Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में कैसे सेट करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Mail सेटिंग
इस लेख में बताया गया है कि अपने डिवाइस पे Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में कैसे सेट करें।
इसका मतलब है कि जब आप किसी वेब पेज या एप्लीकेशन में mailto लिंक पे क्लिक करेंगे, तो Proton Mail अपने आप खुलेगा और ईमेल रचना जगह पहले से खुली होगी।
आप अपने डिवाइस के डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में या तो Proton Mail डेस्कटॉप एप्लीकेशन सेटअप कर सकते हैं, या अपने वेब ब्राउज़र में Proton Mail को।
Proton Mail डेस्कटॉप ऐप
जब आप Proton Mail डेस्कटॉप ऐप लॉन्च करेंगे, तो ये अपने आप आपके डिवाइस का डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर चेक करेगा। अगर ये डिफॉल्ट नहीं है, तो ये निर्देशों के साथ एक बैनर दिखाएगा। ये मानक व्यवहार है, जिसे सेटिंग में अक्षम किया जा सकता है।

आप इस स्वचालित चेक को सेटिंग → सभी सेटिंग → संदेश और ईमेल रचना → अपनी डिफॉल्ट मेल एप्लीकेशन चेक करें से अक्षम कर सकते हैं।

इसी तरह, अगर आपने विकल्प अक्षम कर दिया है, लेकिन Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में सेट करना चाहते हैं, तो आप स्वचालित चेक फिर से सक्षम कर सकते हैं या उसी सेटिंग स्क्रीन पे उपलब्ध “डिफॉल्ट मेल एप्लीकेशन के रूप में सेट करें” विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Chrome, Edge Chromium, और Brave
1. Chrome, Edge, या Brave में पहली बार Proton Mail इस्तेमाल करते समय, URL फील्ड में एक सेवा हैंडलर आइकन दिखाई देगा। आइकन पे क्लिक करें, अनुमति दें चुनें और फिर पूरा हुआ।
अब Chrome या अन्य Chromium-आधारित ब्राउज़र में Proton Mail आपका डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर है।
Firefox
बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए 1 दिसंबर 2021 से और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए 8 दिसंबर 2021 से, हमने Firefox में mailto लिंक हैंडल करने का एक नया तरीका लागू किया है। अगर आपने इन तारीख़ों से पहले Firefox में Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में सेट किया है, तो कृपया इस सेक्शन के अंत में अगर आपने दिसंबर 2021 से पहले डिफॉल्ट मेल हैंडलर इस्तेमाल करना शुरू किया था देखें।
1. Firefox में mail.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और सेटिंग → Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल एप्लीकेशन के रूप में सेट करें पे जाएं।

2. दिखाई देने वाले डायलॉग बॉक्स में ब्राउज़र सेटिंग पूछें पे क्लिक करें।
3. अब पता बार के नीचे एक Firefox सूचना बैनर दिखाई देगा, जो पूछेगा कि क्या आप “mail.proton.me” को mailto लिंक के लिए एप्लीकेशन के रूप में जोड़ना चाहते हैं। एप्लीकेशन जोड़ें पे क्लिक करें।
4. अगली बार जब आप Firefox में mailto लिंक पे क्लिक करेंगे, तो आपको निम्न डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। सूची से mail.proton.me चुनें, और हम सुझाव देते हैं कि आप mailto लिंक खोलने के लिए हमेशा ये एप्लीकेशन इस्तेमाल करें बॉक्स को चेक करें। तैयार होने पे लिंक खोलें पे क्लिक करें।
अगर आपने दिसंबर 2021 से पहले डिफॉल्ट मेल हैंडलर इस्तेमाल करना शुरू किया था
अगर आपने बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए 1 दिसंबर 2021 से पहले या सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए 8 दिसंबर 2021 से पहले Firefox में Proton Mail को डिफॉल्ट ईमेल हैंडलर के रूप में सेट किया है, तो नया हैंडलर स्वीकार करने से पहले Firefox से पुराना mailto हैंडलर हटाएं।
ऐसा करने के लिए:
1. Firefox में ≡ → सेटिंग → सामान्य → एप्लीकेशन पे जाएं। कंटेंट टाइप कॉलम में mailto खोजें और एक्शन कॉलम में उसके बगल वाले ड्रॉपडाउन मेन्यू से एप्लीकेशन की जानकारी… चुनें।
(नई विंडो)2. mail.proton.me चुनें और हटाएं पे क्लिक करें।
अगर आपने पुराने हैंडलर को मिटाने से पहले नया ईमेल हैंडलर स्वीकार कर लिया है, तो आपको दो mail.proton.me एंट्री दिखाई देंगी। आप ये वेब एप्लीकेशन यहां होस्ट किया गया है फील्ड में दिए गए URL से पहचान सकते हैं कि कौन सी एंट्री कौन सी है:
पुराना — https://mail.proton.me/inbox/?to=%s(नई विंडो)
नया — https://mail.proton.me/inbox/#mailto=%s(नई विंडो)
पुराने वाले को हटाएं। हो जाने पे ठीक है पे क्लिक करें।




