Proton Mail Bridge के साथ macOS के लिए नए Outlook का सेटअप गाइड
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- macOS पे इंस्टॉलेशन
17 मई 2024: Mac के लिए नए Outlook के बारे में हमारी ज़रूरी सूचना पढ़ें।
Proton Mail Bridge एक ओपन-सोर्स एप्लीकेशन है, जो आपको अपने Proton Mail खाते को IMAP और SMTP सहायता करने वाले किसी भी प्रोग्राम के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने की अनुमति देता है। इसमें Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail शामिल हैं।
ये आपके कंप्यूटर पे बैकग्राउंड में चलता है और आपका मेल जब कंप्यूटर में आता और उससे बाहर जाता है, तब बेहतरीन तरीके से उसे एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है।
Outlook को Proton Mail इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करने से पहले, आपको पहले पेड Proton Mail प्लैन के लिए साइनअप करें और अपने कंप्यूटर पे Proton Mail Bridge डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
जब आप Proton Mail Bridge में अपना खाता/खाते इंस्टॉल और जोड़ें लें, तो अपना ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करना होगा। Proton Mail Bridge ज़्यादातर ईमेल क्लाइंट और IMAP/SMTP कनेक्शन सहायता करने वाली एप्लीकेशन के साथ काम करता है।
इस गाइड में हम स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश देते हैं, जिनसे आप अपने Mac पे Proton Mail Bridge इस्तेमाल करने के लिए नए Outlook ऐप को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। अगर आपके पास Outlook का पुराना वर्ज़न इंस्टॉल है, तो Outlook 2019, Outlook 2016 या Outlook 2011 के लिए हमारे निर्देश देखें
Mac के लिए नए Outlook के बारे में ज़रूरी सूचना
Microsoft ने Legacy Outlook की जगह Mac के लिए नया Outlook पेश किया है। नए Outlook में डाटा सिंक करने के तरीके में बुनियादी बदलाव शामिल हैं, जिससे Proton Mail Bridge के साथ ऐसी समस्याएं होती हैं जिन्हें सिर्फ Microsoft ही हल कर सकता है।
अगर आपके संगठन के लिए ईमेल की स्थिरता बेहद ज़रूरी है, तो समस्यों से बचने और अपने डाटा की निजता की रक्षा करने के लिए हम Proton Mail Desktop ऐप या Proton Mail Bridge के साथ हमारे सुझाए गए किसी ईमेल क्लाइंट — जैसे Legacy Outlook, Apple Mail या Thunderbird — का इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं। Proton नए Outlook की सिफारिश नहीं करता।
कैसे पता करें कि आप Outlook का कौन सा वर्ज़न चला रहे हैं
अगर आपको अपनी Outlook विंडो के ऊपर दाईं तरफ चालू टॉगल “Legacy Outlook” दिखता है, तो इसका मतलब है कि आप Legacy Outlook चला रहे हैं।

Legacy Outlook पर वापस कैसे स्विच करें
आप कभी भी Outlook खोलकर, Help मेन्यू पे क्लिक करके और Revert to Legacy Outlook चुनकर वापस स्विच कर सकते हैं। ध्यान दें कि नए Outlook for Mac में जोड़ें गए खाते अपने-आप Legacy Outlook में नहीं जुड़ सकते।
दूसरे विकल्प
अगर किसी वजह से आप Legacy Outlook इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, तो इसकी जगह हम Apple Mail, Thunderbird या नए Proton Mail Desktop ऐप का इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं।
Proton Mail Bridge के साथ macOS के लिए नए Outlook को सेटअप कैसे करें
नए Outlook को Proton आधिकारिक तौर पे सहायता नहीं देता और इसमें ज्ञात सिंक समस्याएं हैं, जिन्हें सिर्फ Microsoft हल कर सकता है। इसकी जगह Legacy Outlook या कोई दूसरा ईमेल क्लाइंट इस्तेमाल करें।
नए Outlook का इस्तेमाल अपने जोखिम पे करें।
1. Outlook खोलें और मेन्यू बार में Tools → Accounts पे जाएं।

2. Add Email Account पर क्लिक करें।

3. अपना Proton Mail ईमेल पता दर्ज करें (जो Bridge ऐप में Username के नीचे दिखता है) और Continue पे क्लिक करें।

4. Sync directly with IMAP पे क्लिक करें।

5. Show Advanced Settings पे क्लिक करें।

6. Bridge के Mailbox details सेक्शन की जानकारी दर्ज करें।
SMTP Outgoing Server और IMAP Incoming Server 127.0.0.1 होने चाहिए।

नोट: अपने सामान्य Proton Mail खाते की जानकारी इस्तेमाल न करें। आपको Proton Mail Bridge में Mailbox details के नीचे दी गई खाते की जानकारी ही इस्तेमाल करनी होगी।

8. Add account पे क्लिक करें, और खाता Outlook में जुड़ जाएगा।
अब आप अपने Mac पे Outlook के साथ अपना Proton Mail खाता इस्तेमाल कर सकते हैं।
Outlook for macOS में एक ही खाते में अतिरिक्त पते (नकली-नाम) जोड़ें ने का कोई विकल्प नहीं है, जिनसे आप भेज सकें। एक विकल्प के तौर पे आप split address mode पे स्विच कर सकते हैं और हर पते को एक अलग खाते के तौर पे जोड़ें सकते हैं।