रूस से Proton सर्विसेज़ का भुगतान कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- भुगतान और रसीदें
मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के मद्देनज़र नई जानकारी मिलने पे ये पेज नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। ये सहायता लेख अंग्रेज़ी में देखें।
हालांकि कई कंपनियों ने घोषणा की है कि वे अब रूसी ग्राहकों की सर्विस नहीं करेंगी, Proton का मिशन दुनिया के किसी भी कोने में ऑनलाइन आज़ादी की रक्षा करना है। जहां तक संभव होगा, हम रूस में यूज़र्स की सर्विस जारी रखेंगे। बहुत से लोग रोज़ जानकारी तक मुफ्त एक्सेस के लिए Proton सर्विसेज़ का इस्तेमाल करते हैं, जो आज के दौर में पहले से ज़्यादा मायने रखता है।
रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का मतलब है कि हमारी सर्विसेज़ के भुगतान के ज़्यादातर आम तरीके काम करना बंद कर देंगे:
- Visa और MasterCard अपने प्लेटफॉर्म पे अंतरराष्ट्रीय भुगतान ब्लॉक कर रहे हैं(नई विंडो), हालांकि रूस के अंदर के भुगतान अब भी उपलब्ध हैं।
- PayPal ने रूस में सभी सर्विसेज़ बंद कर दी हैं(नई विंडो)।
- अधिकांश भुगतान(नई विंडो) SWIFT पेमेंट सिस्टम के इस्तेमाल से ब्लॉक कर दिए गए हैं।
ये लेख समझाता है कि अगर आप रूस में हैं तो हमारी सर्विसेज़ के लिए पेमेंट कैसे करें। रूस की सरकार की तरफ से इंटरनेट एक्सेस को सीमित करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से नए प्रतिबंध लगाने की वजह से हम ये नहीं बता सकते कि आने वाले दिनों और हफ्तों में रूस में इंटरनेट एक्सेस कैसा दिखेगा।
हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि जब तक ये संभव है, हमारी सर्विस में साइन अप करें, हमारे ऐप डाउनलोड करें, और अपनी सदस्यताएं अपग्रेड या एक्सटेंड करें।
आपके द्वारा अभी खरीदे गए कोई भी Proton क्रेडिट आपके मौजूदा टैरिफ प्लान को एक्सटेंड करने के लिए ऑटोमैटिक रूप से लागू किए जा सकते हैं या भविष्य में अतिरिक्त Proton सर्विसेज़ खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Proton Mail तक एक्सेस कैसे पाएं
अगर आप Proton Mail से परिचित नहीं हैं, तो आप हमारी वेबसाइट पे या नीचे दिए गए मुफ्त ऐप्स के ज़रिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाली मुफ्त ईमेल सर्विस बना सकते हैं(नई विंडो):
- Apple App Store(नई विंडो) (iOS और iPadOS)
- Google प्ले स्टोर(नई विंडो) (Android)
- GitHub(नई विंडो) (Android APK)
अगर आपके लिए Proton Mail की वेबसाइट ब्लॉक है, तो आप उसे Proton VPN(नई विंडो) की मदद से या हमारी Tor .onion साइट पे एक्सेस कर सकते हैं।
चाहें तो, Proton Mail में रजिस्टर करने के बाद आप पेड प्लान पे स्विच कर सकते हैं।
जानें कि Proton Mail के पेड प्लान पे कैसे स्विच करें(नई विंडो)
Proton VPN तक एक्सेस कैसे पाएं
आप हमारी वेबसाइट पे Proton VPN में रजिस्टर कर सकते हैं और Windows, macOS और Linux के लिए हमारे ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं(नई विंडो)। हमारे मोबाइल ऐप यहां उपलब्ध हैं
- Apple App Store(नई विंडो) (iOS और iPadOS)
- Google प्ले स्टोर(नई विंडो) (Android)
- Amazon Appstore(नई विंडो) (Android)
- F-Droid(नई विंडो) (Android)
साथ ही यहां पे भी
- हमारी वेबसाइट(नई विंडो) (Android APK)
- GitHub(नई विंडो) (Android APK)
चाहें तो, Proton VPN में रजिस्टर करने के बाद आप पेड प्लान पे स्विच कर सकते हैं।
जानें कि Proton VPN के पेड प्लान पे कैसे स्विच करें(नई विंडो)
Proton Mail की सदस्यता का भुगतान या अपग्रेड कैसे करें
अगर आपके आम भुगतान के तरीके अब उपलब्ध नहीं हैं, तो हम निम्नलिखित विकल्प सलाह देते हैं:
किसी विदेशी बैंक में खाता
