macOS के लिए Proton Mail Bridge Microsoft Outlook 2019 सेटअप गाइड
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- macOS पे इंस्टॉलेशन
नोट: Outlook का नया वर्ज़न उपलब्ध है। जानें कि Outlook के नए वर्ज़न के साथ Proton Bridge macOS का सेटअप कैसे करें।
Proton Mail Bridge(नई विंडो) एक ओपन सोर्स एप्लीकेशन है, जो आपको अपने Proton Mail(नई विंडो) खाते को किसी भी ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने की अनुमति देता है जो IMAP और SMTP की सहायता करता है। इसमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail शामिल हैं।
ये आपके कंप्यूटर पे बैकग्राउंड में चलता है और आपका मेल जब कंप्यूटर में आता और उससे बाहर जाता है, तब बेहतरीन तरीके से उसे एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है।
Outlook को Proton Mail इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करने से पहले, आपको सबसे पहले Proton Mail खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो) और अपने कंप्यूटर पे Proton Mail Bridge डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
एक बार जब आप अपना खाता/खाते Proton Mail Bridge में इंस्टॉल और जोड़ दें, तो आपको अपना ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करने की ज़रूरत होगी। Proton Mail Bridge ज़्यादातर ईमेल क्लाइंट और एप्लीकेशन के साथ काम करता है, जो (IMAP / SMTP) कनेक्शन की सहायता करते हैं।
इस गाइड में, हम आपके Mac पर Proton Mail Bridge के साथ इस्तेमाल करने के लिए Outlook 2019 कॉन्फ़िगर करने के चरण-दर-चरण निर्देश देते हैं। हमारा वीडियो गाइड देखें, या नीचे चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करें।
macOS के लिए Outlook 2019 को Proton Mail Bridge के साथ इस्तेमाल करने के लिए कैसे सेटअप करें
1. Outlook खोलें और मेन्यू बार में Tools → Accounts पर जाएं।
2. Add Email Account पर क्लिक करें।
3. अपना Proton Mail खाता यूज़रनेम दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
4. Choose the Provider पर क्लिक करें।
5. IMAP/POP चुनें।
6. Proton Mail Bridge ऐप में दी गई खाता जानकारी दर्ज करें, फिर Add Account पर क्लिक करें।
नोट: अपनी सामान्य Proton Mail खाता जानकारी इस्तेमाल न करें। आपको Proton Mail Bridge में मेलबॉक्स जानकारी के नीचे दी गई खाता जानकारी इस्तेमाल करनी होगी
(नई विंडो)7. Tools टैब → Accounts → Advanced → Folders टैब पर जाएं और Sent को Don’t store a copy of sent messages पर सेट करें। Proton Mail Bridge, संदेश सफलतापूर्वक भेजे जाने पर आइटम अपने आप आपके Sent फोल्डर में कॉपी कर देगा।
अब आप Outlook 2019 को Proton Mail Bridge के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट्स
1. स्प्लिट पते मोड में हर वो IMAP खाता जो आपने Proton Mail Bridge के साथ सेटअप किया है, पता-विशिष्ट होता है और सिर्फ उसी पते से ईमेल भेज और प्राप्त कर पाएगा जिसके साथ वो सेटअप किया गया है।
आप Outlook में जितने चाहें पते जोड़ सकते हैं, लेकिन दूसरा पता जोड़ने से पहले एक पते के डाउनलोड होने का इंतज़ार करें।
2. कंबाइंड पते मोड में, Outlook के पास भेजने के लिए एक से ज़्यादा पता जोड़ने का कोई तरीका नहीं है।






