ईमेल क्लाइंट में नए संदेश प्राप्त न होने का समस्या निवारण कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Mail Bridge
- Proton Mail
Proton Mail Bridge आपके ईमेल क्लाइंट के साथ काम करता है, ताकि आप Outlook या Thunderbird जैसे डेस्कटॉप ईमेल क्लाइंट में ईमेल संभाल सकें।
कुछ दुर्लभ मामलों में आपके ईमेल क्लाइंट में नए संदेश प्राप्त होना बंद हो सकता है। इस लेख में हम इस समस्या के निवारण में आपकी सहायता करेंगे।
पता लगाएं कि आपको संदेश प्राप्त होना क्यों बंद हो गया है
समस्या निवारण शुरू करने से पहले, कृपया पहले Bridge को वापिस शुरु करें और उसके बाद अपना ईमेल क्लाइंट, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वे कनेक्ट हैं।
समस्या का कारण पता लगाने के लिए यहां कुछ सवाल दिए गए हैं जिनके जवाब आप दे सकते हैं:
- क्या Bridge कोई कनेक्शन एरर दिखा रहा है?
- क्या संदेश प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन देरी से?
- क्या वही बात होती है अगर आप अपना खाता किसी दूसरे ईमेल क्लाइंट में कॉन्फ़िगर करें?
अगर Bridge कनेक्शन एरर दिखा रहा है, तो आप कनेक्शन समस्याओं के निवारण के लिए हमारी गाइड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको संदेश देरी से प्राप्त हो रहे हैं, तो देरी से प्राप्त होने वाले संदेशों के लिए हमारे पास एक अलग समस्या निवारण लेख है।
दूसरे ईमेल क्लाइंट के साथ समस्या को दोहराने की कोशिश करते समय, अगर आपको अभी भी संदेश नहीं दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि समस्या Bridge से आ रही हो सकती है। इसलिए, आप Bridge को Proton सर्वर के साथ फिर से सिंक करने वाले सेक्शन पे आगे बढ़ सकते हैं।
वरना, अगर दूसरा ईमेल क्लाइंट नए संदेश प्राप्त कर रहा है, तो समस्या मौजूदा ईमेल क्लाइंट में है। आप अपने ईमेल क्लाइंट के समस्या निवारण वाले सेक्शन पे आगे बढ़ सकते हैं।
नोट: अगर आप Split Address मोड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो संदेश सिर्फ उस पते में दिखेंगे जिसमें वे स्टोर किए गए हैं। आमतौर पर, संदेश उसी पते के होते हैं जिस पर उन्हें प्राप्त किया गया या जिससे भेजा गया है। हालांकि, अगर आपने Easy Switch का इस्तेमाल करके आयात किए हैं, तो संदेश उस पते में हो सकते हैं जिसमें उन्हें आयात किया गया था।
अपने ईमेल क्लाइंट का समस्या निवारण
आपके डिवाइस पे इस्तेमाल किए गए ईमेल क्लाइंट के हिसाब से निर्देश अलग होंगे। पहले, संदेशों को सिंक करने के अंतराल को किसी छोटे नंबर जैसे 1 मिनट पे घटाना अच्छा रहेगा।
क्लासिक Outlook
Send/Receive टैब पे जाएं, Send/Receive Groups → Define Send/Receive groups पे क्लिक करें. यहां से अपना Proton Mail खाता(खाते) चुनें, फिर हर 1 मिनट पे स्वचालित भेजें/प्राप्त करें शेड्यूल करें. को सक्षम करें और बदलें.

“सर्वर से कनेक्ट नहीं हो सकता” एरर प्राप्त होने पे क्या करें?
अगर आपको ये एरर संदेश दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि Outlook, Bridge से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है। इस एरर को ठीक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- पक्का करें कि Bridge चल रहा हो और कनेक्टेड हो, फिर Outlook में नया भेजें / प्राप्त करें करें।
- पक्का करें कि सर्वर सेटिंग सही हैं। ये सेटिंग आपको फ़ाइल (बाईं तरफ ऊपर) → पक्का करें कि आपका Proton खाता चुना हो → खाता सेटिंग → सर्वर सेटिंग से मिलेंगी। पक्का करें कि ये Bridge में दिखाई गई सेटिंग से मैच करती हैं।
अगर कुछ भी काम नहीं करता, तो आपको अपना खाता Outlook से हटाकर दोबारा जोड़ना पड़ सकता है। इसे दोबारा कॉन्फ़िगर करने के लिए आप हमारे क्लाइंट संरचना गाइड इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: जब आप अपना खाता ईमेल क्लाइंट में दोबारा जोड़ेंगे, तो आपका Proton Mail डाटा फिर से डाउनलोड होगा। सुरक्षा के लिए, अगर कोई अन-सिंक किए हुए लोकल बदलाव हों, तो खाता हटाने से पहले अपने ईमेल क्लाइंट के ज़रिए अपने ईमेल का बैकअप लेने की सलाह देते हैं।
Thunderbird
ऊपर दाईं तरफ से Menu खोलें → Account Settings पे क्लिक करें → बाईं तरफ से अपना खाता चुनें और उसके नीचे Server Settings चुनें। फिर, ये सुनिश्चित करें कि “Check for new messages every X minutes” चेक हो और समय 1 मिनट सेट करें।
ये सेटिंग ये सुनिश्चित करेगी कि ईमेल क्लाइंट Bridge के साथ ज़्यादा बार सिंक हो रहा है, और कुछ स्थितियों में इससे समस्या हल हो सकती है।
“मेल सर्वर 127.0.0.1 से कनेक्ट नहीं हो सका; कनेक्शन अस्वीकार कर दिया गया।” एरर प्राप्त होने पे क्या करें?
अगर आपको ये एरर संदेश दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि Thunderbird, Bridge से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है। इस एरर को ठीक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- पक्का करें कि Bridge चल रहा हो और कनेक्टेड हो, फिर Thunderbird पे वापस जाएं और किसी दूसरे फोल्डर पे क्लिक करें या बाईं तरफ ऊपर “संदेश प्राप्त करें” पे क्लिक करें।
- पक्का करें कि सर्वर सेटिंग सही हैं। इस रास्ते पे जाएं: मेन्यू (दाईं तरफ ऊपर) → खाता सेटिंग। यहां से अपना खाता चुनें और सर्वर सेटिंग चुनें। पक्का करें कि सर्वर और पोर्ट, Bridge में दी गई जानकारी से मैच करते हैं।
“सर्वर सर्टिफिकेट किसी विश्वसनीय सोर्स से नहीं आता” एरर प्राप्त होने पे क्या करें?
अगर आपको ये सूचना दिख रही है कि सर्वर सर्टिफिकेट किसी विश्वसनीय सोर्स से नहीं आता, तो Windows सूचना केंदर में उस सूचना पे क्लिक करें और Thunderbird आपको एक्सेप्शन जोड़ने की अनुमति देगा। सर्वर सेटिंग में एक्सेप्शन जोड़ें विकल्प इस्तेमाल करके एक्सेप्शन जोड़ना काम नहीं करता, क्योंकि Thunderbird सर्टिफिकेट डिटेक्ट नहीं कर पाता।
इसके अलावा, आप कनेक्शन सुरक्षा को कोई नहीं पे बदल सकते हैं, यहां से: मेन्यू (दाईं तरफ ऊपर) → खाता सेटिंग। यहां से अपना खाता चुनें और सर्वर सेटिंग चुनें।
ये विकल्प इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी है कि Bridge, STARTTLS के साथ कॉन्फ़िगर किया गया हो। ये विकल्प आपको Bridge → सेटिंग → कनेक्शन मोड से मिलेगा।

