपको Bridge की सेटिंग बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है — या Bridge को अपनी खास ज़रूरतों के हिसाब से बेहतर तरीके से ढालने के लिए।

इस लेख में आप जानेंगे कि कौन सी सेटिंग बदली जा सकती है और क्यों।

सामान्य सेटिंग

स्वचालित अपडेट

ये खासियत Bridge को लेटेस्ट वर्ज़न पे अपने आप अपडेट करने की सुविधा को सक्षम या अक्षम करती है। हमारी सलाह है कि इसे हमेशा सक्षम रखें, सिवाय इसके कि आपको कंपैटिबिलिटी पक्का करने के लिए Bridge के किसी खास वर्ज़न पे रहने की ज़रूरत हो।

स्टार्टअप पर खोलें

ये तय करता है कि आपका डिवाइस स्टार्ट होने पे Bridge शुरू होगा या नहीं। अगर ये विकल्प अक्षम है, तो अपना ईमेल क्लाइंट खोलने से पहले आपको Bridge को मैन्युअली लॉन्च करना पड़ेगा।

बीटा एक्सेस

बीटा वर्ज़न का मकसद है कि स्टेबल चैनल पे रिलीज़ करने से पहले हम Bridge की खासियतें और फिक्स टेस्ट कर पाएं। ये विकल्प आपको बीटा अपडेट पाने का विकल्प देता है, जिनमें Bridge के नए वर्ज़न शामिल होते हैं।

एडवांस सेटिंग

दूसरा रूट

दूसरा रूट एक एंटी-सेंसरशिप सिस्टम है, जो आपकी सरकार, ISP या नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा Proton सेवाएं ब्लॉक करने की सूरत में आपको हमारी वेबसाइट और सर्वर तक एक्सेस करने में मदद कर सकता है। ये विकल्प आपको इस खासियत को सक्षम करने की अनुमति देता है।

दूसरे रूट के बारे में ज़्यादा जानें

डार्क और लाइट मोड

ये विकल्प आपको अपनी पसंद के हिसाब से डार्क मोड और लाइट मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देता है।

सारे मेल दिखाएं

Proton Mail में सारे मेल फोल्डर आपके खाते के सारे संदेश दिखाता है। कुछ मामलों में, आप बेहतर अनुभव के लिए इसे अक्षम करना चाहें, और ये विकल्प आपको ये करने देता है। ध्यान रखें कि इससे सारे मेल फोल्डर ईमेल क्लाइंट से छिप जाता है, लेकिन ये दूसरे ऐप्स में उपलब्ध रहेगा।

उदाहरण के लिए, जब आप Mac OS पे Outlook इस्तेमाल करें, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये सारे मेल फोल्डर को संग्रह पहचानता है।

इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करें

अपनी सेवाएं बेहतर बनाने के लिए, हम इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करते हैं, जो पूरी तरह से गुमनाम होते हैं। अगर आप हमें इस्तेमाल आंकड़े नहीं भेजना चाहते, तो ये विकल्प अक्षम कर सकते हैं

डिफॉल्ट पोर्ट

Bridge आपके डिवाइस पे IMAP और SMTP सर्वर सेटअप करने के लिए पोर्ट इस्तेमाल करता है। चूंकि इन पोर्ट्स का इस्तेमाल दूसरी एप्लीकेशन भी कर सकती हैं, ये सेटिंग आपको इस्तेमाल किए जाने वाले डिफॉल्ट पोर्ट बदलने की अनुमति देती है। पोर्ट एरर को कैसे हल करें, इसके बारे में ज़्यादा जानें

कनेक्शन मोड

अपने ईमेल क्लाइंट से कनेक्ट करते समय, Bridge सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल करता है। ये विकल्प आपको STARTTLS और SSL के बीच प्रोटोकॉल बदलने की अनुमति देता है।

स्थानीय कैश

आपके ईमेल क्लाइंट के साथ भरोसेमंद और तेज़ कम्युनिकेशन पक्का करने के लिए, Proton Mail Bridge आपके खाते के संदेशों को एक एन्क्रिप्टेड स्थानीय कैश में स्टोर करता है, जो सिर्फ Bridge खुद ही पढ़ सकता है। ये विकल्प आपको कैश को किसी दूसरी जगह ले जाने की अनुमति देता है।

जानें कि Proton Bridge आपके ईमेल को कैसे सुरक्षित रखता है

TLS सर्टिफिकेट निर्यात करें

कुछ मामलों में, आपको IMAP और SMTP सर्वर के लिए इस्तेमाल होने वाले Bridge सर्टिफिकेट पे मैन्युअली भरोसा करना पड़ सकता है। ये विकल्प आपको TLS सर्टिफिकेट और निजी चाबी को किसी मनचाही जगह निर्यात करने की अनुमति देता है।

Bridge रिपेयर करें

रिपेयर खासियत का मकसद है कि सारे खाते फिर लोड करके, कैश किए गए डाटा को रीफ्रेश करके और सारे ईमेल डाउनलोड करके आपके ईमेल खातों की समस्याओं या संभावित कॉन्फ्लिक्ट को हल करने में आपकी मदद करे।

जब रिपेयर खासियत चालू होती है, तो हो सकता है कि आपके ईमेल कुछ समय के लिए ईमेल क्लाइंट से गायब दिखें। ये अपेक्षित है, और सारे ईमेल धीरे-धीरे फिर लोड हो जाएंगे।

नोट: लॉगआउट किए हुए खातों के लिए, जैसे ही आप लॉगइन करेंगे, रिपेयर प्रोसेस अपने आप शुरू हो जाएगी, बशर्ते रिपेयर खासियत पहले चलाई गई हो।

Bridge रीसेट करें

अगर आप बिल्कुल शुरुआत से शुरू करना चाहते हैं, तो ये आसान विकल्प आपको Bridge से सारे खाते और उनसे जुड़ा डाटा हटाने की सुविधा देता है, जिससे ये असरदार तौर पे डिफॉल्ट सेटिंग पे रीसेट हो जाता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me