भुगतान तरीका कैसे जोड़ें, हटाएं, या बदलें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- भुगतान और रसीदें
- Proton खाता
ऑटो-रिन्यूअल और आगे की खरीदारी के लिए अपने Proton खाते में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या PayPal खाता लिंक कर सकते हैं। भुगतान विधियां अपनी खाता सेटिंग में संभाल सकते हैं।
- नया भुगतान तरीका जोड़ें
- भुगतान विधियां देखें और संभालें
- भुगतान तरीका मिटाएं
- Proton अन्य कौन-कौन सी भुगतान विधियां स्वीकार करता है?
नया भुगतान तरीका जोड़ें
भुगतान कार्ड
हम सभी प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकार करते हैं। अपने खाते में कार्ड जोड़ने के लिए:
- proton.me पे साइन इन करें। मेन्यू से कोई भी सेवा चुनें।
- अपनी खाता सेटिंग खोलने के लिए, सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।

- सदस्यताएं टैब में, भुगतान विधियां पे जाएं और क्रेडिट/डेबिट कार्ड जोड़ें पे क्लिक करें।

- अपने कार्ड की जानकारी दर्ज करें और सहेजें पे क्लिक करें।

डिफॉल्ट रूप से, आपके खाते पर मौजूद कार्ड का इस्तेमाल किसी भी सदस्यता (जो अभी है या बाद में खरीदी जाएगी) के रिन्यूअल के भुगतान के लिए किया जा सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि रिन्यूअल पेमेंट के लिए ये कार्ड इस्तेमाल हो, तो अपनेआप-भुगतान सक्षम करें को ऑफ कर दें।
- आपसे अपने बैंक के साथ 3DS (3D Secure) सत्यापन पूरा करने के लिए कहा जा सकता है। ऐसे में, जारी रखने के लिए सत्यापित करें पे क्लिक करें।

सत्यापन पेज एक नई विंडो में खुलेगा। अगर वो न खुले, तो एड-ब्लॉकर अक्षम करना पड़ सकता है।
- सब पूरा हुआ। अब आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड आपके Proton खाते से लिंक हो गया है।

PayPal
अपना PayPal खाता लिंक करने के लिए:
- proton.me पे साइन इन करें। मेन्यू से कोई भी सेवा चुनें।
- अपनी खाता सेटिंग खोलने के लिए, सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।

- सदस्यताएं टैब में, भुगतान विधियां पे जाएं और PayPal जोड़ें पे क्लिक करें।

- पुष्टि डायलॉग पढ़ें। जारी रखने के लिए, PayPal बटन पे क्लिक करें।

- PayPal वेबसाइट दूसरी विंडो में खुलेगी। आपसे साइन इन करने और पक्का करने के लिए कहा जाएगा कि आप अपना खाता Proton से लिंक करना चाहते हैं। अगर PayPal वेबसाइट न खुले, तो एड-ब्लॉकर अक्षम करना पड़ सकता है।
- सब पूरा हुआ। अब आपका PayPal आपके Proton खाते से लिंक हो गया है और आपकी सदस्यता का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अपनी भुगतान विधियां देखें और संभालें
- proton.me पे साइन इन करें। मेन्यू से कोई भी सेवा चुनें।
- अपनी खाता सेटिंग खोलने के लिए, सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।

- अपनी भुगतान विधियां देखने के लिए, सदस्यता पेज खोलें और भुगतान विधियां तक स्क्रॉल करें।

डिफॉल्ट भुगतान तरीका सेट करें
अगर आपके खाते पर कई भुगतान विधियां हैं, तो सदस्यता के ऑटो-रिन्यूअल के लिए इस्तेमाल होने वाला डिफॉल्ट भुगतान तरीका सेट कर सकते हैं। अगर भुगतान असफल होता है, तो हम आपके खाते की दूसरी भुगतान विधियां आज़माएंगे।
डिफॉल्ट भुगतान तरीका सेट करने का तरीका ये है:
- वो भुगतान तरीका खोजें जिसे आप डिफॉल्ट के रूप में सेट करना चाहते हैं। बदलें के बगल वाले छोटे तीर पे क्लिक करें।
- डिफॉल्ट रूप से चिह्नित करें पे क्लिक करें।

कार्ड की जानकारी बदलें
अगर आप अपने कार्ड की जानकारी बदलना चाहते हैं, तो आमतौर पे अपडेट की गई जानकारी के साथ नया कार्ड जोड़ना और फिर पुराना मिटा देना ज़्यादा आसान होता है।
लेकिन अगर आप चाहें, तो अपने खाते पर मौजूद किसी कार्ड के लिए समाप्ति तारीख, डाक/पिन कोड, या अपनेआप-भुगतान की पसंद तकनीकी रूप से बदलना मुमकिन है।
- वो कार्ड खोजें जिसे आप बदलना चाहते हैं, फिर बदलें पे क्लिक करें।

- अपने कार्ड की जानकारी फिर से दर्ज करें।
- कार्ड नंबर: ये नहीं बदला जा सकता। पहले जैसा ही कार्ड नंबर फिर से दर्ज करें।
- CVC (CVV, सुरक्षा कोड): ये नहीं बदला जा सकता। पहले जैसा ही CVC फिर से दर्ज करें।
- समाप्ति तारीख: अपनी अपडेट की गई जानकारी दर्ज करें।
- डाक कोड: अपनी अपडेट की गई जानकारी दर्ज करें।

- अपने बदलाव पक्का करने के लिए सहेजें पे क्लिक करें।
भुगतान तरीका मिटाएं
अगर आप Proton की पेड सदस्यता इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी निजता सेवाओं तक बिना रुकावट एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए अपने खाते पर कम से कम एक मान्य भुगतान तरीका रखें।
- proton.me पे साइन इन करें। मेन्यू से कोई भी सेवा चुनें।
- अपनी खाता सेटिंग खोलने के लिए, सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।

- सदस्यताएं टैब में, भुगतान विधियां पे जाएं। वो भुगतान तरीका खोजें जिसे आप हटाना चाहते हैं, बदलें के बगल वाले छोटे तीर पे क्लिक करें, फिर मेन्यू से मिटाएं चुनें।

- आपसे पक्का करने के लिए कहा जाएगा कि आप भुगतान तरीका मिटाना चाहते हैं। जानकारी ध्यान से पढ़ें, और अगर जारी रखना चाहते हैं तो मिटाएं पे क्लिक करें।

नोट: अपनी भुगतान विधियां मिटाने से Proton की पेड सदस्यता अपनेआप रद्द नहीं होगी। अवैतनिक रसीदों से बचने के लिए, अपनी भुगतान विधियां हटाने से पहले अपनी सदस्यता रद्द करें।
- सब पूरा हुआ। अब वो भुगतान तरीका आपके Proton खाते से लिंक नहीं है।

क्या Proton कोई अन्य भुगतान विधियां स्वीकार करता है?
हां। भुगतान कार्ड और PayPal के अलावा, आप Proton की सदस्यता का भुगतान Bitcoin, बैंक ट्रांसफर से, और यहां तक कि नकद से भी कर सकते हैं।