ध्यान रखें कि ये सिर्फ Thunderbird से Bridge के कनेक्शन के लिए है, इसलिए कोई एक्स्ट्रा सुरक्षा समस्या नहीं है, क्योंकि कनेक्शन कभी भी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता। Bridge अब भी Proton सर्वर से TLS कनेक्शन से जुड़ेगा।
अगर इससे समस्या ठीक नहीं होती, तो हमारी सलाह है कि ईमेल क्लाइंट से खाता हटाकर उसे दोबारा जोड़ें ताकि कनेक्शन फिर से बन जाए। आप हमारे क्लाइंट संरचना गाइड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Apple Mail
Apple Mail खोलें और Mail (बाईं तरफ ऊपर) → सेटिंग → सामान्य पे जाएं। यहां से “नए संदेश चेक करें” खोजें और उसे “हर मिनट” पे सेट करें। इससे Apple Mail संदेश ज़्यादा बार-बार चेक करेगा।

“सत्यापित करने में असमर्थ” एरर प्राप्त होने पे क्या करें?
ये एरर आमतौर पे तब दिखता है जब Apple Mail में पासवर्ड गलत होता है। आपसे आपका पासवर्ड दोबारा दर्ज करने को कहा जाएगा। Bridge खोलें → बाईं तरफ से सही खाता चुनें और पासवर्ड के दाईं तरफ वाले आइकन के ज़रिए पासवर्ड कॉपी करें, फिर उसे Apple Mail में पेस्ट करें।

“सर्वर से कनेक्ट करने में असमर्थ” एरर प्राप्त होने पे क्या करें?
इस एरर की दो वजह हो सकती हैं:
- Proton Mail Bridge नहीं चल रहा है
- Apple Mail में IMAP और SMTP सर्वर गलत तरीके से कॉन्फ़िगर हैं
पहले पक्का करें कि Bridge चल रहा है, और खाता कनेक्टेड है और साइनआउट नहीं किया गया है। फिर “दोबारा कोशिश करें” पे क्लिक करें।
अगर इससे काम नहीं चलता, तो सबसे आसान समाधान ये है कि अपना खाता Apple Mail से हटाकर उसे दोबारा जोड़ें:
- अपनी Mac सेटिंग में अपनी पुरानी प्रोफाइल मिटा दें (Settings → General → Device Management → Profiles से, macOS 15 से पुराने वर्ज़न में ये System Settings → Privacy & Security → Profiles में होगी)
- Proton Mail Bridge दोबारा खोलें और ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करें → Apple Mail पे क्लिक करें, फिर निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ें।

Bridge को Proton सर्वर के साथ फिर से सिंक करना
दुर्लभ मामलों में, जब Bridge Proton सर्वर के साथ सिंक से बाहर हो सकता है, ये विकल्प आपको ये सुनिश्चित करने की अनुमति देगा कि Bridge मेलबॉक्स की स्थिति के साथ अप-टू-डेट है।
फोर्स रीसिंक कराने का सबसे तेज़ विकल्प ये है कि Bridge → सेटिंग में जाएं → ऐडवांस खोलें और Bridge रिपेयर करें विकल्प इस्तेमाल करें।

आपके संदेश जल्द ही फिर से सिंक होना शुरू होंगे, और वे ईमेल क्लाइंट में दोबारा दिखाई देंगे।
अगर आपके ईमेल क्लाइंट में संदेश नहीं दिख रहे हैं, तो आपको खाता अपने ईमेल क्लाइंट से हटाकर दोबारा जोड़ना पड़ सकता है।
नोट: खाता हटाने से पहले, आप अपने ईमेल क्लाइंट के ज़रिए अपने ईमेल का बैकअप बना सकते हैं। इससे आपका डाटा सुरक्षित रहेगा, अगर बाद में ज़रूरत पड़े।