मोबाइल पे Proton Mail की सूचनाएं नहीं मिल रही हैं?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- iOS ऐप
- Android ऐप
अगर आने वाले संदेशों के लिए मोबाइल पुश सूचनाएं नहीं मिल रही हैं, तो ये समस्या निवारण सुझाव आज़माएं।
नोट: स्पैम मार्क किए गए ईमेल के लिए हम पुश सूचनाएं नहीं भेजते।
Android
अपनी सूचना इजाज़तें चेक करें
- अपने डिवाइस की सेटिंग खोलें। Proton Mail खोजें या ऐप्स > Proton Mail पे जाएं।

2. सूचनाएं पे टैप करें और चेक करें कि ये अनुमति प्राप्त पे सेट है।

चेक करें कि Google Play Services सक्षम हैं
पुश सूचनाएं लागू करने के लिए हम अभी Google Play Services(नई विंडो) इस्तेमाल करते हैं।
ऐप को पुनरारंभ करें
- ऐप को ज़बरदस्ती बंद करें और दोबारा खोलें।
- दोबारा खोलने के बाद, अपने खाते से साइनआउट करें फिर दोबारा साइनइन करें।
Proton Mail को बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और पावर सेविंग मोड से बाहर रखें
Android डिवाइस बनाने वाली कंपनियां ऐप्स बंद करके बैटरी लाइफ बेहतर बनाती हैं, जो अब आम बात होती जा रही है। अगर ऐसा Proton Mail के साथ होता है, तो हो सकता है कि आपको नए संदेशों की पुश सूचनाएं न मिलें।
इसे रोकने के लिए, आप Proton Mail ऐप को बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और पावर सेविंग मोड से बाहर रख सकते हैं। ऐसा करने का तरीका आपके डिवाइस पे निर्भर करता है:
Samsung OneUI
- अपने डिवाइस की सेटिंग खोलें। Proton Mail खोजें या ऐप्स > Proton Mail पे जाएं।

2. Usage तक स्क्रॉल करें और Battery चुनें।

3. मेन्यू से Unrestricted चुनें। इससे Proton Mail स्लीप होने से बच जाएगा।

Huawei
- डिवाइस की सेटिंग खोलें और एडवांस सेटिंग→ बैटरी मैनेजर→ प्रोटेक्टेड ऐप्स पे जाएं।
- Proton Mail खोजें और उसे सुरक्षित रखें।
इससे Proton Mail आपके डिवाइस की अनुमति सूची में जुड़ जाता है, जिससे वो बंद होने या स्लीप मोड में जाने से बच जाता है।
Proton Mail दोबारा इंस्टॉल करें
अगर ऊपर दिए गए तरीकों में से कोई काम न करे, तो Proton Mail ऐप मिटाकर दोबारा इंस्टॉल करने की कोशिश करें।
iOS
अपनी सूचना इजाज़तें चेक करें
- अपने डिवाइस की सेटिंग खोलें। “Proton Mail” खोजें या ऐप्स > Proton Mail पे जाएं।

2. मेन्यू से सूचनाएं चुनें।

3. पक्का करें कि सूचनाओं की अनुमति दें सक्षम है।

4. ऐप को ज़बरदस्ती बंद करें और दोबारा खोलें।
5. ऐप दोबारा खुलने के बाद, अपने खाते से साइनआउट करें और फिर दोबारा साइनइन करें।
कस्टम फोल्डर की सूचना सेटिंग चेक करें
अगर आपको सिर्फ कुछ खास फोल्डर के लिए संदेश सूचनाएं नहीं मिल रही हैं, तो हो सकता है कि उन फोल्डर के लिए सूचनाएं अक्षम हों। इसे चेक करने के लिए:
- अपने Proton Mail इंबॉक्स में जाएं और साइडबार खोलें (टैप करें ≡ )।

2. सेटिंग चुनें।

3. पसंद तक स्क्रॉल करें और फ़ोल्डर्स और लेबल चुनें।

4. जिस फोल्डर को चेक करना है उसे खोजें और बदलें पे टैप करें।

5. चेक करें कि सूचना सक्षम है, फिर सहेजें पे टैप करें।
Proton Mail दोबारा इंस्टॉल करें
अगर ऊपर दिए गए तरीकों में से कोई काम न करे, तो Proton Mail ऐप मिटाकर दोबारा इंस्टॉल करने की कोशिश करें।