Proton होमपेज

अपने डेस्कटॉप पे Proton Mail का शॉर्टकट कैसे बनाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Mail सेटिंग

अगर आप Chrome या Brave ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं, तो अपने डेस्कटॉप से सीधे Proton Mail एक्सेस कर सकते हैं। अपने डेस्कटॉप पे शॉर्टकट बनाकर आप Proton Mail को “विंडो मोड” में जल्दी से खोल सकते हैं — ये आपके मेलबॉक्स के लिए बनी एक ब्राउज़र विंडो होती है, जो किसी डेस्कटॉप ऐप जैसी ही दिखती है।

हमारे पास एक समर्पित Mail डेस्कटॉप ऐप भी है।

इस लेख में Proton Mail का डेस्कटॉप शॉर्टकट बनाने का तरीका बताया गया है। ये निर्देश Windows और macOS दोनों पे लागू होते हैं।

Chrome/Brave ब्राउज़र

सबसे पहले, mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें।

लॉगइन करने के बाद, ⋮ कास्ट, सहेजें और शेयर करें → शॉर्टकट बनाएं पे जाएं।

इसके बाद, अपने शॉर्टकट के लिए एक नाम दर्ज करें और विंडो के रूप में खोलें का विकल्प चुनें।

Name shortcut

शॉर्टकट बनाने के बाद, आसान एक्सेस के लिए आप इसे अपने टास्कबार (Windows), डॉक (macOS और Linux), या पैनल (Linux) में पिन कर सकते हैं।

Place in Dock or Taskbar

इस शॉर्टकट से आप अपने खाते को विंडो मोड में एक क्लिक से एक्सेस कर पाएंगे।

Firefox

सबसे पहले, mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें।

Firefox में, पता बार में दिखने वाले वेब ऐप्स बटन IG taskbar tabs add tab पे क्लिक करें।

Firefox साइट को इंस्टॉल करेगा, और वो आपके Windows टास्कबार में दिखेगा।

Proton Mail बीटा वेब ऐप के लिए स्थायी SSO (एकल साइन-ऑन) की बदौलत, विंडो बंद करने के बाद भी आपका सत्र सक्रिय रहता है, जब तक कि आप अपने खाते से साफ तौर पर लॉगआउट न करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me