Proton होमपेज

Proton के ऐप बेहतर बनाने में हमारी सहायता करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
सुरक्षा व निजता
Proton खाता

Proton, निजता पर केंद्रित ऐसे प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सुविधाजनक और इस्तेमाल करने में आसान हों। इसका मतलब है कि हम अपने ऐप और सेवाओं को बेहतर बनाने के तरीके हमेशा खोजते रहते हैं, और ये जानना कि आप हमारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इस लक्ष्य का एक ज़रूरी हिस्सा है।

इसे हासिल करने का एक तरीका Proton कम्युनिटी से इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करना है। ज़्यादातर Proton ऐप डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल आंकड़े शेयर करते हैं, जिनमें Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, और Bridge शामिल हैं।

Proton VPN के साथ इस्तेमाल आंकड़े शेयर करने(नई विंडो) के लिए आपको ऑप्ट इन करना होगा, जो आप Proton VPN ऐप से कर सकते हैं।

नोट: इस्तेमाल आंकड़े अनजान होते हैं और इनका इस्तेमाल आपकी या आपकी चहलपहल की पहचान करने के लिए नहीं किया जा सकता। आप किसी भी समय अपने इस्तेमाल आंकड़ों का साझाकरण बंद कर सकते हैं

इस्तेमाल आंकड़े क्या हैं?

इस्तेमाल आंकड़े (जिन्हें टेलीमेट्री डाटा भी कहा जाता है) डाटा पॉइंट होते हैं जो हमारी डेवलपमेंट टीम को ये समझने में सहायता करते हैं कि Proton ऐप आपके डिवाइस, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, फायरवॉल और अन्य सेंसरशिप सिस्टम के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं।

इस डाटा में कोई निजी जानकारी नहीं होती और 30 दिनों बाद इसे स्थायी रूप से मिटा दिया जाता है।

कौन से आंकड़े शेयर किए जाते हैं?

अगर आप अपने इस्तेमाल आंकड़े शेयर करने पर सहमत होते हैं, तो इसमें क्या-क्या शामिल होगा, इसके कुछ उदाहरण ये हैं:

  • परफॉर्मेंस डाटा: परफॉर्मेंस डाटा से हमें ये समझने में सहायता मिलती है कि हमारे ऐप उपयोगकर्ता डिवाइस पे कितनी अच्छी तरह चलते हैं, जिससे हम अपनी सेवाओं को और बेहतर ढंग से ऑप्टिमाइज़ और सुधार सकते हैं। 
  • इस्तेमाल के तरीके: ये समझकर कि उपयोगकर्ता हमारे ऐप के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं, हम ये तय कर सकते हैं कि खासियतें आपके लिए काम की हैं या नहीं और हमारे ऐप इस्तेमाल करने में आसान हैं या नहीं। इससे हमें यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर करने और ये जानने का मौका भी मिलता है कि हम अपने ऐप की कार्यक्षमता को और कैसे सुधार सकते हैं। 

आप हमारी निजता नीति में और जानकारी खोज सकते हैं।

आप Proton VPN के साथ साझा किए गए इस्तेमाल आंकड़ों(नई विंडो) के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

हम इस्तेमाल आंकड़े क्यों इकट्ठा करते हैं?

इस्तेमाल आंकड़े हमें ये बेहतर समझ देते हैं कि हमारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कैसे होता है और बेहतर, सुरक्षित इंटरनेट बनाने के लिए हमें किन चुनौतियों का सामना करना होता है।

हमारे ऐप का इस्तेमाल कैसे होता है, इसका विश्लेषण करके हमारे इंजीनियर ये तय कर सकते हैं कि कौन से बग ठीक करने हैं और सिस्टम में आई रुकावटें पकड़ सकते हैं। ये आंकड़े हमारी डेवलपमेंट टीमों को डिज़ाइन की खामियों, उलझन भरे निर्देशों, और ऐसी संभावित नई खासियतों को उजागर करके हमारी सेवाएं इस्तेमाल करने में आसान बनाने में भी सहायता करते हैं जो Proton ऐप का इस्तेमाल करने का आपका अनुभव बेहतर कर सकती हैं।

हम जो डाटा इकट्ठा करते हैं, वो अनजान होता है, और हम बदलाव और रुझान देखने से पहले उसे समेकित करते हैं।

आपकी निजता सबसे पहले

हम आपकी ऑनलाइन सुरक्षा व निजता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस्तेमाल आंकड़ों का शेयर होना हमेशा ऐसा रहेगा:

  • अनजान: इस्तेमाल डाटा में आपका IP पता नहीं होता और इसका इस्तेमाल आपकी पहचान करने के लिए नहीं किया जा सकता।
  • सिर्फ Proton ऐप तक सीमित: इस्तेमाल डाटा का इस्तेमाल उन वेबसाइटों को ट्रैक करने के लिए नहीं किया जा सकता जिन पर आप जाते हैं या किसी अन्य ऐप में आपकी चहलपहल को ट्रैक करने के लिए।
  • वैकल्पिक: आप किसी भी समय ऑप्ट आउट कर सकते हैं।

इस्तेमाल आंकड़े 30 दिनों बाद स्थायी रूप से मिटा दिए जाते हैं

नोट: जब आप अपने Proton खाते में लॉगइन नहीं होते, तब भी अनजान इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा किए जा सकते हैं।

अनजान इस्तेमाल आंकड़ों का साझाकरण कैसे बंद करें?

आप किसी भी समय अनजान इस्तेमाल आंकड़ों का साझाकरण बंद कर सकते हैं।

  1. हमारे वेब ऐप पे अपने Proton खाते में साइनइन करें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग → सुरक्षा व निजता → निजता और डाटा इकट्ठा करना चुनें।
  3. पेज के सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें और इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करें टॉगल को बंद कर दें। ये स्विच बंद करने से आप सभी Proton सेवाओं से अपने इस्तेमाल आंकड़ों का साझाकरण बंद कर देंगे। 

नोट: Proton VPN ऐप में ऐप-लेवल कंट्रोल होते हैं। अगर आप Proton VPN से इस्तेमाल आंकड़े शेयर नहीं करना चाहते, तो आप Proton VPN ऐप में इस्तेमाल आंकड़े बंद कर सकते हैं, बिना अन्य सेवाओं को प्रभावित किए।

हालांकि, जब तक आपने अपने Proton खाते में इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करें सक्षम नहीं किया है, तब तक आप Proton VPN से इस्तेमाल आंकड़े शेयर नहीं कर सकते।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me