Proton होमपेज

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप के साथ शुरूआत कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप आपको अपने डेस्कटॉप की सुविधा से पूरा Proton Mail और Proton Calendar अनुभव देता है।

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करें

पेड या ट्रायल Proton Mail प्लैन वाले सभी लोग Proton Mail डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मुफ्त Proton प्लैन पर हैं, तो आप 14 दिन के ट्रायल के दौरान डेस्कटॉप ऐप को मुफ्त में आज़मा सकते हैं।

न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएं:

  • Windows 10
  • macOS v12.0
  • Ubuntu 20.04 LTS

अगर आप पहले से Proton का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे Proton Mail वेब ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं:

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें

2. क्विक सेटिंग बटन (गियर आइकन) पे क्लिक करें

3. Proton Mail ऐप पाएं बटन पे क्लिक करें

4. अपने प्लेटफॉर्म के लिए डाउनलोड करें बटन पे क्लिक करें

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप को अनइंस्टॉल कैसे करें

Windows 10

Windows स्टार्ट मेन्यू → सेटिंगऐपइंस्टॉल किए गए ऐपऐप और फीचरProton Mailअनइंस्टॉल में जाएं।

Windows 10 पे Proton Mail ऐप को अनइंस्टॉल कैसे करें

Windows 11

Windows स्टार्ट मेन्यू → सभी ऐपसेटिंगऐपइंस्टॉल किए गए ऐपProton Mail → ⋯ अनइंस्टॉल करें में जाएं।

How to uninstall the Proton Mail app on Windows 11

macOS

ऐप खोलें और मेन्यू बार → Proton MailProton Mail अनइंस्टॉल में जाएं। इससे आपके कंप्यूटर से Proton Mail के सारे निशान हट जाते हैं।

Proton Mail ऐप को macOS पे कैसे अनइंस्टॉल करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.0.0 अपडेट के बाद Proton Mail डेस्कटॉप ऐप नहीं खुल रहा

अगर आप पहले से Proton Mail डेस्कटॉप ऐप का बीटा वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे थे, तो ध्यान दें कि 1.0.0 अपडेट ने आपके मौजूदा ऐप की जगह ले ली है। अपडेट हुआ ऐप आपको अपने स्टार्ट मेन्यू या एप्लीकेशन फोल्डर में “Proton Mail Beta” की जगह “Proton Mail” के अंतर्गत मिलेगा। आपको इसे अपने डेस्कटॉप या डॉक में वापस जोड़ना पड़ सकता है।

क्या Proton Mail डेस्कटॉप ऐप Linux के लिए उपलब्ध है?

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप अभी Linux के लिए बीटा में उपलब्ध है। ऊपर दिए गए लिंक से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या आप डेस्कटॉप ऐप, वेब ऐप, या Proton Mail Bridge में से किसी एक का इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं?

हमारी सिफारिश है कि आप वही इस्तेमाल करें जो आपको सबसे सुविधाजनक लगे। वेब ऐप और डेस्कटॉप ऐप दोनों में पूरे Proton Mail और Calendar की एक जैसी खासियतें और सुरक्षा उपलब्ध हैं, और आपका ईमेल और कार्यक्रम हमेशा सिंक में रहेंगे। अगर आपने पहले कभी बीटा सॉफ्टवेयर टेस्ट नहीं किया है, तो हमारी सिफारिश है कि जब तक Proton Mail डेस्कटॉप ऐप बीटा से बाहर नहीं निकल जाता, तब तक वेब ऐप इस्तेमाल करें।

साझा किए गए कंप्यूटर से Proton Mail एक्सेस करने पे खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

हमारी हमेशा यही सिफारिश है कि Proton Mail का इस्तेमाल पूरा करने के बाद अपने खाते से साइनआउट कर लें। डेस्कटॉप ऐप में आप Proton Mail मेन्यू → एप्लिकेशन डेटा साफ़ करें में जाकर एप्लीकेशन कैश भी साफ़ कर सकते हैं, या शामिल अनइंस्टॉलर का इस्तेमाल करके Proton Mail डेस्कटॉप ऐप के सारे निशान हटा सकते हैं।

Proton Mail डेस्कटॉप ऐप में संपर्कों को कैसे एक्सेस करें?

आप Proton Mail डेस्कटॉप ऐप की दाईं ओर मौजूद साइड पैनल से Proton Contacts को एक्सेस कर सकते हैं और अपने संपर्कों को सीधे ऐप से संभाल सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me