सूचना ईमेल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल सूचना
अगर आपके पास कोई दूसरा ईमेल पता है, तो सूचना ईमेल सक्षम करें ताकि आपके Proton Mail इंबॉक्स पे भेजे गए कोई संदेश न छूटे।
जब आपके Proton Mail में नए संदेश हों और आपने 24 घंटे से ज़्यादा समय से Proton में साइनइन न किया हो, तो हम आपके दूसरे ईमेल पते पे एक सूचना भेजेंगे।
सभी सूचना ईमेल no-reply@mail.proton.me से भेजे जाते हैं।
यह कैसे काम करता है
सक्षम करने पे, सूचनाएं आपके रिकवर ईमेल पते पे भेजी जाती हैं। ये दूसरा Proton Mail पता या गैर-Proton पता हो सकता है।
हम आपको संदेशों से स्पैम नहीं करेंगे। ईमेल सूचनाएं ज़्यादा से ज़्यादा 1 प्रति दिन तक सीमित हैं, और हम तभी ईमेल भेजते हैं जब आपके Proton Mail इंबॉक्स में अपठित संदेश हों और आपने पिछले 24 घंटों में अपने Proton खाते में साइनइन न किया हो।
अगर आप अपने Proton Mail खाते में साइनइन करके फिर साइनआउट करते हैं (या अपना ब्राउज़र बंद करते हैं), तो 24 घंटे की प्रतीक्षा अवधि रीसेट हो जाएगी। नया ईमेल एक-दो घंटे के भीतर सूचना ट्रिगर करेगा।
इस समय, अलग-अलग संदेशों या भेजने वालों के लिए सूचना ईमेल सेटअप करना संभव नहीं है।
सूचना ईमेल कैसे सक्षम करें
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में साइनइन करें और यहां जाएं सेटिंग → सभी सेटिंग→ खाता → पुनर्प्राप्ति → ईमेल सत्यापन.
2. वह ईमेल पता दर्ज करें जिस पे आपको सूचना ईमेल भेजे जाएं और सहेजें और सत्यापित करें पे क्लिक करें.

अगर आपको अपना Proton खाता रिकवर करने के लिए ईमेल से पासवर्ड रीसेट करना हो, तो हम यही पता इस्तेमाल करेंगे। अगर आपने नया Proton Mail खाता सेटअप करते समय पुनर्प्राप्ति पता दिया था, तो पक्का करें कि वो सही हो।
अगर आपको सूचना ईमेल पता अपडेट करना हो, तो सेटिंग → सभी सेटिंग → पुनर्प्राप्ति → ईमेल सत्यापन पे जाएं और नया पता दर्ज करें।
2. अब Proton Mail → संदेश और लिखना → सामान्य पे जाएं और दैनिक ईमेल सूचनाएं स्विच चालू करें.

डाटा निजता
सूचना ईमेल और ईमेल रिकवरी के लिए Proton Mail को ईमेल पता देने का मतलब है कि हमें वो ईमेल पता मालूम होता है। अगर Proton Mail को ये ईमेल पता सौंपने का कानूनी रूप से बाध्यकारी स्विस अदालत का आदेश जारी होता है, तो हमें उसका पालन करना होगा।
अगर आप अपने सेटिंग पेज से ईमेल पता मिटा देते हैं, तो वो हमारे सिस्टम से स्थायी रूप से मिट जाता है।
समस्या निवारण
अगर आपको ईमेल सूचना मिली है लेकिन अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करने पे नए संदेश नहीं मिल रहे हैं:
- अपना सभी मेल फोल्डर चेक करें।
- पक्का करें कि आप सही Proton Mail खाते में लॉगइन हों।
अगर आपको अपने Proton Mail खाते की जानकारी याद नहीं है, तो सूचना भेजने वाले खाते के Proton Mail यूज़रनेम का पहला अक्षर संदेश की विषय लाइन में दिखाया जाता है। अगर आपको अब भी अपना Proton Mail यूज़रनेम नहीं पता है, तो कृपया अपना यूज़रनेम भूल गए?
अगर आप सूचना ईमेल नहीं पाना चाहते हैं, तो mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग→ Proton Mail → संदेश और लिखना → सामान्य पे जाएं और दैनिक ईमेल सूचनाएं स्विच बंद करें.
Proton Mail, डेस्कटॉप सूचनाओं की सहायता भी देता है।