Proton होमपेज

अपने ईमेल क्लाइंट में गायब संदेशों की समस्या कैसे हल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
आम समस्याएं और सवाल
Proton Mail Bridge

Bridge एक ऐसी एप्लीकेशन है जो आपके डिवाइस पे काम करती है ताकि आपका ईमेल क्लाइंट Proton सर्वर से जुड़ सके, और ये प्रोसेस कुछ डाटा को आपके कंप्यूटर पे लोकल स्टोर करती है। दुर्लभ मामलों में, आपको अपने ईमेल क्लाइंट में कुछ संदेश गायब मिल सकते हैं।

लेकिन आपके संदेश Proton Mail की नेटिव एप्लीकेशन से हमेशा एक्सेस किए जा सकते हैं।

ये आर्टिकल आपको गायब संदेशों से जुड़ी किसी भी समस्या को हल करने में मदद करेगा।

पता करें कि संदेश क्यों गायब हैं

सबसे पहले Bridge को वापिस शुरु करें, और फिर अपने ईमेल क्लाइंट को, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वे कनेक्ट हैं।

यहां कुछ सवाल दिए गए हैं जिनके जवाब देकर आप पता कर सकते हैं कि संदेश क्यों गायब हैं:

  • क्या पुराने संदेश गायब हैं?
  • क्या आपको अभी भी नए संदेश प्राप्त हो रहे हैं?
  • क्या गायब संदेश किसी खास समय-अवधि के हैं?

अगर आपने इनमें से कम से कम दो सवालों का जवाब हां में दिया है, तो Bridge को Proton सर्वर के साथ फिर से सिंक करने के लिए आगे बढ़ें। वरना अपने खाते को ईमेल क्लाइंट में फिर से कॉन्फिगर करना जारी रखें। इन दोनों स्टेप्स के बारे में नीचे समझाया गया है।

नोट: अगर आपके ईमेल खाते पे Split Address मोड लागू है, तो संदेश सिर्फ उसी पते में दिखेंगे जिसमें वे स्टोर किए गए हैं। आम तौर पर, संदेश उसी पते के होते हैं जहां वे प्राप्त या भेजे गए थे। लेकिन अगर आपने Easy Switch के ज़रिए पुराने संदेश आयात किए हैं, तो संदेश उस इनबॉक्स में हो सकते हैं जहां उन्हें आयात किया गया था।

Bridge को Proton सर्वर के साथ फिर से सिंक करना

दुर्लभ मामलों में जब Bridge, Proton सर्वर के साथ सिंक में न हो, तो ये विकल्प आपको ये सुनिश्चित करने देगा कि Bridge अप-टू-डेट है, जिससे Bridge में दिखने वाले संदेश वेब ऐप पे दिखने वाले संदेशों से मैच करें।

फिर से सिंक करने का सबसे तेज़ तरीका है Split Address मोड को सक्षम करना, और फिर उसे दोबारा अक्षम कर देना (या इसके उलट, अगर अभी ये सक्षम है)।

Split Address मोड टॉगल करने के लिए, Bridge खोलें, फिर बाईं तरफ से अपना खाता चुनें और “Split Addresses” टॉगल पे क्लिक करें।

आपके संदेश फिर से सिंक होना शुरू हो जाएंगे। वे जल्द ही ईमेल क्लाइंट में दोबारा दिखाई देंगे।

अगर आपको अपने इनबॉक्स में संदेश नहीं दिखते, तो हो सकता है कि आपको अपने ईमेल क्लाइंट को फिर से कॉन्फ़िगर करना पड़े।

नोट: जब आप अपना खाता ईमेल क्लाइंट में दोबारा जोड़ेंगे, तो आपका Proton Mail डाटा दोबारा डाउनलोड किया जाएगा। सुरक्षा के लिए — अगर कोई बिना सिंक किया स्थानीय बदलाव मौजूद हो — हम सुझाव देते हैं कि खाता हटाने से पहले अपने ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल करके अपने ईमेल का बैकअप ले लें।

अपने ईमेल क्लाइंट को फिर से कॉन्फ़िगर करना

अपने खाते को ईमेल क्लाइंट से हटाकर दोबारा जोड़ने से कनेक्शन फिर से स्थापित होगा और ईमेल क्लाइंट का संदेश कैश रीफ्रेश हो जाएगा। इससे ये सुनिश्चित होगा कि ईमेल क्लाइंट में संदेश अप-टू-डेट हैं।

यहां बताया गया है कि अपने ईमेल क्लाइंट में खाता कैसे दोबारा जोड़ें।

Windows के लिए Outlook

  1. फ़ाइल → सेटिंग → खाता सेटिंग में जाएं। 
  2. यहां से अपना खाता चुनें, और हटाएं पे क्लिक करें।
  3. आखिर में, आप अपने Outlook के वर्शन के हिसाब से खाता दोबारा जोड़ने के लिए हमारी किसी गाइड का इस्तेमाल कर सकते हैं:
    1. Outlook 2019 या नए वर्शन
    2. Outlook 2016
    3. Outlook 2013

Thunderbird

  1. मेन्यू को ऊपर-दाईं तरफ से खोलें, फिर खाता सेटिंग → अपना खाता चुनें पे जाएं।
  2. नीचे, खाता एक्शन पे क्लिक करें।
  3. खाता हटाएं चुनें।

खाता दोबारा जोड़ने के लिए, हमारी Thunderbird गाइड पढ़ें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me