भुगतान विकल्प
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- भुगतान और रसीदें
आप अपनी Proton सदस्यता का भुगतान भुगतान कार्ड, PayPal और अन्य लोकप्रिय भुगतान विधियों से कर सकते हैं। इस लेख में हम बताते हैं कि हमारी स्वीकृत हर एक भुगतान विधि का इस्तेमाल करके चेकआउट कैसे करें।
इस लेख में
- Proton सदस्यता का भुगतान कैसे करें
- Proton कौन सी मुद्राएं स्वीकार करता है?
- अगर चेकआउट पे आपका पसंदीदा भुगतान तरीका नहीं दिख रहा है
- रूस से भुगतान करना
Proton सदस्यता का भुगतान कैसे करें
भुगतान कार्ड
हम सभी प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकार करते हैं।
- चेकआउट पे, भुगतान विवरण मेन्यू से क्रेडिट/डेबिट कार्ड चुनें।

अगर आपके खाते पे सहेजे हुए कार्ड पहले से मौजूद हैं, तो आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से कोई एक चुन सकते हैं।

2. अपना कार्ड नंबर, समाप्ति तारीख और CVV (सुरक्षा कोड) दर्ज करें। आपको एक बिलिंग देश भी चुनना होगा। अपने कर निवास का देश चुनें।
3. भुगतान सार की समीक्षा करें, फिर पक्का करने के लिए अभी भुगतान करें पे क्लिक करें। हो सकता है कि आपसे अपने बैंक के ज़रिए 3DS (3D Secure) सत्यापन पूरा करने को कहा जाए।
PayPal
- चेकआउट पे, भुगतान विवरण मेन्यू से PayPal चुनें।
अगर आपका PayPal पहले से आपके खाते से लिंक है, तो उसे ड्रॉपडाउन मेन्यू से चुनें।

- एक बिलिंग देश चुनें (आपके कर निवास का देश)।
- भुगतान सार की समीक्षा करें, फिर पक्का करने के लिए देय राशि के नीचे मौजूद PayPal बटन (पे) क्लिक करें।

4. PayPal एक नई विंडो में खुलेगा। साइन इन करने और आवर्ती भुगतानों के लिए बिलिंग अग्रीमेंट सेटअप करने के चरणों का पालन करें।
Apple Pay
Apple Pay यहां उपलब्ध है:
- macOS (सिर्फ Safari)। पक्का कर लें कि आप Safari का नवीनतम वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं।
- iOS और iPadOS (सभी ब्राउज़र)।
- चेकआउट पे, अपना भुगतान तरीका चुनें मेन्यू के नीचे Apple Pay चुनें।

- अपना बिलिंग देश चुनें (आपके कर निवास का देश)।
- भुगतान सार की समीक्षा करें, फिर पक्का करने के लिए Apple Pay बटन (बिलिंग देश के नीचे) पे क्लिक करें।
- Apple Pay एक नई विंडो में खुलेगा। अपना भुगतान पूरा करने के चरणों का पालन करें।
Google Pay
- भुगतान विवरण मेन्यू से Google Pay चुनें।

