अतिरिक्त पासवर्ड से Proton Pass को कैसे सुरक्षित करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
डिफॉल्ट रूप से, आपका Proton Account पासवर्ड सभी Proton ऐप और सेवाओं में साइन इन करने के लिए इस्तेमाल होता है, जिनमें Proton Mail, Proton VPN, Proton Drive, Proton Calendar और Proton Pass शामिल हैं।
सभी Proton खाते मज़बूत एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं, लेकिन Proton Pass की अत्यधिक संवेदनशील प्रकृति के कारण, आप चाहें तो Pass को अतिरिक्त सुरक्षा दे सकते हैं।
अगर आप चाहें, तो Proton Pass को अतिरिक्त पासवर्ड से सुरक्षित करके ज़्यादा मन की शांति पा सकते हैं। आप एक अतिरिक्त पासवर्ड सेट कर सकते हैं जिसे Proton Pass में स्टोर किए गए अपने लॉगइन और अन्य आइटम तक एक्सेस करने के लिए डालना होगा। इस लेख में, हम आपको Proton Pass के लिए अतिरिक्त पासवर्ड सेट करने का तरीका दिखाएंगे।
Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन की मदद से अतिरिक्त पासवर्ड का इस्तेमाल कैसे करें
1. Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और हैमबर्गर मेन्यू (तीन क्षैतिज लाइनें) → ⚙ सेटिंग पे क्लिक करें।

2. सुरक्षा टैब → अतिरिक्त पासवर्ड पे जाएं और Proton Pass को अतिरिक्त पासवर्ड से सुरक्षित करें चुनें।

3. ऐसा अतिरिक्त पासवर्ड बनाएं जो कम से कम आठ अक्षरों का हो। कोई याद रखने लायक पासवर्ड चुनना न भूलें, क्योंकि इसके बिना आप अपने Pass खाते तक एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
तैयार होने पे जारी रखें पे क्लिक करें।

4. अपना अतिरिक्त पासवर्ड पक्का करें और फिर अतिरिक्त पासवर्ड सेट करें पे क्लिक करें।

5. आपका अतिरिक्त पासवर्ड अब सेट हो गया है, और अब जब भी आप Proton Pass में साइन इन करेंगे, आपको इसे (अपने Proton Account पासवर्ड के अलावा) डालना होगा। जब पहली बार अतिरिक्त पासवर्ड सेट करते हैं, तो आप अपने सभी डिवाइस पे Pass से लॉग आउट हो जाएंगे और दोबारा साइन इन करना होगा।

Android, iOS और iPadOS पे अतिरिक्त पासवर्ड का इस्तेमाल कैसे करें
1. Pass ऐप खोलें > प्रोफाइल टैब > खाते का नाम पे टैप करें और तीन डॉट्स पे क्लिक करें > खाता संभाले।
2. अतिरिक्त पासवर्ड सेट करें पे टैप करें।

3. ऐसा अतिरिक्त पासवर्ड बनाएं जो कम से कम आठ अक्षरों का हो। कोई याद रखने लायक पासवर्ड चुनना न भूलें, क्योंकि इसके बिना आप अपने Pass खाते तक एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
अपना पासवर्ड दोहराएं और पूरा होने पे जारी रखें पे टैप करें।

4. अपना अतिरिक्त पासवर्ड सेट करने के लिए पक्का करें पे टैप करें। आप अपने सभी डिवाइस पे Pass से लॉग आउट हो जाएंगे और दोबारा साइन इन करना होगा।

5. अब जब भी आप Proton Pass में साइन इन करेंगे, आपको अपना अतिरिक्त पासवर्ड (अपने Proton Account पासवर्ड के अलावा) डालना होगा।

अतिरिक्त पासवर्ड कैसे बंद करें
आप अपनी Pass ऐप सेटिंग में कभी भी अतिरिक्त पासवर्ड बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना अतिरिक्त पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आप उन सभी ऐप और डिवाइस से साइन आउट हो जाएंगे जो उसी Proton Account का इस्तेमाल करते हैं। आप अपने Proton Account के यूज़रनेम और पासवर्ड (साथ में 2-एफए, अगर सक्षम हो) से दोबारा साइन इन कर सकते हैं। अपना अतिरिक्त पासवर्ड हटाने से आपका Proton Account मास्टर पासवर्ड रीसेट नहीं होता।
