Proton होमपेज

संयुक्त पते मोड और विभाजित पते मोड के बीच अंतर

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bridge का इस्तेमाल

Proton Mail आपको एक ही खाते में कई ईमेल पते रखने की सुविधा देता है।

अगर आपके पास पैसे वाला प्लैन है, तो आप अतिरिक्त पते बना सकते हैं, जिनमें कस्टम डोमेन वाला पता भी शामिल है।

Proton Mail के वेब और मोबाइल ऐप्स में, आपके सभी पतों से भेजे और प्राप्त किए गए सभी ईमेल आपके खाते के एक ही फोल्डर (जैसे, इनबॉक्स, भेजे गए, आदि) में दिखते हैं। हालांकि, Proton Mail Bridge(नई विंडो) इस्तेमाल करते समय आप संयुक्त पते मोड और विभाजित पते मोड में से चुन सकते हैं।

संयुक्त पते मोड में, आपके खाते के सभी पतों से आए ईमेल आपके ईमेल क्लाइंट के एक ही मेलबॉक्स फोल्डर में क्रमबद्ध होंगे। डिफॉल्ट “From” पता आपका मुख्य पता होगा (हालांकि Thunderbird और Apple Mail में अतिरिक्त भेजने वाले पते जोड़ना मुमकिन है)। Bridge में खाता जोड़ते समय संयुक्त पते मोड डिफॉल्ट सेटिंग होता है।

विभाजित पते मोड में, आपके हर पते से जुड़े ईमेल अलग रखे जाएंगे, और डिफॉल्ट रूप से आप सभी समर्थित ईमेल क्लाइंट की रचना जगह में “From” पतों के बीच टॉगल कर सकते हैं।

अगर आप Outlook इस्तेमाल कर रहे हैं, तो संयुक्त पते मोड में अतिरिक्त भेजने वाले पते जोड़ना नामुमकिन है। अगर आप अपने मुख्य ईमेल पते के अलावा अन्य ईमेल पतों से भेजना चाहते हैं, तो आपको विभाजित पते मोड पे स्विच करना होगा।

विभाजित पते मोड पे कैसे स्विच करें

अगर आपने अभी तक अपने ईमेल क्लाइंट में अपना खाता कॉन्फ़िगर नहीं किया है:

1. Split addresses स्विच को चालू करें।

2. सामने आने वाले कन्फर्मेशन बॉक्स में Enable split mode पे क्लिक करें।

विभाजित पते मोड सक्षम करें 2

अगर आपने पहले ही अपने ईमेल क्लाइंट में अपना खाता कॉन्फ़िगर कर लिया है, तो आपको अपने ईमेल क्लाइंट में से खाता हटाकर उसे फिर से जोड़ना होगा।

3. अपने क्लाइंट के लिए दिए गए स्टेप्स फॉलो करके(नई विंडो) ईमेल क्लाइंट में अपने पते कॉन्फ़िगर करें। आपको हर पता अलग-अलग जोड़ना होगा, इसके लिए Bridge में ड्रॉप-डाउन से उसे चुनें और हर पते की जानकारी कॉपी करें।

अपना खाता कैसे हटाएं

Thunderbird

1. खाता सेटिंग पे जाएं।

अपने खाते की सेटिंग खोलें

2. जिस पते को आप हटाना चाहते हैं उसे चुनें और खाता एक्शनखाता हटाएं पे क्लिक करें।

खाता हटाएं

Windows के लिए Outlook

1. फाइल → खाता सेटिंग पे जाएं।

2. जिस खाते को आप मिटाना चाहते हैं उसे चुनें और हटाएं पे क्लिक करें।

Apple Mail

1. macOS की सिस्टम सेटिंग खोलें, प्रोफाइल खोजें और इंस्टॉल करें, देखें या संरचना प्रोफाइल हटाएं चुनें।

प्रोफाइल खोजें

2. जिस खाते को आप हटाना चाहते हैं उसे चुनें और पे क्लिक करें (और पूछे जाने पे पक्का करें)।

मनचाही प्रोफाइल मिटाएं

Mac के लिए Outlook

1. ऐप खोलें, फिर मेन्यू बार टूल्स खाते पे जाएं।

अपने खाते की सेटिंग खोलें


2. जिस खाते को आप मिटाना चाहते हैं उसे चुनें (और पूछे जाने पे पक्का करें)।

खाता मिटा दें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me