- अपना बिलिंग देश चुनें (आपके कर निवास का देश)।
- भुगतान सार की समीक्षा करें, फिर पक्का करने के लिए GPay बटन (देय राशि के नीचे) पे क्लिक करें।
- Google Pay एक नई विंडो में खुलेगा। अपना भुगतान पूरा करने के चरणों का पालन करें।
Bitcoin
आप किसी भी Proton सदस्यता का भुगतान Bitcoin से कर सकते हैं, लेकिन जब आप पहली बार अपना खाता बनाते हैं, तब ये भुगतान विकल्प के तौर पे नहीं दिखेगा।
Bitcoin इस्तेमाल करने के लिए, एक मुफ्त Proton खाता बनाएं, फिर अपनी खाता सेटिंग में सशुल्क सदस्यता पे अपग्रेड करें।
रोकड़ा
हम रोकड़ा भुगतान अमेरिकी डॉलर (USD), यूरो (EUR), या स्विस फ्रैंक (CHF) में स्वीकार करते हैं।
- अपना भुगतान इस पते पे भेजें:
Proton AG
Route de la Galaise 32
1228 Plan-les-Ouates
Geneva
Switzerland
- अपना Proton Mail यूज़रनेम ज़रूर शामिल करें। वरना हमें पता नहीं चलेगा कि किस खाते में क्रेडिट करना है।
- जांच लें कि आप अपने प्लैन के हिसाब से सही रकम भेज रहे हैं। प्लैन और कीमतें देखें
- जैसे ही हमें आपका भुगतान मिलेगा, हम आपके खाते में आपके भेजी गई रकम के बराबर क्रेडिट जोड़ देंगे। फिर आप उन क्रेडिट का इस्तेमाल अपनी सदस्यता का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। जानें कि अपना क्रेडिट बैलेंस कैसे चेक करें
रोकड़ा भुगतानों के बारे में ज़रूरी जानकारी
- रोकड़े से खरीदी गई सदस्यताओं के लिए हम रिफंड जारी नहीं कर सकते।
- हम चेक, मनी ऑर्डर, या गैर-रोकड़ा भुगतान के अन्य तरीके स्वीकार नहीं करते।
- खोए गए शिपमेंट के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं। हम पुरज़ोर सिफारिश करते हैं कि ट्रैक्ड या रिकॉर्डेड डिलीवरी सेवा का इस्तेमाल करें। आप हमें ये भी बता सकते हैं कि आप डाक से हमें रोकड़ा भेज रहे हैं, ताकि हमें उसकी उम्मीद रहे।
बैंक ट्रांस्फर
हम बैंक ट्रांस्फर स्विस फ्रैंक (CHF), अमेरिकी डॉलर (USD) और यूरो (EUR) में स्वीकार करते हैं।
- नीचे दी गई बैंक जानकारी का इस्तेमाल करके अपना भुगतान ट्रांस्फर करें:
बैंक का नाम
UBS Switzerland AG
लाभार्थी (खाता धारक)
Proton AG
IBAN
USD भुगतानों के लिए: CH530024024083690963J
EUR भुगतानों के लिए: CH100024024083690962K
CHF भुगतानों के लिए: CH040024024083690902H
BIC
UBSWCHZH80A
विवरण
आपका Proton Mail यूज़रनेम
पक्का कर लें कि आप अपने प्लैन के हिसाब से सही रकम भेजते हैं। प्लैन और कीमतें देखें
- भुगतान के सबूत के साथ सहायता फॉर्म जमा करें। कृपया इसमें नीचे दी गई जानकारी शामिल करें:
- लेन-देन पे दिखाया गया पूरा नाम
- लेन-देन की तारीख
- चुकाई गई राशि
अगर स्क्रीनशॉट में ऊपर दी गई जानकारी शामिल हो, तो उसे भेज सकते हैं।
- जैसे ही हम आपका भुगतान प्राप्त करके सत्यापित कर लेंगे, हम आपके खाते में आपके भेजी गई रकम के बराबर क्रेडिट जोड़ देंगे। फिर आप उन क्रेडिट का इस्तेमाल अपनी सदस्यता का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। जानें कि अपना क्रेडिट बैलेंस कैसे चेक करें
बैंक ट्रांस्फर के बारे में ज़रूरी जानकारी
- बैंक ट्रांस्फर से चुकाई गई सदस्यताओं के लिए हम रिफंड जारी नहीं कर सकते।
- खोए गए ट्रांस्फर के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं। कृपया भेजने से पहले पक्का कर लें कि आपने हमारी बैंक जानकारी सही दर्ज की है।
Proton कौन सी मुद्राएं स्वीकार करता है?
हमारी मुख्य मुद्राएं ये हैं:
- स्विस फ्रैंक (CHF)
- अमेरिकी डॉलर (USD)
- यूरो (EUR)
ये मुद्राएं दुनिया भर में उपलब्ध हैं और सभी भुगतान विधियों के साथ काम करती हैं।
अगर आप भुगतान कार्ड, PayPal, Apple Pay, या Google Pay से भुगतान कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आप इन देशों में लोकल मुद्रा भी इस्तेमाल कर पाएं:
- ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर)
- ब्राज़ील (ब्राज़ीलियाई रियल)
- कनाडा (कनाडाई डॉलर)
- हांगकांग (हांगकांग डॉलर)
- जापान (जापानी येन)
- पोलैंड (पोलिश ज़्लॉटी)
- सिंगापुर (सिंगापुरी डॉलर)
- दक्षिण कोरिया (कोरियाई वोन)
- यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटिश पाउंड)
अगर चेकआउट पे आपका पसंदीदा भुगतान तरीका नहीं दिख रहा है
Apple Pay
Apple Pay सिर्फ macOS (Safari) और iOS/iPadOS (कोई भी ब्राउज़र) पे उपलब्ध है।
अगर ये इन प्लैटफॉर्म पे विकल्प के तौर पे नहीं दिख रहा, तो जांच लें कि:
- आपके डिवाइस पे बायोमेट्रिक्स सक्षम और उपलब्ध हो।
- Apple Wallet में कम से कम एक मान्य डेबिट या क्रेडिट कार्ड सहेजा हुआ हो।
- Safari नवीनतम वर्ज़न पे अपडेट हुआ हो।
अन्य भुगतान विधियां
अगर आप खाता बनाते वक्त अपग्रेड करते हैं, तो कुछ भुगतान विधियां उपलब्ध नहीं होंगी। नए Proton यूज़र के तौर पे इस समस्या का हल निकालकर सभी उपलब्ध भुगतान विधियां देखने का तरीका ये है:
- एक मुफ्त Proton खाता बनाएं
- अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙️ → सभी सेटिंग)

- साइडबार से योजना अपग्रेड करें चुनें (या होमपेज पे सारे प्लान की तुलना करें पे क्लिक करें)

- हमारे इंडिविजुअल, ग्रुप और बिज़नेस प्लानों में से एक सदस्यता चुनें।

- चेकआउट पे, भुगतान विवरण तक स्क्रॉल करें। सभी भुगतान विकल्प दिखेंगे (बैंक ट्रांस्फर को छोड़कर, जो काम थोड़ा अलग तरीके से करता है)।

रूस से भुगतान करना
यूक्रेन में जारी संघर्ष की वजह से रूस में Proton कम्युनिटी के सदस्यों को अपनी सदस्यता का भुगतान करने में दिक्कतें आ सकती हैं।
अगर आपको दिक्कत आ रही है, तो कुछ उपाय हैं जिनसे उम्मीद है कि आप भुगतान कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारा समर्पित गाइड देखें।