मेरे भुगतान रिकॉर्ड्स पे Proton Mail या Proton VPN दिखा
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- भुगतान और रसीदें
इस लेख में समझाया गया है कि Proton Mail और Proton VPN क्या हैं, क्रेडिट कार्ड या PayPal खाते के भुगतान रिकॉर्ड्स पे इनमें से एक क्यों दिखा, और अगर ये भुगतान आपने नहीं किया तो आप क्या कर सकते हैं।
Proton Mail क्या है?
Proton Mail दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा है। ये दुनिया भर में लाखों नागरिकों और संगठनों के ईमेल की सुरक्षा करती है, जिनमें कई पत्रकार और कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
Proton VPN क्या है?
Proton VPN(नई विंडो) एक no-logs, ओपन-सोर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) प्रोवाइडर है। ये दुनिया भर में लाखों नागरिकों और संगठनों को ऑनलाइन सेंसरशिप को बायपास करने में सक्षम बनाती है, जिनमें कई पत्रकार और कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
आपने मुझसे पैसे क्यों लिए?
अगर आपको “PROTONMAIL” या “PROTONVPN” डिस्क्रिप्टर के साथ रसीद मिलती है, तो इसका मतलब है कि आपके भुगतान तरीके (क्रेडिट कार्ड या PayPal) से चार्ज लिया गया, क्योंकि आपने पेड Proton प्लैन खरीदा है। आपको जो डिस्क्रिप्टर दिखेगा, वो इस बात पे निर्भर करेगा कि आपने Proton Mail प्लैन, Proton VPN प्लैन, या बंडल प्लैन खरीदा है (बंडल प्लैन्स का डिस्क्रिप्टर “PROTONMAIL” होता है)।
आपकी बिल साइकिल के हिसाब से सदस्यताएं हर महीने, हर साल, या हर दो साल में अपने-आप रिन्यू हो जाती हैं। आपकी सहायता से हम एक बेहतर इंटरनेट बनाने में सक्षम होते हैं जहां निजता डिफॉल्ट होती है। धन्यवाद।
आप account.proton.me या account.protonvpn.com पे अपने खाते में लॉग इन करके कभी भी अपनी सदस्यता रद्द या उसमें बदलाव कर सकते हैं।
इस खरीद को याद नहीं कर रहे?
अगर आपको ये खरीद याद नहीं है (और न परिवार के किसी सदस्य और/या सहकर्मियों को), तो आपको ये खरीद Proton में हमें धोखाधड़ी के तौर पे रिपोर्ट करनी चाहिए।
हम इस दावे की जांच करेंगे। अगर धोखाधड़ी पक्का कर ली जाती है, तो हम आपके इस्तेमाल की गई भुगतान सेवा में रिफंड जारी करेंगे।
मुझे लगता है कि मुझसे गलत रकम वसूली गई।
कृपया हमसे संपर्क करें ताकि हम आपके लिए इसे देख सकें। आप हमारी सहायता टीम को लिख सकते हैं (या हमारी VPN सहायता टीम(नई विंडो) को, अगर आपके पास Proton VPN प्लैन है)।