Proton होमपेज

Proton Mail Plus ट्रायल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

जब आप किसी रेफरल लिंक के ज़रिए Proton Mail(नई विंडो) के लिए साइनअप करते हैं, तो आपको Proton Mail Plus का दो हफ्तों का मुफ्त ट्रायल मिलेगा। Proton Mail Plus में शामिल हैं:

  • 15 जीबी का कुल स्टोरेज
  • 10 ईमेल पते
  • असीमित फोल्डर, लेबल और फ़िल्टर
  • असीमित संदेश
  • 1 कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता
  • Proton Calendar(नई विंडो)
  • प्रायोरिटी सहायता

मुफ्त ट्रायल खत्म होने के बाद Proton Mail Plus इस्तेमाल करते रहने के लिए, थोड़ा समय निकालकर अपनी भुगतान की जानकारी जोड़ लें। सब्सक्राइब करके आप ज़्यादा बेहतर और ज़्यादा निजी इंटरनेट बनाने के हमारे मिशन का भी समर्थन करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Proton Mail Plus का ट्रायल कहां से मिल सकता है?

ट्रायल सिर्फ़ तब उपलब्ध है जब आपने हमारे रेफरल प्रोग्राम में शामिल किसी शख्स की दी हुई रेफरल लिंक के ज़रिए Proton Mail के लिए साइनअप किया हो। इस समय ट्रायल किसी और तरीके से उपलब्ध नहीं है।

एन्क्रिप्टेड ईमेल के फायदों का आनंद लेना चाहें, तो आप हमेशा मुफ्त Proton Mail खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

क्या ट्रायल के लिए साइनअप करने के लिए क्रेडिट कार्ड चाहिए?

नहीं, ट्रायल के लिए साइनअप करने के लिए क्रेडिट कार्ड की ज़रूरत नहीं है।

ट्रायल के दौरान Proton Mail Plus इस्तेमाल करने का अच्छा अनुभव रहा। ट्रायल खत्म होने के बाद इसका इस्तेमाल कैसे जारी रखें?

ट्रायल खत्म होने के बाद Proton Mail Plus इस्तेमाल करते रहने के लिए आप कभी भी अपनी भुगतान की जानकारी जोड़ सकते हैं।

चार्ज कब और कैसे लिया जाएगा?

अगर आप ट्रायल के बीच में अपग्रेड करने का फैसला करते हैं, तो हम तुरंत आपके कार्ड से चार्ज लेंगे। लेकिन अगर आप ट्रायल के बाद अपग्रेड करने का फैसला करते हैं, तो हम आपसे चार्ज सिर्फ ट्रायल खत्म होने के बाद लेंगे।

डिफ़ॉल्ट रूप से, आपसे Proton Mail Plus की हर महीने की सदस्यता का चार्ज लिया जाएगा। अपग्रेड करने से पहले आप कभी भी अपनी खाता सेटिंग से अपना प्लान कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

हमारे प्लैन और कीमतों के बारे में और जानें(नई विंडो)

मेरा ट्रायल खत्म होने वाला है, लेकिन मैं अभी सब्सक्राइब करने के लिए तैयार नहीं हूं। क्या इसे रद्द करना ज़रूरी है?

ट्रायल के दौरान आप कभी भी अपनी खाता सेटिंग से Free plan पर डाउनग्रेड कर सकते हैं। बाद में जब तैयार हों, तब अपग्रेड कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me