Proton होमपेज

Proton की 2024 के अंत की सेल

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Proton खाता

हमारी 2024 की एंड-ऑफ-ईयर सेल अब खत्म हो चुकी है।

हमारी एंड-ऑफ-ईयर सेल के साथ सुरक्षित रहें और अपनी निजता की रक्षा करें, साथ ही साल के किसी और समय उपलब्ध न होने वाली काफी बड़ी बचत का भी फायदा उठाएं।

इस साल हम आपके पसंदीदा Proton ऐप के बेहतरीन अनुभव के लिए Plus प्लैन पर छूट, अपने अपनों को सुरक्षित रखने के लिए कई-यूज़र प्लैन, या हमारी ओर से मिलने वाली सबसे अच्छी चीज़ें पाने के लिए Proton Unlimited की पेशकश कर रहे हैं।

इस सहायता आर्टिकल में हम इन चीज़ों के बारे में बताएंगे:

छूट वाला प्लैन कैसे खरीदें

अगर आपने अभी-अभी Proton शुरू किया है

अगर आप Proton के लिए नए हैं, तो सीधे हमारी वेबसाइट पर ऑफर ले सकते हैं:

आप अपने ब्राउज़र का उपयोग करके, जैसा कि नीचे बताया गया है, हमारे वेब ऐप्स में भी खाता बनाकर डील पा सकते हैं।

अगर आप पहले से Proton के यूज़र हैं

आप Proton Mail(नई विंडो), Proton Calendar(नई विंडो), Proton Pass, Proton Drive(नई विंडो), या Proton VPN पर अपने खाते में साइनइन करके अपनी मौजूदा सदस्यता को अपग्रेड कर सकते हैं।

साइनइन करने के बाद, विंडो के ऊपरी दाएं कोने में ब्लैक फ्राइडे बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप एक प्लैन चुनें और चेकआउट तक बढ़ें। हमारी खास Proton Pass + SimpleLogin Lifetime ऑफर का फायदा उठाने के लिए यहां क्लिक करें।

अपने डैशबोर्ड से ब्लैक फ्राइडे बटन चुनें

आप Drive, Pass, या VPN डेस्कटॉप ऐप्स में भी हमारे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

प्रमोशनल ईमेल से

आपकी कम्युनिकेशन पसंद के हिसाब से, हमारे ऑफर ईमेल के ज़रिए भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। हमारे ऑनलाइन चेकआउट पे जाने के लिए ईमेल में कोई प्लैन चुनें, जहां भुगतान तरीका दर्ज करके अपग्रेड किया जा सकता है।

हमारे एंड-ऑफ-ईयर प्रमोशन से कौन फायदा उठा सकता है?

Proton पर नए यूज़र्स या Free plan वाले सभी लोग हमारी एंड-ऑफ-ईयर डील्स का फायदा उठा सकते हैं।

अगर आपके पास पहले से Proton सदस्यता है, तो हमारी कुछ डील्स आपके लिए भी उपलब्ध हैं। यह देखने के लिए कि आप कौन से ऑफर खरीद सकते हैं, account.proton.me पर साइन इन करें और ब्लैक फ्राइडे बटन पर क्लिक करें।

कृपया ध्यान दें कि इन ऑफर के लिए आप पात्र नहीं हैं, अगर:

  • प्रमोशन शुरू होने से एक महीना या उससे कम पहले कोई मौजूदा सदस्यता रद्द की गई थी
  • आपके पास Drive Lite, Family, Visionary प्लैन, या बिज़नेस के लिए कोई भी प्लैन है
  • प्लैन के लिए App Store या प्ले स्टोर के ज़रिए भुगतान किया गया है

कृपया ध्यान दें कि हमारे Pass + SimpleLogin Lifetime ऑफर के लिए पात्रता की शर्तें ऊपर बताई गई शर्तों से अलग हैं। पूरी जानकारी के लिए यहां देखें।

अगर मैंने पिछले साल एक डील ली थी, तो क्या इस साल भी डील मिल सकती है?

