Proton Mail Bridge को macOS पे इंस्टॉल करते समय चेतावनी
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- macOS पे इंस्टॉलेशन
जब आप macOS पे Proton Mail Bridge की प्रोफाइल इंस्टॉल करते हैं, तो आपको ये चेतावनी दिख सकती है कि Proton Mail Bridge और आपके ईमेल क्लाइंट के बीच कम्युनिकेशन चैनल को सुरक्षित करने के लिए इस्तेमाल किया गया सर्टिफिकेट किसी विश्वसनीय थर्ड पार्टी द्वारा साइन नहीं किया गया है।
Apple Mail के लिए Proton Mail Bridge सेटअप करना सीखें
Apple Mail, Thunderbird और अन्य ईमेल क्लाइंट, जो macOS पे चलते हैं, को IMAP और SMTP सर्वर से सुरक्षित कनेक्शन की ज़रूरत होती है। ये कनेक्शन HTTPS से सुरक्षित किया जाता है, जो ट्रांज़िट में आपका डाटा एन्क्रिप्ट करता है और सत्यापित करता है कि ईमेल क्लाइंट उसी से कनेक्ट हो रहा है जिससे उसे कनेक्ट होना चाहिए।
सत्यापन SSL/TLS सर्टिफिकेट से होता है, जिन्हें Let’s Encrypt जैसी सर्टिफिकेशन अथॉरिटी (CA) जारी और डिजिटल रूप से साइन करती है।
HTTPS आपको कैसे सुरक्षित रखता है, इस बारे में और जानें
सार्वजनिक रूप से एक्सेस किए जा सकने वाले सर्वर किसी CA से सर्टिफिकेट का अनुरोध करते हैं, और फिर CA उस डोमेन के लिए डिजिटली साइन किया हुआ सर्टिफिकेट जारी करता है।
हालांकि, Proton Mail Bridge लोकल तौर पे काम करता है (localhost या 127.0.0.1 पे), इसलिए इसके IMAP और SMTP सर्वर आपके कंप्यूटर के बाहर से एक्सेस नहीं किए जा सकते, न ही उसी लोकल नेटवर्क पे मौजूद कंप्यूटरों से। इसका मतलब है कि Bridge किसी CA से साइन किया हुआ सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर सकता।
हमारा समाधान है सेल्फ-साइन सर्टिफिकेट का इस्तेमाल, जो ट्रांज़िट में डाटा के लिए उतनी ही एन्क्रिप्शन देता है। सेल्फ-साइन सर्टिफिकेट डिफॉल्ट रूप से विश्वसनीय नहीं होते, क्योंकि इन्हें किसी CA द्वारा साइन नहीं किया जाता। इस वजह से ज़्यादातर ईमेल क्लाइंट एक चेतावनी दिखाएंगे और पूछेंगे कि क्या आप सर्टिफिकेट पे भरोसा करते हैं, क्योंकि क्लाइंट इसे सत्यापित नहीं कर सकता (और इसलिए, सर्वर से कनेक्शन को भी सत्यापित नहीं कर सकता)।
Proton Mail Bridge के साथ, आप इस चेतावनी को सुरक्षित रूप से नज़रअंदाज़ कर सकते हैं और ईमेल क्लाइंट (उदाहरण के लिए, Apple Mail) और Proton Mail Bridge के बीच सर्टिफिकेट और कनेक्शन को अप्रूव कर सकते हैं। ये कनेक्शन लोकल है और आपके डिवाइस को नहीं छोड़ता।
दूसरी ओर, Proton Mail Bridge और Proton सर्वर के बीच का कनेक्शन हमेशा HTTPS प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके TLS से एन्क्रिप्ट किया जाता है। Bridge जिस सर्वर से कनेक्ट होता है, उसकी पहचान पक्की करने के लिए अतिरिक्त सत्यापन उपाय भी अपनाता है।