Microsoft Entra ID पे SCIM कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Pass for Business
- Proton Pass
SCIM (System for cross-domain identity management) एक प्रोटोकॉल है जिसका इस्तेमाल आप अपने डोमेन, एप्लीकेशन और सिस्टम के बीच डाटा प्रोविजनिंग को ऑटोमेट करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज हैं, तो आप इसका इस्तेमाल Microsoft Entra और अपने Proton Pass for Business खाते के बीच उपयोगकर्ता डाटा और प्रोविजन एक्सचेंज करने के लिए कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि SCIM सेटअप करने के लिए, आपको पहले SAML (Security Assertion Markup Language) सेटअप करना होगा। ऐसा कैसे करें, ये हमारा लेख समझाता है Microsoft का इस्तेमाल करके Proton Pass के लिए SSO कैसे सेटअप करें।
SCIM सेटअप करें
Proton Pass के साथ SCIM एकीकरण सेटअप करने के लिए, अपने Microsoft Entra खाते में लॉगइन करें। यहां से Applications → Enterprise applications चुनें

वो Proton एप्लीकेशन चुनें जिसे आपने SSO सेटअप करने के लिए बनाया था और फिर Provisioning चुनें

Provisioning mode के नीचे Automatic चुनें और फिर आपको अपने Proton Pass खाते में tenant URL और Secret token सेक्शन में डालने के लिए सही जानकारी ढूंढनी होगी।

अपने Proton Pass for Business एडमिन पैनल में लॉगइन करें और अपने Organization टैब के नीचे Single sign-on चुनें। SCIM automatic provisioning ढूंढने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। यहां आपको SCIM base URL मिलेगा, जिसे tenant URL में डालें, और SCIM token मिलेगा, जिसे Secret token में डालें।
Entra ID में SCIM कंपैटिबिलिटी की समस्याओं की वजह से, Entra ID को SCIM कंपैटिबल बनाने के लिए अपने tenant URL के अंत में ?aadOptscim062020 जोड़ने की सलाह दी जाती है। Entra ID में SCIM कंपैटिबिलिटी(नई विंडो) के बारे में और जानें।

इन सेक्शन को भरने के बाद, Test connection चुनें और जब Microsoft Entra पॉप-अप बॉक्स के ज़रिए कनेक्शन सफल होने की पुष्टि कर दे, तो Save चुनें।

अब आप Microsoft Entra में अपनी कस्टम एप्लीकेशन देख और संभाल सकते हैं

यूजर जोड़ें
अपनी कस्टम एप्लीकेशन बनाने और उसे अपने Proton Pass खाते से कनेक्ट करने के बाद, आप अपने यूज़र और ग्रुप जोड़ सकते हैं।
Users and groups → Add user/ group चुनें

None Selected पे क्लिक करें और फिर आप वो यूज़र और ग्रुप चुन सकते हैं जिन्हें आप जोड़ना चाहते हैं। अपना चयन करने के बाद, Select पे क्लिक करें

अपने चुने हुए यूज़र और ग्रुप जोड़ने की पुष्टि करने के लिए, Assign पे क्लिक करें

फिर आप Users and groups टैब से अपनी एप्लीकेशन के सभी उपयोगकर्ता देख, बदल, और हटा सकते हैं

ज्यों ही आपकी एप्लीकेशन कॉन्फ़िगर हो जाती है, Provisioning → प्रोविज़निंग शुरू करें चुनकर प्रोविज़निंग शुरू कर सकते हैं


आमंत्रित यूज़र को Proton Pass में आपके संगठन से जुड़ने के लिए ईमेल न्योते प्राप्त होंगे। न्योता स्वीकार करने के बाद, आप एडमिन पैनल से उन्हें यूज़र के रूप में पक्का कर सकते हैं। आप SCIM ग्रुप भी बना सकते हैं, जिनकी मदद से कई यूज़र और टूल्स की पहुंच आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं।
जानें कि Microsoft Entra में Proton Pass के लिए SCIM ग्रुप कैसे सेटअप करें