Proton होमपेज

सूचना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल सूचना

किसी ज़रूरी ईमेल का इंतज़ार है? सूचनाओं की मदद से आप बिना अपने खाते की लगातार निगरानी किए अपने Proton Mail इनबॉक्स पे नज़र बनाए रख सकते हैं।

Proton Mail में सूचनाएं तीन तरह की होती हैं, इसलिए Proton Mail की कोई भी सूचना नीचे बताए गए तीन टाइप में से किसी एक को दर्शाती है:

1. ईमेल सूचना – आप सेटिंग पेज पे जाकर अपने Proton Mail सेफ ईमेल खाते से दूसरा ईमेल पता लिंक कर सकते हैं। अगर ये विकल्प सक्षम किया गया है, तो जब आप ऑफलाइन हों और आपके Proton Mail ईमेल खाते पे कोई ईमेल आए, हम आपके लिंक किए गए ईमेल पते पे एक संदेश भेजकर आपको बता देंगे।

2. डेस्कटॉप सूचनाएं – डेस्कटॉप सूचनाएं Proton Mail के ब्राउज़र वर्ज़न पे काम करती हैं। अगर ये खासियत सक्षम है और आपके ब्राउज़र के टैब में Proton Mail खुला है, तो जब भी आपके इनबॉक्स में नया मेल आता है, आपकी डेस्कटॉप के दाईं ओर नीचे के कोने पे एक संदेश थोड़ी देर के लिए दिखता है, जो आपको नए संदेश के बारे में सूचित करता है।

3. मोबाइल ऐप पुश सूचनाएं – अगर आप Proton Mail का iOS(नई विंडो) या Android(नई विंडो) एन्क्रिप्टेड ईमेल ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जब भी आपके Proton Mail खाते में कोई नया ईमेल आता है, आपके मोबाइल डिवाइस पे पुश सूचनाएं अपने-आप प्राप्त हो जाती हैं (Proton Mail के सभी सेफ ईमेल ऐप आप इस पेज(नई विंडो) से डाउनलोड कर सकते हैं)। अगर आपको पुश सूचनाएं प्राप्त करने में कोई समस्या आती है, तो कृपया यहां देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me