हां, लेकिन नया प्लैन पिछले साल के ब्लैक फ्राइडे या एंड-ऑफ-ईयर प्रमोशन के तहत खरीदे गए प्लैन से अपग्रेड होना चाहिए।

उदाहरण के लिए, अगर आपने 2023 में हमारे किसी ऑफर के दौरान Mail Plus प्लैन खरीदा था, तो इस साल के एंड-ऑफ-ईयर प्रमोशन के तहत आप सिर्फ Proton Unlimited, Duo, या Family प्लैन ही खरीद सकते हैं।

भुगतान विकल्प

आप अपनी सदस्यता के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड, PayPal, या Bitcoin से भुगतान कर सकते हैं।

चूंकि हमारे प्रमोशन समय-सीमा वाले होते हैं, इसलिए हम बैंक ट्रांसफर या नकद से भुगतान की सिफारिश नहीं करते, क्योंकि इस तरह के भुगतानों को प्रोसेस होने में ज़्यादा समय लगता है।

छूट कैसे कैलकुलेट होती हैं

छूट हमारी स्टैंडर्ड मासिक कीमत के आधार पर गणना की जाती है। उदाहरण के लिए, Proton Unlimited प्लैन की कीमत आमतौर पर $12.99/महीना होती है। एक साल के Proton Unlimited डील की कीमत $6.49/महीना है, यानी 50% छूट।

मेरी सदस्यता की शुरूआत कब होगी?

अगर आपके पास पहले खाता नहीं था, आप मुफ्त प्लैन पर थे, या किसी निचले स्तर के प्लैन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो भुगतान मिलते ही आपकी सदस्यता की शुरूआत हो जाएगी। हम आपकी मौजूदा सदस्यता से प्रोरेटेड क्रेडिट आपके Proton खाते पर लागू करेंगे।

अगर आप किसी लंबी अवधि वाले Proton VPN Plus प्लैन में अपग्रेड कर रहे हैं (मासिक से सालाना), तो चेकआउट पर ऑफर की पूरी कीमत आपसे ली जाएगी और आपकी सदस्यता की रिन्यूअल की तारीख 12 महीने और बढ़ा दी जाएगी।

खाता क्रेडिट, प्रोरेशन, और कूपन के बारे में और जानें

मेरा प्लैन खत्म होने पे क्या होगा? मेरा प्लैन किस कीमत पे रीन्यू होगा?

अगर आप किसी Proton Mail, Drive, या VPN ऑफर की सदस्यता लेते हैं, तो आपका प्लैन उसी अवधि के लिए स्टैंडर्ड छूट वाली कीमत पर नवीनीकृत होगा। ध्यान दें कि 24-महीने और 12-महीने की VPN Plus सदस्यताएं 12-महीने के चक्र पर नवीनीकृत होती हैं।

यहां कुछ मौजूदा नवीनीकरण कीमतें दी गई हैं:

  • एक महीने की Mail Plus सदस्यता $4.99 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक महीने की Drive Plus सदस्यता $4.99 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक महीने की VPN Plus सदस्यता $9.99 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक साल की Mail Plus सदस्यता $47.88 पे रीन्यू होती है।
  • एक साल की Drive Plus सदस्यता $47.88 पे रीन्यू होती है।
  • एक साल या दो साल की VPN Plus सदस्यता $79.95 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक साल की Proton Unlimited सदस्यता $119.88 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक साल की Proton Duo सदस्यता $179.88 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक साल की Pass Family सदस्यता $59.88 पर नवीनीकृत होती है।
  • एक साल की Proton Family सदस्यता $287.88 पे रीन्यू होती है।

Pass + SimpleLogin Lifetime नवीनीकृत नहीं होता। एक बार की फीस चुकाने के बाद, आपको सभी प्रीमियम Pass और SimpleLogin खासियतों तक हमेशा के लिए एक्सेस मिल जाता है।

ध्यान दें कि कीमतें US डॉलर, यूरो, और स्विस फ्रैंक में समान हैं। आपका प्लैन उसी मुद्रा में नवीनीकृत होगा जिसमें आपने पहली बार भुगतान किया था।

एंड-ऑफ-ईयर सेल कब खत्म होगी?

हमारी एंड-ऑफ-ईयर सेल 3 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगी।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me