Proton होमपेज

आपके Proton Mail इंबॉक्स में भेजने वालों की तस्वीरें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
संपर्क
Proton Mail

आपके इंबॉक्स में अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर, बुकिंग कन्फर्मेशन, न्यूज़लेटर और अन्य ट्रांज़ैक्शनल ईमेल भरे रहते हैं। आपको जो ईमेल चाहिए, उसे जल्दी से खोजने में मदद के लिए, वेब पर Proton Mail और Proton Mail के मोबाइल ऐप अब आपके इंबॉक्स में ईमेल के बगल में लोकप्रिय वेबसाइटों के भेजने वालों की तस्वीरें दिखाते हैं।

आपके इंबॉक्स में भेजने वालों की तस्वीरें

भेजने वालों की तस्वीरें डिफॉल्ट रूप से दिखाई जाती हैं। उन्हें बंद करने के लिए:

1. mail.proton.me(नई विंडो) पर अपने Proton खाते में साइन इन करें।

2. सेटिंग → सभी सेटिंग → संदेश और ईमेल रचना → अन्य प्राथमिकताएं चुनें।

3. भेजनेवालो की तस्वीर दिखाएं स्विच को बंद करें।

ये सेटिंग Proton Mail के वेब और मोबाइल ऐप्स के बीच साझा होती है। उदाहरण के लिए, अगर आप Proton वेब ऐप पर भेजने वालों की तस्वीरें बंद करते हैं, तो वे आपके iPhone या Android ऐप पर भी बंद रहेंगी।

अगर आप भेजनेवालो की तस्वीर दिखाएं चालू करते हैं, तो ध्यान रखें कि भेजने वालों की तस्वीरें Proton Mail के वेब ऐप पर तभी दिखाई देंगी जब आपने अपने मेलबॉक्स की डेंसिटी आरामदायक सेट की हो। अगर आपने अपने मेलबॉक्स की डेंसिटी कॉंपैक्ट सेट की है, तो भेजने वालों की तस्वीरें नहीं दिखेंगी।
अपने इंबॉक्स का खाका कैसे बदलें, ये जानें

भेजने वालों की तस्वीरें और आपकी निजता

हमने भेजने वालों की तस्वीरें आपकी निजता की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की हैं।

जब आप किसी समर्थित ईमेल भेजने वाले से ईमेल प्राप्त करते हैं, तो Proton Mail हमारे सर्वरों से एक गुमनाम इमेज रिक्वेस्ट भेजता है। हमें भेजने वालों की वेबसाइटों से फ़ेविकॉन(नई विंडो) या इसी तरह की इमेज मिलती हैं, जिन्हें हम तेज़ी से एक्सेस करने के लिए अपने सर्वरों पर स्टोर करते हैं, और नियमित रूप से अपडेट करते हैं।

इस तरह भेजने वालों की तस्वीरों के रिक्वेस्ट को किसी खास व्यक्ति या डिवाइस से नहीं जोड़ा जा सकता।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me