किसी विदेशी बैंक खाते (रूस या बेलारुस का नहीं) से जुड़ा क्रेडिट कार्ड या PayPal खाता आम तरह से काम करता है
UnionPay
UnionPay(नई विंडो) एक अंतरराष्ट्रीय पेमेंट सिस्टम है (Visa और Mastercard का विकल्प), जिसने रूसी यूज़र्स पे कोई प्रतिबंध नहीं लगाए हैं। हम UnionPay भुगतान स्वीकार करते हैं।
अभी हम नहीं “मिर” पेमेंट सिस्टम(नई विंडो) के ज़रिए भुगतान स्वीकार कर सकते, लेकिन कुछ “मिर” कार्डों में UnionPay के साथ कोबेजिंग(नई विंडो) होता है। हम ऐसे कार्डों से पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं।
Bitcoin
कई क्रिप्टो एक्सचेंज ने रूस से भुगतान लेना बंद कर दिया है, और कई रूसी बैंक क्रिप्टो एक्सचेंज पे पैसे भेजना ब्लॉक करने लगे हैं। फिर भी बिटकॉइन खरीदने के तरीके अब भी मौजूद हैं, और आप अपने वॉलेट में मौजूद कॉइन्स से भी Proton सर्विसेज़ की सदस्यता का भुगतान कर सकते हैं।
जानें कि Bitcoin के ज़रिए Proton सर्विसेज़ का भुगतान कैसे करें
बैंक ट्रांसफर
सात सबसे बड़े रूसी बैंकों को सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन(नई विंडो) (SWIFT) से अलग कर दिया गया है, और वे अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर न भेज सकते हैं न प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि सभी रूसी बैंक इस एम्बार्गो से प्रभावित नहीं हुए हैं(नई विंडो), हमें गैर-प्रतिबंधित बैंकों से भी असफल ट्रांसफर की कोशिशों की खबर मिली है।
SWIFT मनी ट्रांजैक्शन के लिए एक विकल्प भी मौजूद है। आप अपने बैंक से पूछ सकते हैं कि क्या वह SWIFT को छोड़कर, IBAN के ज़रिए (आपकी पसंदीदा करंसी में) सीधे Proton के खाते में सीधा मनी ट्रांसफर कर सकता है।
बैंक डिटेल्स:
बैंक: UBS Switzerland AG
लाभार्थी: Proton AG
BIC: UBSWCHZH80A
विवरण: आपका Proton Mail यूज़रनेम
हम अमेरिकी डॉलर (USD), यूरो (EUR) या स्विस फ्रैंक (CHF) में भुगतान स्वीकार करते हैं। IBAN पहचानकर्ता करंसी के प्रकार पर निर्भर करेगा:
USD: CH530024024083690963J
EUR: CH100024024083690962K
CHF: CH040024024083690902H
कृपया अपना यूज़रनेम ट्रांसफर के विवरण में लिखें ताकि हम आपके यूज़र खाते में क्रेडिट जोड़ सकें। IBAN के ज़रिए ट्रांसफर करने के बाद, हमसे संपर्क करें और निम्नलिखित जानकारी दें ताकि हम भुगतान की जांच करके उसे आपके Proton खाते में जोड़ सकें:
- भेजने वाले का नाम और उपनाम
- ट्रांसफर की तारीख
- राशि
ध्यान दें: ज़्यादा भरोसेमंदी के लिए हम EUR या CHF में ट्रांसफर करने की सलाह देते हैं।
नकद
आप नकद इस पते पे डाक से भेज सकते हैं:
Proton AG
Route de la Galaise 32,
1228 Plan-les-Ouates
Geneva, Switzerland
हम अमेरिकी डॉलर (USD), यूरो (EUR) या स्विस फ्रैंक (CHF) में भुगतान स्वीकार करते हैं। हम चेक या डाक से भेजे गए किसी अन्य तरह के कैशलेस भुगतान स्वीकार नहीं करते। ज़्यादा जानकारी हमारे भुगतान के तरीकों के विवरण वाले पेज पर है।
ध्यान दें कि रूस और यूरोप के देशों के बीच हवाई संपर्क रुकने की वजह से डाक सेवा बहुत धीमी हो गई है।
हमसे संपर्क करें
अगर किसी भी वजह से ऊपर बताए गए भुगतान के तरीके आपके लिए उपयुक्त नहीं हैं, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें, हम जितनी मदद संभव हो, देने की पूरी कोशिश करेंगे।
इस मुश्किल वक्त में हम कोशिश करेंगे कि आर्थिक दिक्कतों की वजह से रूस में हमारे यूज़र्स को जितना संभव हो सके, उतने समय तक सर्विस से डिस्कनेक्ट न करें। अगर आप हमारी सर्विसेज़ के भुगतान के वैकल्पिक तरीकों पे स्विच कर सकते हैं, तो आपका सहयोग इस बात की गारंटी है कि हम भविष्य में भी रूसियों को हमारी सर्विसेज़ दे सकेंगे। हमारे मिशन को सपोर्ट करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद!