Bitcoin से अपने Proton प्लैन का भुगतान कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- भुगतान और रसीदें
अगर आप अपने बैंक के हाथ में अपना भुगतान इतिहास नहीं जाना चाहते, तो किसी भी Proton सदस्यता(नई विंडो) के लिए Bitcoin से भुगतान कर सकते हैं।
खाता साइनअप के दौरान Bitcoin भुगतान तरीके के रूप में उपलब्ध नहीं है, लेकिन खाता बनाने के बाद इसका इस्तेमाल खाता क्रेडिट खरीदने के लिए किया जा सकता है। उसके बाद आप उन क्रेडिट से अपना Proton पैसे वाला प्लैन खरीद सकते हैं।
Bitcoin से भुगतान कैसे करें
1. अगर पहले से नहीं बनाया है, तो हमारी वेबसाइट पे एक मुफ्त Proton खाता बनाएं। अभी कोई पैसे वाला प्लैन चुनें नहीं।
2. अपने खाते में साइनइन करें और सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।

3. आप सेटिंग के होम पेज पे पहुंच जाएंगे। सारे प्लान की तुलना करें लेबल पे क्लिक करें।

4. एक प्लैन चुनें
- व्यक्तिगत, परिवार और बिज़नेस प्लैन के बीच स्विच करने के लिए टैब का इस्तेमाल करें
- सभी Plus प्लैन (Proton की व्यक्तिगत सेवाओं की पैसे वाली सदस्यताएं) देखने के लिए Mail Plus लेबल पे क्लिक करें
- अपनी मुद्रा और सदस्यता की अवधि चुनना न भूलें

अपना चुनाव पक्का करने के लिए चुनें <plan name> पे क्लिक करें।
5. भुगतान विवरण में जाएं और Bitcoin चुनें।

इससे एक QR कोड, BTC पता और आपके लेन-देन के लिए देय BTC राशि दिखाई देगी।

अगर आप मोबाइल Bitcoin वॉलेट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दिखाए गए QR कोड को स्कैन करके भुगतान अपने आप प्रोसेस कर सकते हैं।
अगर आपके Bitcoin वॉलेट में QR स्कैन करने की सुविधा नहीं है, तो दिए गए BTC पते का इस्तेमाल करके लेन-देन मैन्युअल रूप से जमा कर सकते हैं। इसके लिए BTC पते को अपने वॉलेट के प्राप्तकर्ता पते में कॉपी करें और पेमेंट मॉड्यूल में BTC राशि के बगल में दिखाई गई BTC राशि चुनें। (उदाहरण के लिए, ऊपर दी गई राशि 0.00224391 BTC है)।
सभी भुगतान Bitcoin (BTC) नेटवर्क के ज़रिए किए जाने चाहिए। अभी, Proton Lightning नेटवर्क या किसी अन्य नेटवर्क (जैसे Etherium पर आधारित ER20 नेटवर्क, Monero, TRC20 पर आधारित USDT) के ज़रिए भुगतान की सहायता नहीं करता।
ज़रूरी: कृपया पिछले भुगतानों वाला वही QR कोड/BTC पता दोबारा इस्तेमाल न करें। हमारे एपीआई की एक सीमा की वजह से, एक ही पते पे किए गए बाद के भुगतान पहचाने नहीं जाएंगे। इसलिए हर नए भुगतान के लिए भुगतान प्रक्रिया को फिर से शुरू करना ज़रूरी है।
6. Bitcoin सफलतापूर्वक भेजने के बाद लेन-देन के पक्का होने में कुछ मिनट लग सकते हैं। इसका इशारा इस बात से है कि पेमेंट बटन पे ट्रैन्ज़ैक्शन का इंतजार है संदेश दिखता है।

लेन-देन पूरा होने पे आपका खाता तुरंत आपके चुने हुए प्लैन पे अपग्रेड हो जाएगा और सही राशि वसूली जाएगी। असल में, भुगतान सत्यापित होने के लिए सिस्टम को कई पुष्टियों की ज़रूरत होती है, जिसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर पता चलता है कि आपने प्लैन की कीमत से ज़्यादा Bitcoin भेजा है, तो हम आपको एक अतिरिक्त रसीद भेजेंगे और बचा हुआ क्रेडिट आपके खाते में जोड़ दिया जाएगा।
नोट: Bitcoin से अपनी सदस्यता का भुगतान अपने आप नहीं किया जा सकता। बिलिंग अवधियों के बीच अपनी Proton सेवाओं में रुकावट से बचने के लिए, कृपया ध्यान रखें कि बिल देय होने से कम से कम 24 घंटे पहले अपना Bitcoin भुगतान कर लें।
ऐसा करने पे चुनी गई क्रेडिट की रकम आपके खाते में जोड़ दी जाएगी और उसका इस्तेमाल आपकी सदस्यता रिन्यू करने के लिए होगा। अगर कोई ज़्यादा भुगतान हुआ है, तो वो 24 घंटे के भीतर आपके Proton खाते में क्रेडिट के रूप में जुड़ जाएगा। Bitcoin से भुगतान करते वक्त Proton खाते में जुड़ा क्रेडिट कभी समय खत्म नहीं होता।